Skoda Slavia Facelift: लॉन्च को तैयार नई स्लाविया फेसलिफ्ट; देखें डिजाइन, फीचर्स और इंजन में क्या बदलेगा?
Skoda Slavia facelift 2026: स्कोडा आज यानी 18 अगस्त 2026 को अपडेटेड स्लाविया फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसका दूसरा और ज्यादा डिटेल्ड टीजर जारी किया है, जिसमें अपडेटेड मॉडल के एक्सटीरियर डिजाइन के कई अहम बदलाव दिखाई दिए हैं। आखिर आज लॉन्च होने वाली नई स्लाविया में क्या-क्या नया मिलेगा और क्या इसका इंजन भी बदलेगा? जानिए सबकुछ विस्तार से।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिजाइन में होंगे बदलाव?
- सामने आए टीजर के अनुसार, स्लाविया फेसलिफ्ट के रियर डिजाइन की ज्यादा स्पष्ट झलक मिली है। इसमें एलईडी टेल-लैंप के इंटरनल लाइट सिग्नेचर को बदला गया है। अब इसमें ज्यादा जियोमेट्रिक पैटर्न दिखाई देता है, जिससे कार का पिछला हिस्सा पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और आधुनिक नजर आता है।
- इसके अलावा रियर क्वार्टर विंडो के आसपास ज्यादा प्रोमिनेंट क्रोम सराउंड भी देखने को मिल सकता है। हालांकि यह डिटेल पहले सामने आए टीजर में स्पष्ट नहीं थी।
क्या फ्रंट में भी होगा नया लुक?
- इसी के साथ फ्रंट प्रोफाइल में रिवाइज्ड हेडलैंप्स, नई फॉग लैंप हाउसिंग और अपडेटेड बंपर मिलने की उम्मीद है। नए डिजाइन में स्कोडा की हालिया कूशाक फेसलिफ्ट से कुछ एलिमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं।
- नई ग्रिल में लाइटिंग एलिमेंट्स को इंटीग्रेट किए जाने की संभावना है जबकि फ्रंट के निचले हिस्से में पियानो-ब्लैक लोअर ग्रिल सेक्शन भी देखने को मिलेगा।
- यानी यह बदलाव कार के बेसिक सिल्हूट को बदले बिना उसके फ्रंट और रियर डिजाइन को ज्यादा आधुनिक बनाने पर केंद्रित हैं।
- स्लाविया फेसलिफ्ट के केबिन का डैशबोर्ड लेआउट काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी इसमें नई अपहोल्स्ट्री और ट्रिम मटेरियल्स दे सकती है।
- इसके अलावा सबसे बड़ा अपडेट 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हो सकता है। यह मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा आधुनिक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले पैकेज देगा।
- एक और फीचर जिस पर नजर है, वह रियर-सीट मसाज फंक्शन है। यह कूशाक फेसलिफ्ट में दिया गया है, लेकिन स्लाविया फेसलिफ्ट में इसे शामिल किया जाएगा या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
- नई स्लाविया में मौजूदा इंजन लाइनअप को जारी रखने की उम्मीद है। इसमें 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलते रहेंगे।
- 1.0-लीटर TSI इंजन करीब 115hp की पावर देता है, जबकि 1.5-लीटर TSI करीब 150hp की पावर जनरेट करता है। यानी फेसलिफ्ट में इंजन बदलने के बजाय कंपनी इसके ट्रांसमिशन विकल्प को ज्यादा महत्वपूर्ण अपडेट दे सकती है।
- स्कोडा फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव 1.0-लीटर TSI के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में देखने को मिल सकता है।
- मौजूदा मॉडल में 1.0 TSI के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक मिलता है। अब इसे Kushaq Facelift में इस्तेमाल की गई नई 8-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट से बदले जाने की उम्मीद है। वहीं ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर TSI इंजन के साथ 7-स्पीड DCT के पहले की तरह जारी रहने की संभावना है।
सुरक्षा और फीचर्स में भी हो सकता है अपडेट
पहले की कुछ रिपोर्ट्स में तो स्लाविया फेसलिफ्ट के लिए लेवल 2 समेत कुछ अतिरिक्त फीचर्स की संभावना जताई गई थी, लेकिन ये फीचर्स होंगे, ये बात कंपनी की आधिकारिक लॉन्च घोषणा के बाद की पक्की हो पाएगी। इसी तरह पूरी वेरिएंट-वाइज फीचर लिस्ट आज लॉन्च के बाद ही स्पष्ट होगी।