फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top 10 Scooters July 2026, Activa Leads, EV Scooters Post Massive Growth

Scooter Sales 2026: जुलाई में किस स्कूटर की रही सबसे ज्यादा डिमांड? टॉप 10 के आंकड़े आए सामने, देखें लिस्ट

Sun, 16 Aug 2026 03:53 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 16 Aug 2026 03:53 PM IST
सार

Top 10 scooters July 2026: जुलाई 2026 में ऑटो बाजार के स्कूटर सेगमेंट में जबरदस्त उछाल देखा गया। इसमें स्कूटर बिक्री ने तेज रफ्तार पकड़ी अैर ईवी मॉडल्स ने भी शानदार ग्रोथ दर्ज की है। आइए जानते हैं इस बार किस मॉडल ने बाजी मारी है।
 

विज्ञापन
Top 10 Scooters July 2026, Activa Leads, EV Scooters Post Massive Growth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

July 2026 scooter sales: जुलाई 2026 में भारतीय स्कूटर बाजार ने बढ़िया रफ्तार दर्ज की है। घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट को मिलाकर कुल 8,71,355 स्कूटर बेचे गए। यह जुलाई 2025 में दर्ज 7,04,108 यूनिट की तुलना में 23.75% ज्यादा है। घरेलू बिक्री भी 23.75% बढ़कर 7,98,190 यूनिट रही, जबकि एक्सपोर्ट 23.83% बढ़कर 73,165 यूनिट पहुंचा। यहां खास बात है कि स्कूटर बाजार में इलेक्ट्रिक मॉडल्स की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। जुलाई 2026 में EV स्कूटरों की हिस्सेदारी टू-व्हीलर रिटेल सेल्स में 11.24% रही, जो जुलाई 2025 के 7.65% और जून 2026 के 10.59% से ज्यादा है।

विज्ञापन


पहले नंबर पर किसने मारी बाजी?

  • होंडा एक्टिवा जुलाई 2026 में भी देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा। इसकी 2,06,170 यूनिट बिकीं। हालांकि, जुलाई 2025 की 2,37,413 यूनिट के मुकाबले बिक्री में 13.16% गिरावट आई।
  • विज्ञापन
  • बिक्री कम होने के बावजूद एक्टिवा ने टॉप-10 स्कूटरों की कुल बिक्री में करीब 30% हिस्सेदारी बनाए रखी। यानी बाजार में इसकी पकड़ अभी भी मजबूत मानी जा सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


दूसरे नंबर पर कौन सा स्कूटर रहा?

  • दूसरे नंबर पर टीवीएस जूपिटर रहा। जुलाई 2026 में इसकी 1,48,595 यूनिट बिकीं, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 1,24,876 यूनिट था।
  • इस तरह जूपिटर ने सालाना आधार पर 18.99% ग्रोथ दर्ज की। एक्टिवा के मुकाबले अंतर जरूर है, लेकिन Jupiter अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए है।


सुजुकी एक्सेस तीसरे स्थान पर
सुजुकी एक्सेस ने तीसरा स्थान बरकरार रखा। जुलाई में इसकी 82,505 यूनिट बिकीं, जो जुलाई 2025 की 68,172 यूनिट से 21.02% ज्यादा हैं। इसकी लगातार बढ़ती बिक्री दिखाती है कि ICE स्कूटरों की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है।

EV स्कूटर्स ने बदली बाजार की तस्वीर
जुलाई 2026 की बिक्री में सबसे बड़ा बदलाव इलेक्ट्रिक स्कूटरों के प्रदर्शन में देखने को मिला। टॉप-10 में टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक ने जबरदस्त सालाना ग्रोथ दर्ज की।

टीवीएस आईक्यूब की ग्रोथ कितनी रही ?

  • टीवीएस आईक्यूब  कुल स्कूटर बिक्री में चौथे स्थान पर रहा। जुलाई में इसकी 59,386 यूनिट बिकीं। जुलाई 2025 में इसकी बिक्री सिर्फ 23,029 यूनिट थी। यानी सालाना आधार पर 157.87% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज हुई।
  • सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बात करें तो iQube ने 38.53% मार्केट शेयर के साथ जुलाई में EV स्कूटर सेगमेंट की कमान संभाली।


बजाज चेतक ने सबसे तेज छलांग लगाई

  • वहीं, बजाज चेतक ने जुलाई में 47,184 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा सिर्फ 11,584 यूनिट था। इससे चेतक ने 307.32% YoY ग्रोथ दर्ज की, जो टॉप-फाइव स्कूटरों में सबसे ज्यादा रही।
  • इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बीच चेतक की हिस्सेदारी 30.62% रही और यह EV सेगमेंट में दूसरे स्थान पर रहा।


एथर रिज्टा की बिक्री में भी तेज उछाल

  • इसके अलावा एथर रिज्टा अब एथर का प्रमुख वॉल्यूम मॉडल बन चुका है। जुलाई 2026 में इसकी 24,833 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल की 11,345 यूनिट से काफी ज्यादा हैं।
  • रिज्टा ने 118.89% YoY ग्रोथ दर्ज की और इलेक्ट्रिक स्कूटरों में 16.11% मार्केट शेयर हासिल किया।


हीरो विडा भी तेजी से बढ़ा
हीरो विडा टॉप-10 की कुल सूची में जगह नहीं बना सका, लेकिन इसकी बिक्री का आंकड़ा मजबूत रहा। जुलाई में 22,707 यूनिट बिकीं, जो सालाना आधार पर 102.29% की वृद्धि है। EV स्कूटरों में Vida की हिस्सेदारी 14.73% रही।

टीवीएस एनटॉर्क और सुजुकी बर्गमैन की भी मजबूत बिक्री

  • ICE स्कूटरों में टीवीएस एनटॉर्क ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। जुलाई में इसकी 38,336 यूनिट बिकीं, जबकि जुलाई 2025 में 26,258 यूनिट बिकी थीं।
  • यानी एनटॉर्क की बिक्री में 46% YoY ग्रोथ दर्ज हुई और यह टॉप-10 में छठे स्थान पर रहा।
  • वहीं,  सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसकी 30,607 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल की 23,720 यूनिट से 29.03% ज्यादा हैं।


किसकी बिक्री में आई गिरावट
टॉप-10 में होंडा डियो उन कुछ स्कूटरों में रहा जिनकी बिक्री सालाना आधार पर घटी। जुलाई 2026 में इसकी 25,903 यूनिट बिकीं, जबकि जुलाई 2025 में 27,951 यूनिट बिक्री हुई थी। यानी बिक्री में 7.33% गिरावट दर्ज की गई।

यमाहा रेजेडआर ने भी दिखाई ग्रोथ
यामाहा ने टॉप-10 में अपनी जगह  रेजेडआर के जरिए बनाई। जुलाई में इसकी 23,760 यूनिट बिकीं। पिछले साल जुलाई में इसकी बिक्री 16,421 यूनिट थी। यानी  रेजेडआर ने 44.69% YoY ग्रोथ दर्ज की।

एक नजर में देखें सभी आंकड़े...

रैंक स्कूटर जुलाई 2026 जुलाई 2025
1 होंडा एक्टिव 2,06,170 2,37,413
2 टीवीएस जूपिटर 1,48,595 1,24,876
3  सुजुकी एक्सेस 82,505 68,172
4 टीवीएस आईक्यूब 59,386 23,029
5 बजाज चेतक 47,184 11,584
6 टीवीएस एनटॉर्क 38,336 26,258
7 सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट  30,607 23,720
8 होंडा डियो 25,903 27,951
9 एथर रिज्टा 24,833 11,345
10 यमाहा जेडआर 23,760 16,421


टॉप-10 मॉडल्स की कुल बिक्री 6,87,279 यूनिट रही, जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 5,70,769 यूनिट था।

सिर्फ EV स्कूटरों में कौन आगे?
जुलाई 2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रैंकिंग में TVS iQube सबसे आगे रहा। यहां एक नजर में देखें आंकड़े...
 

EV स्कूटर मार्केट शेयर
टीवीएस आईक्यूब 38.53%
बजाज चेतक 30.62%
एथर रिज्टा 16.11%
हीरो विडा 14.73%
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed