{"_id":"6a7ed79cd3fcc4af98080af0","slug":"maruti-baleno-facelift-launch-confirmed-find-out-what-might-new-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए अवतार में आ रही है Maruti Baleno: पांच सितंबर को उठेगा पर्दा, देखें डिजाइन से लेकर इंजन तक क्या मिलेगा नया?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
नए अवतार में आ रही है Maruti Baleno: पांच सितंबर को उठेगा पर्दा, देखें डिजाइन से लेकर इंजन तक क्या मिलेगा नया?
Fri, 14 Aug 2026 02:23 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:23 PM IST
सार
Maruti Baleno facelift 2026: मारुति बलेनो पसंद करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है। इसके साथ ही कार की आधिकारिक लॉन्च डेट भी कंफर्म हो गई है। आइए जानते हैं इसकी लॉन्च डेट से लेकर संभावित फीचर्स और कीमत तक की पूरी जानकारी...
विज्ञापन
मारुति सुजुकी बलेनो
- फोटो : nexaexperience
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maruti Baleno facelift launch date: भारत के प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट पर राज करने वाली मारुति सुजुकी बलेनो नए अपडेटेड वर्जन के साथ बाजार में दस्तक देने जा रही है। कंपनी ने एलान कर दिया है कि बलेनो फेसलिफ्ट पांच सितंबर 2026 को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च करेगी। फेसलिफ्टेड Baleno में सबसे बड़े बदलाव डिजाइन, फीचर्स और केबिन अपील पर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौजूदा बेलेनो की दूसरी जनरेशन 2022 में पेश की गई थी।
कहां दिख सकते हैं बदलाव?
साइड प्रोफाइल में सीमित बदलाव
रियर में नया बंपर, टेल-लैम्प्स वही
केबिन में क्या बदल सकता है?
नए फीचर्स में क्या मिल सकते हैं?
इंजन में बड़ा बदलाव नहीं
CNG वर्जन भी रह सकता है जारी
बलेनो का CNG वर्जन भी फेसलिफ्ट के साथ जारी रहने की संभावना है। CNG मॉडल में इंजन 77.5 hp की पावर और 98.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन उपलब्ध रहने की उम्मीद है।
कितनी हो सकती है कीमत ?
Baleno Facelift का मुकाबला किनसे होगा?
नई बलेनो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट का मुकाबला टाटा अल्टरोज, ह्यूंदै आई20 और टोयोटा ग्लैंजा होंगे। फेसलिफ्ट के बाद अगर Baleno को नया डिजाइन और अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं, तो मारुति इस सेगमेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
कहां दिख सकते हैं बदलाव?
- टेस्ट म्यूल्स से मिले संकेतों के अनुसार बलेनो फेसलिफ्ट में सबसे ज्यादा बदलाव फ्रंट प्रोफाइल पर देखने को मिल सकते हैं। कार में रीडिजाइन की गई फ्रंट ग्रिल मिलने की उम्मीद है। इसमें हेडलैम्प्स को जोड़ने वाली हॉरिजॉन्टल क्रोम बार दी जा सकती है। मौजूदा मॉडल की बूमरैंग-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स आगे भी जारी रहने की संभावना है।
- हालांकि हेडलैम्प डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, जबकि फ्रंट बंपर को रिवाइज किया जा सकता है। टेस्ट वाहनों में मौजूदा मॉडल के फॉग लैम्प्स दिखाई नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
साइड प्रोफाइल में सीमित बदलाव
- इसके अलावा बलेनो फेसलिफ्ट के साइड डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें नया अलॉय व्हील डिजाइन दिया जा सकता है।
- वहीं कार का ओवरऑल सिल्हूट, पुल-स्टाइल डोर हैंडल्स और शोल्डरलाइन जैसी प्रमुख डिजाइन डिटेल्स लगभग मौजूदा मॉडल जैसी रह सकती हैं।
रियर में नया बंपर, टेल-लैम्प्स वही
- पीछे की तरफ अपडेटेड बलेनो में रीडिजाइन किया गया रियर बंपर मिलने की संभावना है। हालांकि, मौजूदा मॉडल के रैपअराउंड LED टेल-लैम्प्स में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
- इसके अलावा रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और रियर वाइपर भी मौजूदा मॉडल से कैरी फॉरवर्ड किए जा सकते हैं।
केबिन में क्या बदल सकता है?
- फेसलिफ्ट के बावजूद बलेनो का मौजूदा डैशबोर्ड लेआउट बरकरार रहने की उम्मीद है। इसमें फ्री-स्टैंडिंग 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्रैपेजॉइड-शेप्ड AC वेंट्स और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे एलिमेंट्स बने रह सकते हैं।
- हालांकि, मारुति सुजुकी केबिन को नया रूप देने के लिए रिवाइज्ड अपहोल्स्ट्री और नए ट्रिम फिनिश पेश कर सकती है।
नए फीचर्स में क्या मिल सकते हैं?
- फेसलिफ्टेड बलेनो में कुछ नए फीचर्स जुड़ने की संभावना है। इनमें सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ और एम्बिएंट लाइटिंग शामिल हो सकते हैं।
- मौजूदा फीचर्स में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, इन सभी फीचर्स की पूरी सूची और वेरिएंट-वाइज उपलब्धता की जानकारी लॉन्च के समय ही आधिकारिक रूप से सामने आएगी।
इंजन में बड़ा बदलाव नहीं
- बलेनो फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है। यह इंजन 90 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है।
- यानी कंपनी का फोकस इस बार इंजन बदलने के बजाय डिजाइन और फीचर पैकेज को अपडेट करने पर रहने वाला है।
CNG वर्जन भी रह सकता है जारी
बलेनो का CNG वर्जन भी फेसलिफ्ट के साथ जारी रहने की संभावना है। CNG मॉडल में इंजन 77.5 hp की पावर और 98.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन उपलब्ध रहने की उम्मीद है।
कितनी हो सकती है कीमत ?
- हालांकि कीमत का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं है, लेकिन मौजूदा मारुति सुजुकी बलेनो के प्राइज के आधार पर इसकी कीमत का भी अंदाजा लगाया जा रहा है।
- फेसलिफ्ट में डिजाइन अपडेट और संभावित नए फीचर्स जुड़ने की वजह से इसकी कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हालांकि, नई Baleno की फाइनल कीमत का खुलासा लॉन्च के समय होगा।
Baleno Facelift का मुकाबला किनसे होगा?
नई बलेनो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट का मुकाबला टाटा अल्टरोज, ह्यूंदै आई20 और टोयोटा ग्लैंजा होंगे। फेसलिफ्ट के बाद अगर Baleno को नया डिजाइन और अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं, तो मारुति इस सेगमेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।