एस्टन मार्टिन (Aston Martin) ने मोंटेरे कार वीक 2026 (Monterey Car Week 2026) में अपनी नई Valen सुपरकार को पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह उसकी अब तक की सबसे पावरफुल फ्रंट-इंजन प्रोडक्शन कार है। इस GT कार में Vanquish से लिया गया 5.2-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन दिया गया है। यह इंजन 850hp की पावर पैदा करता है।
Aston Martin Valen: एस्टन मार्टिन लाई अपनी सबसे पावरफुल सुपरकार! बिकेंगी सिर्फ 150 कारें, जानें कीमत और फीचर्स
एस्ट्रॉन मार्टिन ने 'मोंटेरे कार वीक 2026' के दौरान अपनी अब तक की सबसे शक्तिशाली फ्रंट-इंजन प्रोडक्शन कार Valen को वैश्विक स्तर पर पेश कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Valen में कितना दमदार है V12 इंजन?
-
850hp की पावर: Valen में Vanquish वाला 5.2-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसकी पावर बढ़ाकर 850hp कर दी गई है। यह Vanquish से 15hp ज्यादा है।
-
1,000Nm का टॉर्क: इंजन 1,000Nm का टॉर्क देता है, जो Vanquish के बराबर है। पावर को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए पिछले पहियों तक भेजा जाता है।
-
रेस कार से प्रेरित गियरबॉक्स सॉफ्टवेयर: गियरबॉक्स के सॉफ्टवेयर को Vantage GT4 रेस कार के सॉफ्टवेयर के आधार पर दोबारा तैयार किया गया है। ताकि सभी ड्राइविंग मोड में गियर बदलने का अनुभव ज्यादा बेहतर हो।
-
0-100 किमी/घंटा सिर्फ 3.1 सेकंड: Valen 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 3.1 सेकंड में पकड़ लेती है। यह Vanquish से 0.2 सेकंड तेज है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 345 किमी प्रति घंटा तक सीमित है।
Valen का वजन कम करने के लिए क्या किया गया?
Aston Martin Valen का वजन Vanquish से 110 किलोग्राम कम है। इसके लिए कार में कार्बन फाइबर, एल्युमिनियम, टाइटेनियम और मैग्नीशियम जैसे हल्के, मोटरस्पोर्ट से प्रेरित मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।
कंपनी ने ESP, थ्रॉटल, ब्रेकिंग और स्टीयरिंग सिस्टम में भी बड़े हार्डवेयर बदलाव और खास सॉफ्टवेयर कैलिब्रेशन किए हैं। सस्पेंशन में ज्यादा सख्त स्प्रिंग्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइवर के इनपुट पर बॉडी का रोल और पिच कम हो और कार ज्यादा फुर्तीली महसूस हो।
Valen का एक्सटीरियर कितना अलग है?
Valen का डिजाइन Aston Martin की पारंपरिक, एलिगेंट कारों से काफी ज्यादा आक्रामक है। कंपनी के मुख्य क्रिएटिव ऑफिसर मारेक राइखमैन के मुताबिक, यह Aston Martin के पुराने डिजाइन से एक बड़ा बदलाव है।
-
आक्रामक फ्रंट: कार में नया फ्रंट डिजाइन और आक्रामक बोनट दिया गया है। बोनट पर एक काम करने वाला वेंट भी है, जो इंजन तक ज्यादा हवा पहुंचाता है।
-
स्लिम लाइटिंग: पतले हॉरिजॉन्टल एलईडी डीआरएल और हेडलैंप Valen को काफी आक्रामक लुक देते हैं। फ्रंट स्प्लिटर को भी खास एंगल दिया गया है ताकि हवा को कार के अंदरूनी हिस्सों की तरफ भेजा जा सके।
-
हल्के मैग्नीशियम व्हील: कार में मैग्नीशियम व्हील दिए गए हैं, जिन पर Valen के लिए खास तौर पर विकसित Pirelli P Zero R (पिरेली पी जीरो आर) टायर लगे हैं। आगे 275/35 ZR21 और पीछे 325/30 ZR21 टायर हैं।
-
टायर की रियल-टाइम जानकारी: Valen में पिरेली की साइबर टायर तकनीक भी मिलती है। जो टायर से जुड़ा डेटा कार के डायनेमिक कंट्रोल सिस्टम के साथ रियल टाइम में साझा करती है।
साइड प्रोफाइल में पारंपरिक साइड स्ट्रेक्स की जगह बड़े एयर वेंट दिए गए हैं। ये व्हील आर्च से हवा बाहर निकालकर पीछे की तरफ भेजते हैं, जिससे डाउनफोर्स बढ़ाने में मदद मिलती है।
पीछे से कैसी दिखती है Valen?
Valen के पिछले हिस्से में भी काफी अलग डिजाइन देखने को मिलता है। पारंपरिक रियर विंडस्क्रीन की जगह ठोस टेलगेट दिया गया है। जिसे खोलने पर 170 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
टेलगेट पर दिया गया एयरोडायनामिक विंग गर्ने फ्लैप की तरह काम करता है। इसका उद्देश्य कम ड्रैग के साथ डाउनफोर्स पैदा करना है, जिससे पारंपरिक रियर विंग की जरूरत नहीं पड़ती।
इसके नीचे पतली एलईडी टेल-लाइट बार और 3D-प्रिंटेड क्वाड टाइटेनियम एग्जॉस्ट दिए गए हैं। इनका लेआउट 2-अप, 2-डाउन है। ऊपर वाले एग्जॉस्ट आउटलेट हमेशा खुले रहते हैं, जबकि नीचे वाले सबसे ज्यादा स्पोर्टी ड्राइविंग मोड में खुलते हैं।
‘Q’ पर्सनलाइजेशन डिपार्टमेंट Valen के लिए पूरी तरह एक्सपोज्ड कार्बन फाइबर एक्सटीरियर का विकल्प भी देता है। जिसे सैटिन और ग्लॉस फिनिश में टिंट किया जा सकता है।