{"_id":"6a7d75a624f39a8861027a4b","slug":"2026-hyundai-exter-knight-edition-launched-in-india-check-prices-features-design-specs-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exter Knight Edition 2026: नई ह्यूंदै एक्सटर नाइट एडिशन लॉन्च, जानिए ऑल-ब्लैक लुक और नए फीचर्स की पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Exter Knight Edition 2026: नई ह्यूंदै एक्सटर नाइट एडिशन लॉन्च, जानिए ऑल-ब्लैक लुक और नए फीचर्स की पूरी डिटेल
Thu, 13 Aug 2026 01:13 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:13 PM IST
सार
ह्यूंदै मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter का Knight Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। नए स्पेशल एडिशन में मुख्य बदलाव इसके लुक और इंटीरियर में किए गए हैं। जानें पूरी डिटेल्स।
विज्ञापन
2026 Hyundai Exter Knight Edition
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर का 2026 Knight Edition (2026 नाइट एडिशन) भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.14 लाख रुपये रखी गई है।
यह स्पेशल एडिशन एक्सटर के चुनिंदा वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है, जो कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आता है। स्टैंडर्ड वेरिएंट्स की तुलना में नाइट एडिशन के लिए खरीदारों को लगभग 15,000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
खास बात यह है कि Exter के लिए Knight एडिशन नया नहीं है। इसे पहली बार जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस बार ह्यूंदै Knight एडिशन को फेसलिफ्ट Exter के साथ पेश कर रही है, जिसे मार्च 2026 में लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह स्पेशल एडिशन एक्सटर के चुनिंदा वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है, जो कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आता है। स्टैंडर्ड वेरिएंट्स की तुलना में नाइट एडिशन के लिए खरीदारों को लगभग 15,000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
खास बात यह है कि Exter के लिए Knight एडिशन नया नहीं है। इसे पहली बार जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस बार ह्यूंदै Knight एडिशन को फेसलिफ्ट Exter के साथ पेश कर रही है, जिसे मार्च 2026 में लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन
एक्सटर नाइट एडिशन किन वेरिएंट्स में उपलब्ध है और इसमें क्या नया मिलता है?
कंपनी ने एक्सटर नाइट एडिशन को चार प्रमुख कॉन्फिगरेशन में पेश किया है:- HX6 पेट्रोल (मैनुअल गियरबॉक्स)
- HX6 पेट्रोल (AMT)
- HX6 सीएनजी (मैनुअल गियरबॉक्स)
- HX10 पेट्रोल (AMT)
डिजाइन और लुक्स में क्या हुए बदलाव:
- ब्लैक-थीम एक्सटीरियर: कार के बाहरी हिस्से को बोल्ड ऑल-ब्लैक लुक दिया गया है। इसमें ह्यूंदै के लोगो और अलॉय व्हील्स को ब्लैक फिनिश दी गई है।
- रेड एक्सेंट्स: स्पोर्टी फील देने के लिए कार में रेड एक्सेंट्स और फ्रंट में रेड ब्रेक कैलीपर्स मिलते हैं।
- विशेष बैजिंग: एक्सटीरियर पर विशेष 'Knight Edition' का एम्ब्लेम दिया गया है। कंपनी इसे पांच आकर्षक कलर ऑप्शंस में पेश कर रही है।
- ऑल-ब्लैक केबिन: इंटीरियर में स्टैंडर्ड मॉडल के नेवी और ग्रे थीम की जगह ब्लैक फैब्रिक अपहोल्स्ट्री के साथ ऑल-ब्लैक केबिन मिलता है।
2026 Hyundai Exter Knight Edition
- फोटो : Amar Ujala
क्या कार के इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव किया गया है?
ह्यूंदै एक्सटर नाइट एडिशन में केवल कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसके इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं है:- पेट्रोल इंजन: इसमें वही 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्प के साथ आता है।
- सीएनजी ऑप्शन: सीएनजी वेरिएंट में भी यही 1.2-लीटर बाय-फ्यूल पावरट्रेन मिलता है। जो केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।
- डुअल-सिलेंडर तकनीक: सीएनजी मॉडल में ह्यूंदै की पेटेंटेड डुअल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है। जिससे कार में अंडरबॉडी स्पेयर व्हील के साथ 225 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है।
कार में कौन-कौन से आधुनिक फीचर्स और तकनीक मिलती है?
नाइट एडिशन मार्च में पेश किए गए अपडेटेड 2026 एक्सटर मॉडल पर आधारित है। इसमें कम्फर्ट और कनेक्टिविटी से जुड़े कई हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं:- इन्फोटेनमेंट और कनेक्टिविटी: वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एम्बेडेड वॉइस कमांड्स के साथ मॉडर्न इन्फोटेनमेंट सिस्टम।
- एडवांस फीचर्स: डैशकैम, टाइप-सी USB चार्जिंग पोर्ट पीछे बैठे यात्रियों के लिए चार्जिंग की सुविधा देता है।
- Bluelink कनेक्टिविटी: कनेक्टेड कार से जुड़े कई फीचर्स उपलब्ध हैं।
- 300 से ज्यादा इनबिल्ट वॉयस कमांड: ड्राइवर और यात्रियों को आवाज के जरिए कई कार फीचर्स को नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है।