फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   MG Hector Hawk Bookings Open India, New 7-Seater Plug-in Hybrid SUV

Upcoming SUV: एमजी हेक्टर हॉक की प्री-बुकिंग शुरू, 7-सीटर कार में मिलेगा प्लग-इन हाइब्रिड; जानें क्या है खास

Thu, 13 Aug 2026 03:28 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2026 03:28 PM IST
सार

MG Hector Hawk: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपनी नई Hector Hawk SUV की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। यह एक नई तीन-रो, 7-सीटर SUV है, जिसे मौजूदा Hector लाइनअप से ऊपर पोजिशन किया गया है। इसी के साथ इसकी लॉन्चिंग डेट भी कंफर्म हो गई है। आइए जानते हैं यह कब पेश होगी और इसमें आपको क्या-क्या खास मिलने वाला है।
 

विज्ञापन
MG Hector Hawk Bookings Open India, New 7-Seater Plug-in Hybrid SUV
हेक्टर हॉक एसयूवी की प्री-बुकिंग शुरू - फोटो : mgmotor

विस्तार

MG Hector Hawk Launch Date: एमजी मोटर ने अपनी 7-सीटर एसयूवी हेक्टर हॉक की प्री-बुकिंग खोल दी है। कंपनी इस नई तीन-रो एसयूवी को 26 अगस्त को भारत में लॉन्च करने जा रही है।
विज्ञापन

यह नया मॉडल मौजूदा हेक्टर लाइनअप से ऊपर पोजिशन किया जा सकता है। जो खरीदार बड़े 7-सीटर हेक्टर और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) एफिशिएंसी की उम्मीद कर रहे थे, उनके लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण लॉन्च है। Hawk केवल एक लंबी हेक्टर नहीं है, बल्कि यह MG के नए ADAPT आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह भारत में कंपनी का पहला ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसे खास तौर पर प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन


7-सीटर लेआउट हुआ कन्फर्म
  • एमजी ने हेक्टर हॉक में  सात-सीटर लेआउट की पुष्टि की है। मौजूदा हेक्टर पांच-सीटर मॉडल है, इसलिए तीन रो और सात सीटों वाला सेटअप इस नई SUV में बड़ा बदलाव है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लंबी बॉडी और व्हीलबेस की वजह से तीसरी रो के लिए जगह बनाई गई है। यानी हेक्टर हॉक का फोकस ऐसे खरीदारों पर भी रहेगा, जिन्हें बड़े परिवार के लिए ज्यादा सीटिंग स्पेस चाहिए।
हेक्टर हॉक साइज में कैसा है?
अंतरराष्ट्रीय मॉडल वुलिंग स्टारलाइट 560 की लंबाई 4,745mm और व्हीलबेस 2,810mm है। हालांकि, MG ने अभी तक यह कंफर्म नहीं किया है कि भारत में आने वाली हेक्टर हॉक के डायमेंशन बिल्कुल यही होंगे या इनमें बदलाव किया जाएगा।
इसलिए भारत-स्पेसिफिक लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई और व्हीलबेस की आधिकारिक जानकारी के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।

डिजाइन में दिखेंगे नए एलिमेंट्स
  • हालांकि टीजर की तस्वीरों से अनुमान लगाया जा रहा है कि हेक्टर हॉक के फ्रंट और रियर डिजाइन के कुछ संकेत मिले हैं। इसमें हॉरिजॉन्टली रखे गए ट्विन LED हेडलैम्प और उनसे मेल खाते LED टेललैम्प दिखाई देते हैं।
  • केबिन में 12.8-इंच पोर्ट्रेट टचस्क्रीन और 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इन फीचर्स की अंतिम उपलब्धता और वेरिएंट के हिसाब से अंतर की जानकारी MG ने अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं की है।

और क्या हो सकता है खास?
  • इसके अलावा हेक्टर हॉक को प्लग इन हाइब्रिड एसयूवी के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, एक इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5kWh बैटरी पैक दिया गया है। यह सेटअप अंतरराष्ट्रीय वुलिंग स्टारलाइट 560 PHEV पर आधारित है।
  • अंतरराष्ट्रीय मॉडल में यह सिस्टम करीब 194 bhp की पावर और 230 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें e-CVT-टाइप ट्रांसमिशन दिया जाता है।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि ये आंकड़े विदेशी मॉडल के हैं। एमजी ने अभी भारत-स्पेसिफिक पावर, टॉर्क या रेंज के आंकड़े कन्फर्म नहीं किए हैं।
इलेक्ट्रिक मोड में 125 किमी तक रेंज का दावा
  • वुलिंग स्टारलाइट 560 PHEV के अंतरराष्ट्रीय वर्जन के लिए करीब 125 किमी की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज का दावा किया गया है। वहीं चीनी CLTC साइकिल के मुताबिक इसकी कंबाइंड रेंज एक हजार किमी से ज्यादा बताई गई है।
  • हालांकि, भारत में हेक्टर हॉक के लिए यही आंकड़े मिलेंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसलिए इन रेंज आंकड़ों को फिलहाल विदेशी मॉडल से जुड़ी जानकारी के तौर पर ही देखना चाहिए।

और कौन से फीचर्स मिल सकते हैं?
  • हेक्टर हॉक में कई प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें पैनोरमिक सनरूफ और तीनों रो में चार्जिंग पोर्ट शामिल हो सकते हैं।
  • इसके अलावा SUV में ड्राइवर-असिस्टेंस फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जिनमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मोनिटरिंग मिलने की उम्मीद है।
  • हालांकि, MG ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है कि इनमें से कौन-से फीचर्स स्टैंडर्ड होंगे और कौन-से वेरिएंट-स्पेसिफिक।

प्री-बुकिंग करने वालों को क्या मिलेगा?
  • हेक्टर हॉक की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, बुकिंग कराने का मतलब किसी खास वेरिएंट, स्पेसिफिकेशन या कीमत को लॉक करना नहीं है।
  • प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को फिलहाल प्राथमिकता एक्सेस मिलेगा। यानी शुरुआती ग्राहकों को नई SUV के बारे में जानकारी और उपलब्धता के मामले में प्राथमिकता दी जाएगी।

कीमत और फाइनल स्पेसिफिकेशन का इंतजार
  • हालांकि एमजी मोटर इंडिया ने अभी तक इसके वेरिएंट की पूरी जानकारी, फाइनल स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया है। यह सब 26 अगस्त के लॉन्च के दौरान किया जाएगा।
  • इसलिए अभी हेक्टर हॉक की कीमत को लेकर किसी निश्चित आंकड़े पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। खास तौर पर पावर, टॉर्क और रेंज के मामले में भी भारत-स्पेसिफिक आंकड़े सामने आने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed