फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Brezza vs Hyundai Venue: Which SUV Lower EMI? Check Price, Monthly Cost

Maruti Brezza vs Hyundai Venue EMI: किस एसयूवी को घर लाने में बनेगी कम EMI? देखें बेस और टॉप मॉडल की पूरी गणना

Thu, 13 Aug 2026 04:20 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2026 04:20 PM IST
सार

Maruti Brezza vs Hyundai Venue: अगर आप कम बजट में एक कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मारुति सुजुकी ब्रेजा और ह्यूंदै वेन्यू आपके लिए दो मजबूत विकल्प हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि ब्रेजा और वेन्यू की कीमत और EMI में कितना अंतर है, और आपके बजट में कौन फिट बैठेगी?
 

विज्ञापन
Maruti Brezza vs Hyundai Venue: Which SUV Lower EMI? Check Price, Monthly Cost
मारुति ब्रेजा बनाम हुंडई वेन्यू - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Brezza vs Venue price: अगर आप कम बजट में एक अच्छी और भरोसेमंद कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये दोनों ही एसयूवी चार मीटर से छोटी हैं और भारतीय बाजार में इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। शहर में रोजाना आने-जाने से लेकर हाईवे के लंबे सफर तक, दोनों गाड़ियां बढ़िया परफॉर्मेंस देती हैं। मारुति सुजुकी ने हाल ही में ब्रेजा में कुछ कॉस्मेटिक और डिजाइन बदलाव किए हैं, साथ ही में इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी जोड़ा है। दूसरी तरफ, ह्यूंदै वेन्यू भी अपने एडवांस्ड फीचर्स और अलग-अलग इंजन ऑप्शंस के दम पर इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ऐसे में अगर आप दोनों में से किसी एक SUV को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत नहीं, बल्कि हर महीने आने वाली EMI को भी समझना जरूरी है।

विज्ञापन


ईएमआई की गणना किन शर्तों पर की गई?

  • यहां ब्रेजा और वेन्यू के बेस और टॉप वेरिएंट की ईएमआई की तुलना की गई है। कैलकुलेशन में दोनों कारों की पूरी एक्स-शोरूम कीमत के बराबर लोन माना गया है। लोन के लिए 9.5 फीसदी ब्याज दर और 48 महीने यानी 4 साल की अवधि रखी गई है। इसी आधार पर अनुमानित मासिक EMI निकाली गई है।
  • विज्ञापन


मारुति ब्रेजा की ईएमआई कितनी होगी?

  • मारुति ब्रेजा के बेस मॉडल के तौर पर LXI Turbo वेरिएंट को लिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7,39,900 है। तय लोन शर्तों के अनुसार इसकी अनुमानित EMI करीब 18,589 प्रति माह होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं ब्रेजा के टॉप मॉडल ZXI+ AT की एक्स-शोरूम कीमत 13,70,500 है। इस वेरिएंट के लिए अनुमानित EMI करीब 34,431 रुपये प्रति माह बनती है। यानी ब्रेजा के इन दोनों वेरिएंट में मासिक EMI करीब ₹18,589 से ₹34,431 के बीच रह सकती है।


ह्यूंदै वेन्यू की EMI कितनी होगी?

  • ह्यूंदै वेन्यू  के बेस वेरिएंट के तौर पर 1.2 Kappa Petrol MT HX2 को लिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7,99,900 है। इसी लोन कैलकुलेशन के आधार पर इसकी अनुमानित EMI करीब 20,096 प्रति माह होगी।
  • वेन्यू के टॉप मॉडल 1.5 CRDi Diesel AT DSL HX10 DT की एक्स-शोरूम कीमत 15,82,700 है। इसकी अनुमानित EMI करीब 39,762 प्रति माह बनती है। इस हिसाब से वेन्यू के लिए मासिक EMI करीब 20,096 से 39,762 तक जा सकती है।


दोनों की ईएमआई में कितना अंतर?

  • दिए गए वेरिएंट और लोन शर्तों के मुताबिक मारुति ब्रेजा की ईएमआई ह्यूंदै वेन्यू से कम है।
  • बेस वेरिएंट की बात करें तो ब्रेजा अनुमानित EMI 18,589 है, जबकि वेन्यू की EMI 20,096 है। यानी बेस मॉडल पर भी बेजा की अनुमानित मासिक किस्त कम है।
  • टॉप वेरिएंट में यह अंतर और बढ़ जाता है। Brezza ZXI+ AT की ईएमआई करीब 34,431 है, जबकि वेन्यू 1.5 CRDi Diesel AT DSL HX10 DT की EMI करीब 39,762 है।


किस SUV की ईएमआई  कम है?

  • इस तुलना में ब्रेजा दोनों छोर पर कम ईएमआई वाली एसयूवी  बनकर सामने आती है। इसके बेस LXI Turbo वेरिएंट की अनुमानित ईएमआई 18,589 है, जबकि वेन्यू के बेस वेरिएंट की EMI ₹20,096 है।
  • इसी तरह टॉप वेरिएंट में Brezza की अनुमानित EMI ₹34,431 है, जबकि Venue के टॉप वेरिएंट के लिए यह ₹39,762 तक जाती है। यानी दिए गए मॉडल, कीमत और लोन शर्तों के हिसाब से Brezza का मासिक वित्तीय बोझ कम पड़ता है।


असली ईएमआई इससे अलग हो सकती है

  • यहां पर ध्यान रखना जरूरी है कि ऊपर दिए गए आंकड़े अनुमानित ईएमआई हैं। वास्तविक EMI आपके डाउन पेमेंट, लोन की रकम, बैंक की ब्याज दर और लोन टेन्योर के आधार पर बदल सकती है।
  • अगर लोन की ब्याज दर फ्लोटिंग है, तो आगे चलकर EMI में बदलाव भी हो सकता है। इसलिए कार खरीदने से पहले बैंक से मिलने वाले लोन ऑफर, ब्याज दर और पूरे लोन पर चुकाए जाने वाले कुल ब्याज की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।


आपके बजट में कौन फिट बैठेगी?

  • अगर आपका फोकस सिर्फ इस तुलना में कम मासिक ईएमआई पर है, तो दिए गए आंकड़ों के मुताबिक मारुति ब्रेजा आगे है। वहीं ह्यूंदै वेन्यू भी अपने फीचर्स और अलग-अलग इंजन विकल्पों के कारण एक मजबूत कॉम्पैक्ट SUV विकल्प बनी हुई है।
  • इसलिए खरीदारी का फैसला सिर्फ EMI देखकर नहीं, बल्कि वेरिएंट, फीचर्स, इंजन, डाउन पेमेंट और कुल लोन लागत को साथ में देखकर करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed