फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra Blazo i-TRK Unveiled, 10% Better Fuel Efficiency, 48-Hour Uptime Guarantee

48 घंटे में ट्रक ठीक नहीं हुआ तो 10 हजार का मुआवजा: महिंद्रा ने लॉन्च किया नई ब्लेजो i-TRK ट्रक, जानें फीचर्स

Fri, 14 Aug 2026 03:49 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2026 03:49 PM IST
सार

Mahindra Blazo i-TRK: महिंद्रा ट्रक एंड बस ने भारत में अपनी नई ब्लाजो ट्रक रेंज का खुलासा किया है। कंपनी ने इसके तहत ऑल-न्यू महिंद्रा ब्लाजो आई-टीआरके पेश कर दिया है। महिंद्रा का दावा है कि यह ट्रकिंग इंडस्ट्री में इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी और बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी का नया दौर शुरू करेगा।
 

विज्ञापन
Mahindra Blazo i-TRK Unveiled, 10% Better Fuel Efficiency, 48-Hour Uptime Guarantee
महिंद्रा ब्लाजाे i-TRK - फोटो : mahindratruckandbus

विस्तार

Mahindra Blazo truck: महिंद्रा ट्रक एंड बस ने भारत में अपनी ऑल-न्यू हेवी कमर्शियल व्हीकल रेंज महिंद्रा ब्लेजो i-TRK (Mahindra Blazo i-TRK) का अनावरण कर दिया है। इसे प्रॉफिट का रॉकेट फिलॉसफी पर तैयार किया गया है, जिसमें दस प्रतिशत तक बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और 48-घंटे अपटाइम गारंटी जैसे पावरफुल फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही महिंद्रा ने टोयोटा हिलाक्स से मुकाबला करने वाले अपने आगामी ग्लोबल पिकअप का भी नया टीजर जारी किया है। 

विज्ञापन


48 घंटे में ट्रक नहीं हुआ ठीक तो मिलेगा मुआवजा

  • महिंद्रा ने ब्लाजाे i-TRK के साथ सबसे बड़ा आकर्षण 48-घंटे की अपटाइम गारंटी को बनाया है। कंपनी का दावा है कि अगर किसी खराबी के बाद ट्रक को 48 घंटे के अंदर रिपेयर नहीं किया जाता, तो ग्राहक को दस हजार का मुआवजा मिलेगा।
  • विज्ञापन
  • यह कमर्शियल वाहन मालिकों के लिए अहम हो सकता है, क्योंकि ट्रक के लंबे समय तक खड़े रहने का सीधा असर कमाई और ऑपरेशन पर पड़ता है। महिंद्रा का फोकस इसी समस्या को कम करने पर है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


प्रॉफिट का रॉकेट पर फोकस
महिंद्रा के मुताबिक ब्लाजो रेंज को प्रॉफिट का रॉकेट फिलॉसफी के तहत इंजीनियर किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य ग्राहक को ज्यादा कमाने, ज्यादा चलाने और ऑपरेशन पर ज्यादा कंट्रोल देने में मदद करना है। इसी सोच के तहत नई रेंज में इंटेलिजेंट इंजीनियरिंग, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और ओनरशिप सपोर्ट को एक साथ जोड़ा गया है।


10% तक बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी का दावा
नई Blazo रेंज के साथ महिंद्रा ने 10% तक बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी का दावा किया है। कमर्शियल ट्रकों में ईंधन लागत ऑपरेशन के कुल खर्च का बड़ा हिस्सा होती है, इसलिए फ्यूल बचत सीधे रनिंग कॉस्ट और मुनाफे को प्रभावित कर सकती है।
कंपनी का लक्ष्य है कि बेहतर माइलेज, ज्यादा अपटाइम और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के जरिए ट्रक के मालिक को ऑपरेशन पर बेहतर नियंत्रण मिले।

320 HP mPower इंजन से ताकत

  • Blazo i-TRK को महिंद्रा के नेक्स्ट-जनरेशन 320 एचपी एम पावर इंजन से पावर मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह इंजन ट्रक को बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का संतुलन देने के लिए तैयार किया गया है।
  • महिंद्रा ने इसे ट्रक की ओवरऑल प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाले प्रमुख टेक्नोलॉजी पैकेज का हिस्सा बताया है।


iMAXX 2.0 से मिलेगा कनेक्टेड ट्रकिंग अनुभव

  • नई Blazo i-TRK में महिंद्रा का iMAXX 2.0 कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म भी दिया गया है। यह कनेक्टेड टेक्नोलॉजी ट्रकिंग ऑपरेशन को ज्यादा स्मार्ट बनाने की दिशा में काम करती है।
  • महिंद्रा का फोकस सिर्फ वाहन बेचने पर नहीं, बल्कि ऑपरेशन, अपटाइम और कमाई से जुड़ा डेटा और कंट्रोल उपलब्ध कराने पर है।


सिर्फ नया ट्रक नहीं, नया ओनरशिप एक्सपीरियंस

  • महिंद्रा का कहना है कि नई ब्लाजो रेंज में सिर्फ वाहन के हार्डवेयर को अपग्रेड नहीं किया गया है।
  • कंपनी ने इंटेलिजेंट इंजीनियरिंग, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और भरोसेमंद ओनरशिप एक्सपीरियंस को एक साथ रखने की कोशिश की है। इसका उद्देश्य कमर्शियल व्हीकल मालिकों को कम डाउनटाइम और ज्यादा प्रोडक्टिविटी देना है।


महिंद्रा का नया Global Pickup भी आने को तैयार

  • नई ट्रक रेंज के अनावरण के साथ महिंद्रा ने अपने बहुप्रतीक्षित ग्लोबल पिकअप के प्रोडक्शन वर्जन को भी जल्द सामने लाने के संकेत दिए हैं।
  • यह वही पिकअप है जिसे कंपनी पहले Mahindra Global Pickup Concept के रूप में दिखा चुकी है। इसका टेस्ट म्यूल लंबे समय से भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।


किससे हो सकता है मुकाबला?

  • महिंद्रा का आने वाला पिकअप सीधे तौर पर टाेयोटा हिलक्स को टक्कर देने की दिशा में तैयार किया जा रहा है। हालिया टीजर में इसकी डिजाइन भाषा के कुछ संकेत सामने आए हैं। हालांकि यह Scorpio-N पर आधारित है, लेकिन पिकअप को ज्यादा बुच और रग्ड डिजाइन दिया गया है। इससे इसका स्टांस सामान्य SUV से अलग और ज्यादा यूटिलिटी-केंद्रित दिखाई देता है।


इंटीरियर भी होगा ज्यादा रग्ड

  • इसी के साथ आने वाले पिकअप के केबिन में ज्यादा रग्ड-लुकिंग डैशबोर्ड लेआउट मिलने की उम्मीद है। इसका स्टांस भी ज्यादा सीधा और अपराइट रखा गया है।
  • पिकअप में दी जाने वाली टचस्क्रीन SUV समकक्ष Scorpio-N से बड़ी हो सकती है। इससे केबिन में टेक्नोलॉजी और कनेक्टेड फीचर्स पर महिंद्रा का जोर साफ दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed