{"_id":"6a7ffc74c2b1bbdcf30490ba","slug":"mahindra-scorpio-lifestyle-pickup-unveiled-rugged-design-4wd-premium-cabin-2026-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Pickup: महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइल पिकअप से उठा पर्दा, दमदार लुक्स के साथ भारत में कब होगी लॉन्च?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Pickup: महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइल पिकअप से उठा पर्दा, दमदार लुक्स के साथ भारत में कब होगी लॉन्च?
Sat, 15 Aug 2026 11:13 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sat, 15 Aug 2026 11:13 AM IST
सार
Mahindra Scorpio Lifestyleer Pickup: महिंद्रा ने अपनी पिकअप के प्रोडक्शन रेडी अवतार का अनावरण कर दिया है। जिसे भारत में महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर नाम से पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसके इसके डिजाइन, केबिन और संभावित कीमत की पूरी जानकारी विस्तार से।
विज्ञापन
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइल पिकअप
- फोटो : @Mahindra_Auto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Scorpio Lifestyleer Pickup India: महिंद्रा ने करीब तीन साल बाद 2023 में दिखाए गए महिंद्रा ग्लोबल पिकअप कॉन्सेप्ट के बाद स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पेश किया है। यह नई पिकअप उन ग्राहकों के लिए खास है, जो स्कॉर्पियो गेटअवे के प्रोडक्शन बंद होने के बाद से एक नए महिंद्रा पिकअप का इंतजार कर रहे थे। यह स्कॉर्पियो - एन के साथ बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस साझा करती है और इसे रीफ, ट्रेल और वैली नाम के तीन स्पेशल एडिशन में पेश किया जाएगा। भारत में इसका लॉन्च अप्रैल 2027 तक होने की उम्मीद है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइल पिकअप
- फोटो : @Mahindra_Auto
डबल-कैब पिकअप में ऑफ-रोड लुक
पीछे भी मिलेगा अलग डिजाइन ट्रीटमेंट
- साथ ही नई महिंद्रा पिकअप में डबल-कैब लेआउट भी दिया गया है। इसमें ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जिन पर ऑफ-रोड टायर्स मिलते हैं।
- इसके अलावा इसमें चंकी साइड क्लैडिंग, रूफ रेल्स और किंक्ड बेल्टलाइन जैसे डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। ये सभी चीजें पिकअप के रग्ड और लाइफस्टाइल ओरिएंटेड कैरेक्टर को मजबूत करती हैं।
पीछे भी मिलेगा अलग डिजाइन ट्रीटमेंट
- रियर प्रोफाइल में पिकअप को वर्टिकली ओरिएंटेड LED टेललैम्प्स दिए गए हैं। इनमें C-शेप्ड DRL सिग्नेचर देखने को मिलता है।
- ये टेललैम्प्स बूटलिड पर दिए गए बड़े महिंद्रा वर्डमार्क के दोनों तरफ लगाए गए हैं। इससे रियर डिजाइन को एक अलग और ज्यादा चौड़ा विजुअल स्टांस मिलता है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइल पिकअप
- फोटो : @Mahindra_Auto
रग्ड बाहर, प्रीमियम अंदर
कितने एडिशन में आ सकती है यह कार?
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को तीन स्पेशल एडिशन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें रीफ, ट्रेल और वैली शामिल हैं। इन एडिशन के जरिए कंपनी अलग-अलग स्टाइल और इस्तेमाल की जरूरतों वाले ग्राहकों को टारगेट कर सकती है।
- स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर का केबिन इसके एक्सटीरियर की तुलना में ज्यादा प्रीमियम रखा गया है। इसमें पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।
- केबिन में ब्राउन और ब्लैक इंटीरियर थीम का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी उपलब्ध है। यानी बाहर से यह एक रग्ड ऑफ-रोड पिकअप की तरह दिखती है, लेकिन अंदर से कंपनी ने इसे SUV जैसी प्रीमियम अपील देने की कोशिश की है।
कितने एडिशन में आ सकती है यह कार?
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को तीन स्पेशल एडिशन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें रीफ, ट्रेल और वैली शामिल हैं। इन एडिशन के जरिए कंपनी अलग-अलग स्टाइल और इस्तेमाल की जरूरतों वाले ग्राहकों को टारगेट कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइल पिकअप
- फोटो : @Mahindra_Auto
4WD के साथ आएगी पिकअप
नई Scorpio Lifestyleer में 4WD दिया गया है, जो इसे सिर्फ रोड-बेस्ड लाइफस्टाइल पिकअप के बजाय ऑफ-रोडिंग और खराब रास्तों के लिए भी अधिक सक्षम बनाता है। हालांकि, कंपनी ने अभी 4WD सिस्टम की पूरी तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है।
इंजन और पावर कैसा हो सकता है?
नई Scorpio Lifestyleer में 4WD दिया गया है, जो इसे सिर्फ रोड-बेस्ड लाइफस्टाइल पिकअप के बजाय ऑफ-रोडिंग और खराब रास्तों के लिए भी अधिक सक्षम बनाता है। हालांकि, कंपनी ने अभी 4WD सिस्टम की पूरी तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है।
इंजन और पावर कैसा हो सकता है?
- यहां पर ध्यान देना है कि इस ग्लोबल अनावरण के बावूजद महिंद्रा ने अभी तक स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर के फाइनल टेक्निकल स्पेसिफिकेशन जारी नहीं किए हैं। इसका मतलब है कि फिलहाल इंजन विकल्प, पावर आउटपुट और ट्रांसमिशन की पूरी जानकारी कंफर्म नहीं है।
- हालांकि, पहले से सामने आई जानकारी में 2.2-लीटर डीजल इंजन की चर्चा रही है, लेकिन कंपनी ने इस अनावरण में इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए फिलहाल इसे पक्की जानकारी नहीं माना जाना चाहिए।
विज्ञापन
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइल पिकअप
- फोटो : @Mahindra_Auto
कितनी हो सकती है कीमत?
किन मॉडल्स को देगी टक्कर?
भारत में कब तक होगा पेश?
- अगर इसके प्राइज की बात करें तो स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर की शुरुआती कीमत 19.79 लाख एक्स-शोरूम से कम रखी जाएगी। हालांकि, इसकी पूरी प्राइसिंग, वेरिएंट लाइनअप और फाइनल स्पेसिफिकेशन अप्रैल 2027 के भारत लॉन्च के करीब ही सामने आने की उम्मीद है।
- इसका मतलब है कि अभी बताई गई शुरुआती कीमत को अंतिम कीमत नहीं माना जाना चाहिए।
किन मॉडल्स को देगी टक्कर?
- भारत में लॉन्च होने के बाद स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर टोयोटा हिलक्स और इसुजु वी-क्रॉसजैसी लाइफस्टाइल पिकअप को टक्कर दे सकता है।
- इस सेगमेंट में ग्राहकों के लिए रग्ड डिजाइन, ऑफ-रोड क्षमता, 4WD, प्रीमियम केबिन और मजबूत इंजन जैसे पहलू अहम होते हैं।
- ऐसे में Scorpio Lifestyleer की वास्तविक क्षमता जानने के लिए इसके फाइनल पावरट्रेन और फीचर्स का इंतजार करना होगा।
भारत में कब तक होगा पेश?
- फिलहाल यह सिर्फ ग्लोबल अनावरण है, पूरा भारतीय लॉन्च नहीं। महिंद्रा की योजना इसे अप्रैल 2027 तक भारत में लाने की है।
- इसलिए आज सामने आए डिजाइन और फीचर्स को भारत में आने वाले अंतिम मॉडल की पूरी तस्वीर नहीं माना जा सकता। आने वाले महीनों में कंपनी इसके पावरट्रेन, वेरिएंट और कीमत से जुड़ी और जानकारियां साझा कर सकती है।