{"_id":"6a7dab2d3c2dd61ac806afe1","slug":"tesla-launches-refer-and-earn-program-in-india-offers-rs-11000-bonus-check-details-2026-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tesla: टेस्ला ने भारत में लॉन्च किया 'रेफर करें और कमाएं' स्कीम, हर रेफरल पर मिलेंगे ₹11,000, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla: टेस्ला ने भारत में लॉन्च किया 'रेफर करें और कमाएं' स्कीम, हर रेफरल पर मिलेंगे ₹11,000, जानें डिटेल्स
Thu, 13 Aug 2026 05:01 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:01 PM IST
सार
Tesla ने भारत में अपना Refer and Earn प्रोग्राम शुरू कर दिया है। इसके तहत मौजूदा Tesla मालिक अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को कंपनी की कार खरीदने के लिए रेफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
Tesla Refer And Earn Programme
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला (Tesla) ने भारतीय बाजार में अपना बहुचर्चित Refer and Earn (रेफर करें और कमाएं) प्रोग्राम आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने महाराष्ट्र के ठाणे में एक नया 'डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टेशन' शुरू करके देश में अपने चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया है।
Tesla
- फोटो : X
ठाणे में खुले नए चार्जिंग स्टेशन और 'टेस्ला एक्सपीरियंस' इवेंट की क्या खासियत है?
टेस्ला ने लेक शोर ठाणे में अपना नया डेस्टिनेशन चार्जिंग लोकेशन शुरू किया है:- चार्जिंग क्षमता: इस सेंटर के UB पार्किंग एरिया में 11 kW क्षमता वाले 4 AC डेस्टिनेशन चार्जर्स लगाए गए हैं। जिनका अपटाइम (निरंतर काम करने की क्षमता) 99.95 प्रतिशत का दावा किया गया है।
- सुविधा: ठाणे क्षेत्र के टेस्ला मालिक मॉल में शॉपिंग या डाइनिंग के दौरान अपनी गाड़ी को आसानी से चार्ज कर सकेंगे।
- Tesla Experience: कंपनी लेक शोर ठाणे के कर्टयार्ड में 12 से 19 अगस्त तक अपने पहले 'टेस्ला एक्सपीरियंस' इवेंट का आयोजन कर रही है। यहां आगंतुक गाइडेड वॉकअराउंड के जरिए मॉडल Y और मॉडल Y L देख सकते हैं। टेस्ट ड्राइव की बुकिंग टेस्ला की वेबसाइट के जरिए की जा सकती है।
2026 Tesla Model Y
- फोटो : Tesla
अपडेटेड 2026 Model Y और Model Y L की कीमत, रेंज और फीचर्स क्या हैं?
कंपनी ने भारत में अपने दो प्रमुख मॉडलों- Model Y और 6-सीटर Model Y L के फीचर्स और कीमतों का ब्यौरा साझा किया है:1. 2026 Model Y Premium Rear-Wheel Drive:
- फीचर्स & तकनीक: इसे Grok AI (ग्रॉक एआई) के साथ अपडेट किया गया है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह और 2,138 लीटर का कार्गो स्पेस मिलता है।
- परफॉर्मेंस & रेंज: यह कार मात्र 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। WLTP साइकिल के तहत इसकी ड्राइविंग रेंज 500 किमी तक है।
- कीमत और ईएमआई: इसकी कीमत 50.89 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी 6 लाख रुपये के न्यूनतम डाउन पेमेंट पर 39,990 रुपये से शुरू होने वाली सांकेतिक ईएमआई ऑफर कर रही है।
- केबिन स्पेस: यह 3-पंक्ति और 6 सीटों वाली ऑल-व्हील-ड्राइव एसयूवी है। जिसमें ज्यादा हेडरूम, लेगरूम और 2,539 लीटर का बड़ा कार्गो स्पेस मिलता है।
- परफॉर्मेंस और रेंज: यह मात्र 5.0 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती है और इसकी WLTP रेंज 681 किमी तक है।
- कीमत और ईएमआई: इसकी शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपये है। जिसकी मासिक ईएमआई 6.5 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर 49,990 रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla Electric Car
- फोटो : Tesla
भारत में टेस्ला का चार्जिंग नेटवर्क कितना बड़ा है?
ठाणे की नई सुविधा जुड़ने के साथ ही भारत भर में टेस्ला के अब 7 प्रमुख चार्जिंग स्टेशन चालू हो चुके हैं। जिनमें 20 सुपरचार्जर्स और 24 डेस्टिनेशन चार्जर्स शामिल हैं:- डीएलएफ हॉरिजन सेंटर, गुरुग्राम: 4 सुपरचार्जर्स, 3 डेस्टिनेशन चार्जर्स
- नेक्सस सिलेक्ट सिटीवॉक, दिल्ली: 6 सुपरचार्जर्स
- वर्ल्डमार्क 3, एयरोसिटी, दिल्ली: 4 सुपरचार्जर्स, 3 डेस्टिनेशन चार्जर्स
- वन बीकेसी, मुंबई: 4 सुपरचार्जर्स, 4 डेस्टिनेशन चार्जर्स
- टेस्ला सेंटर, गुरुग्राम: 4 सुपरचार्जर्स
- नेक्सस सीवुड्स मॉल, नवी मुंबई: 4 सुपरचार्जर्स, 4 डेस्टिनेशन चार्जर्स
- लेक शोर, ठाणे: 4 डेस्टिनेशन चार्जर्स