फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra BE 6 Sporteq Launch Today, New Interior, Sporty Updates

Mahindra BE 6 Formula E: स्वतंत्रता दिवस पर महिंद्रा का धमाका, आज लॉन्च होगी नई इलेक्ट्रिक SUV; क्या होगा खास?

Sat, 15 Aug 2026 07:49 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 15 Aug 2026 07:49 AM IST
सार

Mahindra BE 6 Sporteq: महिंद्रा आज यानी 15 अगस्त को अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी बीई 6 के नए स्पोर्टेक एडिशन को भारत में पेश करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसका टीजर जारी कर दिया था, जिसमें नई SUV के केबिन और डिजाइन में बदलावों के संकेत मिले हैं। आइए जानते हैं इसमें आपको क्या खास मिल सकता है। 
 

विज्ञापन
Mahindra BE 6 Sporteq Launch Today, New Interior, Sporty Updates
आज लॉन्च होगी नई SUV - फोटो : mahindraelectricsuv

विस्तार

Mahindra BE 6 Sporteq launch: दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत में अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी लाइनअप को मजबूत करने की तैयारी में है। सामने आई जानकारी के अनुसार, कंपनी आज Mahindra BE 6 Formula E एडिशन को देश में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर रही है। महिंद्रा की ओर से BE 6 के एक नए स्पोर्टी वेरिएंट के रूप में Formula E एडिशन को बाजार में लाया जा रहा है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस नए एडिशन से काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं।
विज्ञापन


आज सामने आएगा नया Sporteq Edition
  • Mahindra ने Sporteq Edition को लेकर टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें संकेत मिलता है कि कंपनी इस वर्जन में केबिन और एक्सटीरियर स्टाइलिंग को नया रूप देने वाली है।
  • विज्ञापन
  • हालिया जानकारी के अनुसार इसमें रिफ्रेश्ड इंटीरियर डिजाइन के साथ स्पोर्टी एक्सटीरियर एलिमेंट्स जोड़े जा सकते हैं। हालांकि, लॉन्च से पहले कंपनी ने हर फीचर और तकनीकी बदलाव की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

कैसा हो सकता है डिजाइन?
  • Sporteq Edition के मूल डिजाइन में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसकी पहचान BE 6 के उसी आक्रामक और फ्यूचरिस्टिक SUV डिजाइन से बनी रहेगी, लेकिन स्पेशल एडिशन को अलग दिखाने के लिए अलग ट्रिम, डिटेलिंग और स्पोर्टी स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं।
  • यानी यह पूरी तरह नई एसयूवी के बजाय मौजूदा BE 6 का ज्यादा खास और अलग अंदाज वाला वर्जन होगा।

केबिन में क्या बदल सकता है?
  • Sporteq Edition का सबसे बड़ा अपडेट इंटीरियर में देखने को मिल सकता है। टीजर और शुरुआती रिपोर्टों में रिवाइज्ड केबिन की ओर इशारा किया गया है।
  • मौजूदा BE 6 में पहले से ही रेस-रेडी डिजिटल कॉकपिट, मल्टी-ड्राइव मोड्स और एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। ऐसे में Sporteq Edition में इन फीचर्स के साथ ज्यादा स्पोर्टी केबिन थीम और नई फिनिशिंग देखने को मिल सकती है।

क्या पावरट्रेन में होगा कोई बदलाव?
  • Sporteq Edition के लिए भारत-स्पेसिफिक अंतिम पावरट्रेन और तकनीकी बदलाव की पुष्टि लॉन्च से पहले नहीं हुई है। मौजूदा BE 6 में 59kWh और 79kWh बैटरी विकल्प उपलब्ध रहे हैं।
  • 79kWh बैटरी वाले BE 6 के लिए महिंद्रा ने 210kW तक पावर और लगभग 682-683km MIDC रेंज का दावा किया है। हालांकि, ये मौजूदा BE 6 के आंकड़े हैं और इन्हें Sporteq Edition के अंतिम स्पेसिफिकेशन के तौर पर तभी माना जाना चाहिए जब कंपनी इसकी पुष्टि करे।

Formula E Edition से अलग है Sporteq
  • यहां आपको इन दोनों नामों के बीच अंतर समझना जरूरी है कि बीई 4 फॉर्मूला ई एडिशन महिंद्रा का मोटरस्पोर्ट-थीम वाला स्पेशल एडिशन है, जिसे नवंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। इसमें 79kWh बैटरी, 282 bhp, 500km रीयल वर्ल्ड रेंज और 0-100kmph में 6.7 सेकंड जैसे आंकड़े दिए गए थे।
  • इसके मुकाबले Sporteq Edition 15 अगस्त 2026 के लिए तैयार किया गया नया स्पेशल वर्जन है, जिसका फोकस मौजूदा BE 6 को ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम रूप देने पर है।

कीमत कितनी हो सकती है?
मौजूदा BE 6 की शुरुआती कीमत करीब 18.90 लाख रही है, जबकि 79kWh Pack Three की कीमत ₹26.90 लाख घोषित की गई थी। हालांकि इसकी कीमत में बदलाव होने की संभावना है, इसलिए सही कीमत तो लॉन्च के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed