फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bengaluru Parking Dispute Goes Viral: Resident's Post Sparks Debate Over Proper Parking Etiquette

बंगलूरू में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ वायरल: सही तरीके से कार पार्क करने पर छिड़ी बहस

Tue, 18 Aug 2026 03:36 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Tue, 18 Aug 2026 03:36 PM IST
सार

भारत में पार्किंग शिष्टाचार की अनदेखी अक्सर कई तरह के विवादों और तनाव की वजह बनती है। हाल ही में बंगलूरू के एक रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स से जुड़ा ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन
Bengaluru Parking Dispute Goes Viral: Resident's Post Sparks Debate Over Proper Parking Etiquette
Car Parking Disputes - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत में पार्किंग को लेकर लापरवाही अक्सर ट्रैफिक जाम, आपसी विवाद और कभी-कभी दुर्घटनाओं की वजह बन जाती है। अब बंगलूरू की एक रिहायशी सोसायटी में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। एक निवासी ने वीडियो शेयर करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद लोगों के बीच सही पार्किंग और नागरिक जिम्मेदारी को लेकर बहस शुरू हो गई। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, एक महिला निवासी ने कथित तौर पर कार पार्क करने के तरीके को लेकर एक व्यक्ति से बहस की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पार्किंग की जगह को लेकर दोनों पक्षों के दावों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

आखिर पार्किंग को लेकर विवाद कैसे शुरू हुआ?

  • कार पार्क करने पर आपत्ति: इंस्टाग्राम यूजर @mtcurse ने वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की कि उनके मुताबिक उनके खिलाफ की गई शिकायत सही नहीं थी।

  • पीली लाइन के अंदर खड़ी थी कार: वीडियो में उनकी Mercedes ML पीली पार्किंग लाइन के भीतर खड़ी दिखाई गई है। उनका कहना है कि साथ में खड़ी मोटरसाइकिलों की वजह से एक महिला निवासी ने उनकी पार्किंग को गलत बताया।

  • दूसरी कार पर भी उठाया सवाल: इसके बाद वीडियो में एक Ford Figo दिखाई जाती है, जिसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर शिकायत करने वाली महिला की कार बताया। उनके मुताबिक, यह कार निर्धारित पार्किंग की लाइन से बाहर तक खड़ी थी।

यही बात वीडियो में विवाद का मुख्य मुद्दा बनती है। पोस्ट करने वाले व्यक्ति का सवाल था कि जब उनकी कार निर्धारित जगह के भीतर खड़ी है, तो उनकी पार्किंग पर आपत्ति क्यों की गई।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by jd (@mtcurse)


 

वायरल वीडियो पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया रही?

वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींचा। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को 24 घंटे के भीतर 17 लाख से ज्यादा बार देखा गया।

  • 96 हजार से ज्यादा प्रतिक्रियाएं: पोस्ट पर 96,000 से अधिक प्रतिक्रियाएं आईं।

  • करीब 5000 टिप्पणियां: कमेंट सेक्शन में हजारों लोगों ने पार्किंग को लेकर अपने विचार साझा किए।

  • 15 हजार शेयर: वीडियो को करीब 15,000 बार शेयर किया गया।

इसके बाद एक सामान्य रिहायशी पार्किंग विवाद ने पार्किंग शिष्टाचार, नागरिक जिम्मेदारी (सिविक सेंस) और वाहन मालिकों के व्यवहार को लेकर बड़ी ऑनलाइन बहस का रूप ले लिया।

विज्ञापन

लोगों ने वीडियो पर क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी अलग-अलग रहीं। कुछ लोगों ने मामले को मजाकिया अंदाज में लिया। जबकि कुछ ने भविष्य में ऐसे विवादों से बचने के लिए व्यावहारिक सलाह दी।

  • मजाकिया प्रतिक्रियाएं: एक यूजर ने टिप्पणी की कि Ford चलाने वाले व्यक्ति को पार्किंग की समस्या है और वह जलन कर रहा है। एक अन्य ने मजाक में कहा कि कार को सही तरीके से पार्क करने की कोशिश करने पर शायद कार को नुकसान पहुंच सकता था।

  • व्यावहारिक सलाह: कुछ लोगों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बातचीत का रिकॉर्ड रखने, पार्किंग को लेकर औपचारिक शिकायत करने और भविष्य में विवाद से बचने के लिए कार में डैशकैम लगाने की सलाह दी।

इस मामले पर सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं भी वही तस्वीर दिखाती हैं जो अक्सर वायरल पोस्ट में देखने को मिलती है। कुछ लोग इसे मजाक में ले रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे जिम्मेदार पार्किंग और नागरिक व्यवहार से जुड़ा गंभीर मुद्दा मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed