Yamaha R2 Booking: यमाहा की नई बाइक के लिए बुकिंग शुरू, नाम अभी राज; जानें लॉन्च डेट और क्या है R2 कनेक्शन
Yamaha R2: यामाहा ने भारत में अपनी मोस्ट-अवेटेड फेयर्ड आर-सीरीज बाइक की ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही इसके लॉन्च की तारीख से भी पर्दा उठ गया है। अगर आप भी इस नई स्पोर्ट्स बाइक का इंतजार कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसके लॉन्च डेट, टोकन अमाउंट और खास फीचर्स की पूरी डिटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Yamaha R2 India: टू-व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा ने भारत में अपनी अपकमिंग fully-faired R-सीरीज मोटरसाइकिल की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी इस नई स्पोर्ट्स बाइक को 27 अगस्त 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, यामाहा ने अभी तक मॉडल के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टीजर कैंपेन और इंटरनेशनल मार्केट के ट्रेडमार्क से यह अंदाजा लगाया जा रहा है यह मोस्ट-अवेटेड यमाहा YZF-R2 हो सकती है।
साथ ही यामाहा इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर इस मोटरसाइकिल की दस हजार की टोकन राशि के साथ बुकिंग शुरू हो चुकी है। टीजर में कंपनी ने We R On Our Way टैगलाइन के साथ #RInstinct हैशटैग का इस्तेमाल किया है, जो इसके R-Series मॉडल होने की ओर इशारा करता है।
कब लॉन्च होगी?
- यामाहा के बुकिंग पेज पर मोटरसाइकिल की लॉन्च डेट 27 अगस्त 2026 दी गई है। यह वही तारीख है, जो कंपनी की ओर से पहले साझा किए गए मीडिया इनवाइट में भी सामने आई थी।
- हालांकि, बुकिंग शुरू होने के बावजूद कंपनी ने अभी फाइनल वेरिएंट, स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा नहीं किया है। इन जानकारियों की आधिकारिक घोषणा लॉन्च के समय ही की जाएगी।
कितने ग्राहक कर सकते हैं प्री-बुकिंग?
- यमाहा की नई बाइक की दस हजार की टोकन राशि देकर बुकिंग की जा सकती है। कंपनी के मुताबिक प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी दी जाएगी।
- अगर ग्राहक बाद में बाइक खरीदने का फैसला नहीं करता है, तो बुकिंग अमाउंट वापस किया जाएगा। यानी ग्राहक लॉन्च से पहले अपनी बाइक को सुरक्षित करने के लिए प्री-बुकिंग करा सकता है।
क्या यही है Yamaha R2?
- हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मॉडल के नाम का जिक्र नहीं किया है, लेकिन संकेत के आधार पर R2 होने की संभावना सबसे ज्यादा है।
- यामाहा ने R2 ट्रेडमार्क भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूरोप और फिलीपींस जैसे कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले ही फाइल किया है। इसके अलावा इंडस्ट्री रिपोर्ट्स में भी संकेत मिलते रहे हैं कि कंपनी इस नई बाइक को R15 और R3 के बीच की जगह भरने के लिए तैयार कर रही है।
- ऐसे में नई बाइक के R2 होने की अटकलें और मजबूत हो जाती हैं।
टीजर में छिपा है R2 का संकेत?
- लेटेस्ट टीजर में यामाहा ने अपनी पहचान वाली आर ब्रांडिंग और We R On Our Way मैसेज का इस्तेमाल किया है। पहली नजर में इसमें सिर्फ R-Series की ओर इशारा दिखाई देता है, लेकिन लोगो को ध्यान से देखने पर इसमें एक दिलचस्प संकेत नजर आता है।
- टीजर में आर लोगो के साथ दिखने वाले राइट हैंड आकार को काफी हद तक अंक 2 जैसा माना जा रहा है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी ने जानबूझकर नाम का सीधा खुलासा किए बिना R2 की ओर संकेत किया है।
R15 और R3 के बीच होगी जगह?
- इसके अलावा इंडस्ट्री रिपोर्ट्स की मानें तो नई बाइक को R15 और R3 के बीच पोजिशन किया जा सकता है। इससे यामाहा के R-Series लाइनअप में ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बन सकता है।
- फिलहाल कंपनी ने इसके इंजन, पावर, फीचर्स या अन्य तकनीकी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है। इसलिए इन जानकारियों के लिए आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना बेहतर हो सकता है।
किन बाइक्स को देगी टक्कर?
- अगर यामाहा इसकी कीमत को प्रतिस्पर्धी रखती है, तो नई मोटरसाइकिल का मुकाबला केटीएम आरसी 200, हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 और बजाज पल्सर आरएस200 जैसी फेयर्ड मोटरसाइकिलों से हो सकता है।
- ऐसे में बाइक की कीमत इसकी सफलता में अहम भूमिका निभाएगी। खासकर अगर यह R15 और R3 के बीच की खाली जगह को भरती है, तो यामाहा के पास स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में एक नया मजबूत विकल्प तैयार हो सकता है।