{"_id":"6a81477a2fd14b7b8d026dfd","slug":"up-200-hp-top-powerful-indian-cars-under-20-lakh-2026-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Powerful Indian Cars: 20 लाख में चाहिए 200 HP की पावर? ये पांच मेड-इन-इंडिया कारें हैं दमदार, देखें लिस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Powerful Indian Cars: 20 लाख में चाहिए 200 HP की पावर? ये पांच मेड-इन-इंडिया कारें हैं दमदार, देखें लिस्ट
Sun, 16 Aug 2026 10:45 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:45 AM IST
सार
Powerful cars under 20 lakh India: अगर आप 20 लाख के बजट में एक दमदार और पावरफुल कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो भारतीय बाजार में ऐसे कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं जो आपकी जरूरतों पर खरे उतर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन-कौन से मॉडल हैं और उनकी क्या खासियतें हैं।
विज्ञापन
मेड-इन-इंडिया कार्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Best powerful cars under 20 lakh: अगर कार खरीदते समय आप सिर्फ माइलेज, फीचर्स या डिजाइन ही नहीं, बल्कि पावरफुल इंजर और दमदार परफॉर्मेंस भी चाहते हें, तो 20 लाख के बजट में ये कारें आपके लिए मजबूत विकल्प हो सकती है। इन पांच कारों में से तीन में एक ही इंजन फैमिली का इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं 20 लाख से कम में सबसे ज्यादा पावर देने वाली पांच मेड-इन-इंडिया कारों के बारे में।
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन
- फोटो : auto.mahindra
1. Mahindra Scorpio N: 200 HP की ताकत
- महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन इस सूची की सबसे पावरफुल कारों में शामिल है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 200 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
- यह एक पारंपरिक बॉडी-ऑन-फ्रेम एसयूवी है। अपने आकार और वजन के बावजूद इसका दमदार इंजन इसे अच्छी एक्सेलेरेशन देने में मदद करता है।
- महिंद्रा की वेबसाइट के मुताबिक स्कॉर्पियो-एन की एक्स-शोरूम कीमत करीब 13.69 लाख से 25.49 लाख तक है। यानी इसकी शुरुआती कीमत 20 लाख के बजट के अंदर आती है।
- जो खरीदार पावर, बड़ा SUV साइज, रोड प्रेजेंस और बॉडी-ऑन-फ्रेम सेटअप चाहते हैं, उनके लिए Scorpio N एक मजबूत विकल्प बनती है।
महिंद्रा थार
- फोटो : auto.mahindra
2. Mahindra Thar: छोटी बॉडी में 200 HP
- दूसरे नंबर पर भी महिंद्रा की ही थार है। इसमें भी करीब 200 hp वाला 2.0-लीटर एमस्टैलियन (mStallion) टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है।
- लेकिन स्कॉर्पियो-एन के मुकाबले थार का पैकेज ज्यादा कॉम्पैक्ट और ऑफ-रोड फोकस्ड है। यही वजह है कि इतनी पावर अपेक्षाकृत छोटे और ज्यादा एडवेंचर-केंद्रित पैकेज में मिलती है।
- महिंद्रा की आधिकारिक कीमत 10.32 लाख से 18 लाख एक्स-शोरूम के बीच है। इसका मतलब है कि पेट्रोल RWD हार्ड-टॉप वेरिएंट भी आसानी से ₹15 लाख से कम के दायरे में आ सकते हैं।
- अगर आपकी प्राथमिकता ऑफ-रोड क्षमता, पावर और अलग SUV स्टाइल है, तो Thar इस बजट में बेहद दिलचस्प विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा कार XUV 7XO
- फोटो : auto.mahindra
3. महिंद्रा XUV 7XO: पावर के साथ 7 सीट
- लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी महिंद्रा कार XUV 7XO है, जिसे महिंद्रा की रीनेम्ड और अपडेटेड XUV700 के तौर पर पेश किया गया है। इसमें भी उसी इंजन फैमिली का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 197 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है।
- इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत है कि यह बाकी दोनों महिंद्रा SUVs के मुकाबले थर्ड-रो सीटिंग का विकल्प देती है। यानी दमदार इंजन के साथ बड़े परिवार के लिए अतिरिक्त सीटिंग भी मिलती है।
- महिंद्रा की वेबसाइट के अनुसार इसकी कीमत 13.99 लाख से 25.94 लाख एक्स-शोरूम तक है।
- यह उन खरीदारों के लिए ज्यादा उपयुक्त हो सकती है, जिन्हें पावर के साथ ज्यादा स्पेस और 7-सीटर क्षमता चाहिए।
विज्ञापन
स्कोडा कूशाक
- फोटो : skoda-auto
4. Skoda Kushaq: कॉम्पैक्ट SUV में 114 HP
- इसके बाद आती है स्कोडा कूशाक। इसके एंट्री-लेवल मॉडल में 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है।
- यह इंजन 114 hp की पावर और 178 Nm का टॉर्क पैदा करता है। पावर के आंकड़े महिंद्रा की 200 hp वाली एसयूवी से काफी कम हैं, लेकिन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कूशाक को अभी भी एक मजबूत परफॉर्मेंस पैकेज माना जा सकता है।
- स्कोडा की भारत वेबसाइट के अनुसार कूशाक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.69 लाख है।
- जो खरीदार कॉम्पैक्ट साइज, टर्बो-पेट्रोल इंजन और ड्राइविंग फोकस चाहते हैं, उनके लिए कूशाक एक विकल्प हो सकती है।