फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Exhaust Smoke, What White, Blue, Black , Grey Smoke Say About Engine

Car Exhaust Smoke Color Meaning: साइलेंसर से निकलता धुआं बताता है इंजन का हाल; जानें किस रंग का क्या है मतलब

Tue, 18 Aug 2026 10:31 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2026 10:31 AM IST
सार

Car silencer smoke: क्या आपको मालूम है कि कार के साइलेंसर से निकलने वाला धुंआ सिर्फ प्रदूषण का जरिया नहीं, बल्कि आपके वाहन की समस्या को भी बता सकता है।डैशबोर्ड पर वार्निंग लाइट जलने से पहले ही धुएं का रंग अंदरूनी खराबी की चेतावनी देता है। सफेद, नीला, काला या ग्रे धुआं इंजन की किस बड़ी बीमारी की ओर इशारा करता है और आप लाखों रुपये के रिपेयर खर्च से कैसे बच सकते हैं? आइए यहां जानते हैं विस्तार से।
 

विज्ञापन
Car Exhaust Smoke, What White, Blue, Black , Grey Smoke Say About Engine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Car exhaust smoke meaning: अगर आजकल आपकी कार के एग्जॉस्ट यानी साइलेंसर से ज्यादा धुआं निकलने लगा है, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। कई बार धुएं का रंग इंजन के अंदर चल रही किसी समस्या का शुरुआती संकेत देता है। डैशबोर्ड पर चेतावनी लाइट आने से पहले भी एग्जॉस्ट का धुआं वाहन की स्थिति को लेकर संकेत दे सकता है।

विज्ञापन

सफेद, नीला, काला और ग्रे धुआं अलग-अलग तरह की संभावित समस्याओं से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, सिर्फ धुएं के कलर से ही अंतिम निर्णय नहीं निकाला जा सकता, इसके साथ कार की परफॉर्मेंस, इंजन का तापमान, ऑयल लेवल और दूसरे लक्षणों की जांच भी जरूरी है।
विज्ञापन




सफेद धुआं क्या संकेत देता है?

  • अगर आपकी कार के एग्जॉस्ट से घना सफेद धुंआ लगातार निकल रहा है, तो इंजन के कंबशन चैंबर में कूलेंट पहुंचने की समस्या हो सकती है। इसके प्रमुख कारणों में हेड गैसकेट खराब होना, सिलेंडर हेड में क्रैक आना या इंजन के अंदर कूलेंट लीक होना शामिल हैं। कूलेंट के रिसाव से इंजन ओवरहीट हो सकता है और समय पर समस्या ठीक न होने पर गंभीर इंजन डैमेज हो सकता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हालांकि, ठंडे मौसम में कार स्टार्ट होने के बाद कुछ समय के लिए हल्की सफेद भाप सामान्य हो सकती है, लेकिन इंजन गर्म होने के बाद भी धुआं लगातार बना रहे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।


नीला धुआं किस ओर इशारा करता है?

  • अगर आपकी कार की साइलेंसर से नीला या नीला-धूसर धुआं निकलता है, तो इंजन ऑयल के जलने की संभावना हो सकती है। इसके पीछे पिस्टन रिंग्स का घिसना, वाल्व सील खराब होना या टर्बोचार्जर से ऑयल लीक होना जैसी वजहें हो सकती हैं।
  • ऐसी स्थिति में इंजन ऑयल की खपत बढ़ सकती है। लंबे समय तक समस्या रहने पर इंजन के अंदरूनी पार्ट्स तेजी से घिस सकते हैं और कार की परफॉर्मेंस कमजोर हो सकती है। अगर आपको बार-बार इंजन ऑयल भरना पड़ रहा है और साथ में नीला धुआं भी दिखाई दे रहा है, तो जल्द जांच करवाना जरूरी है।


काला धुआं से आप किस समस्या का अंदाजा लगा सकते हैं?

  • अगर कार के साइलेंसर से काला धुआं निकल रहा है, तो इंजन में हवा और ईंधन के मिश्रण में गड़बड़ी हो सकती है और जरूरत से ज्यादा ईंधन जल रहा हो सकता है। इसके संभावित वजहों में फ्यूल इंजेक्टर में खराबी या गंदगी, MAF सेंसर की समस्या और एयर फिल्टर का ज्यादा बंद होना हो सकता हैं।
  • इसका सीधा असर माइलेज और फ्यूल इकॉनमी पर पड़ सकता है, साथ ही इंजन का प्रदर्शन भी प्रभावित हो सकता है। अगर काला धुआं लगातार निकल रहा है और साथ में माइलेज भी अचानक गिर गया है, तो एयर-फ्यूल सिस्टम की जांच करवाना बेहतर है।


ग्रे धुआं किन समस्याओं का संकेत देता है?

  • ग्रे या धूसर धुआं सबसे ज्यादा भ्रम पैदा करने वाला हो सकता है, क्योंकि इसके पीछे एक से अधिक वजहें हो सकती हैं। इसमें PCV वाल्व में खराबी, कुछ गाड़ियों में ट्रांसमिशन फ्लूइड लीक, टर्बोचार्जर से जुड़ी समस्या या ऑयल के दहन से संबंधित गड़बड़ी शामिल हो सकती है। अगर ग्रे धुएं के साथ पावर लॉस, असामान्य आवाज या इंजन ऑयल का स्तर कम होने जैसी समस्या भी दिखाई दे रही है, तो जल्द से जल्द कार की जांच करवानी चाहिए।


धुएं के साथ इन लक्षणों पर भी दें ध्यान

  • हालांकि सिर्फ इन बातों से किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता है, इसलिए बेहतर तरीके से समस्या समझने के लिए कार इंजन कांप रहा है या नहीं, पावर कम हुई है या नहीं, इंजन ज्यादा गर्म हो रहा है या नहीं, पेट्रोल-डीजल की तेज गंध आ रही है या नहीं और इंजन ऑयल या कूलेंट का स्तर कम तो नहीं हो रहा।
  • इनमें से कई लक्षण एक साथ दिखाई दें तो समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है।


धुआं बहुत ज्यादा हो तो क्या करें?

  • एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर एग्जॉस्ट से धुआं बहुत घना और लगातार निकल रहा है, इंजन ओवरहीट हो रहा है या पावर अचानक गिर गई है, तो कार चलाते रहना सही नहीं है।
  • सुरक्षित जगह पर वाहन रोककर इंजन ऑयल और कूलेंट का स्तर जांचें। अगर समस्या स्पष्ट नहीं है, तो वाहन को चलाने के बजाय मैकेनिक या रोडसाइड असिस्टेंस की मदद लेना बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed