फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Toyota Recalls 508,354 Camry Hybrids US Over Instrument Cluster Issue

Toyota Camry Hybrid का बड़ा रिकॉल: पांच लाख से ज्यादा कारों में मिली खामी, आखिर क्या है खराबी?

Fri, 14 Aug 2026 07:49 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2026 07:49 AM IST
सार

Toyota recall: टाेयोटा ने अपनी लाखों गाड़ियों का रिकॉल किया है। जिसकी वजह इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में सॉफ्टवेयर समस्या बताई जा रही है। आइए जानते हैं इस रिकॉल में कितनी गाड़ियां प्रभावित हुई हैं और इसमें क्या आपकी गाड़ी भी शामिल है। 
 

विज्ञापन
Toyota Recalls 508,354 Camry Hybrids US Over Instrument Cluster Issue
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Toyota Camry recall: टोयोटा ने अमेरिका में अपनी 5,08,354 कैमरी हाइब्रिड वाहनों को रिकॉल किया है। यह रिकॉल कुछ 2025 और 2026 मॉडल ईयर कैमरी हाइब्रिड के लिए जारी किया गया है। अमेरिकी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के अनुसार, वाहन के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में सॉफ्टवेयर समस्या के कारण स्टार्टअप के समय डिस्प्ले ब्लैंक हो सकता है।

विज्ञापन

यह समस्या केवल स्क्रीन तक सीमित नहीं है। ऐसी स्थिति में टर्न सिग्नल, हैजर्ड लाइट्स और कुछ जरूरी चेतावनी बजर भी काम नहीं कर सकते हैं, जिससे दुर्घटना और चोट का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन


किन कैमरी हाइब्रिड  को किया गया रिकॉल?

  • यह रिकॉल 2025-2026 कैमरी हाइब्रिड के कुछ वाहनों पर लागू है। NHTSA के अनुसार प्रभावित वाहनों का उत्पादन 15 अगस्त 2024 से 9 जून 2026 के बीच हुआ है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रिकॉल में कुल 5,08,354 वाहन शामिल हैं। हालांकि, सभी वाहन अमेरिका में बेचे गए हों, ऐसा जरूरी नहीं है। समस्या खास तौर पर उन वाहनों में है जिनमें एक खास सॉफ्टवेयर वाला 7-इंच कॉम्बिनेशन मीटर लगाया गया है।


क्यों है यह इतना खतरनाक?

  • NHTSA के मुताबिक वाहन स्टार्ट होने के दौरान कॉम्बिनेशन मीटर के सॉफ्टवेयर की initialization में गड़बड़ी हो सकती है। इसकी वजह से इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह ब्लैंक हो सकता है।
  • इस स्थिति में ड्राइवर को जरूरी इंडिकेटर्स और चेतावनी संदेश दिखाई नहीं देंगे। समस्या हर बार नहीं होती, बल्कि कभी-कभी स्टार्टअप के समय ही सामने आ सकती है।


टर्न सिग्नल और हैजर्ड लाइट भी हो सकती हैं बंद

  • इसके अलावा रिकॉल की वजह यह भी है कि खराबी आने पर सिर्फ इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले ही बंद नहीं होता। एनएचटीएसए के अनुसार इस स्थिति में टर्न सिग्नल लैंप और हैजर्ड लैंप फंक्शन भी काम करना बंद कर सकते हैं।
  • इसके अलावा सीट बेल्ट रिमाइंडर और की रिमाइंडर से जुड़े कुछ वॉर्निंग बर्जस भी निष्क्रिय हो सकते हैं।


दुर्घटना और चोट का खतरा क्यों?

  • इस गड़बड़ी की वजह से अगर चालक को जरूरी वॉर्निंग इंडिकेटर्स दिखाई नहीं देते, तो वह वाहन की किसी समस्या या चेतावनी को समय पर पहचान नहीं पाएगा। इसी तरह टर्न सिग्नल या हैजर्ड लाइट काम न करने पर दूसरे सड़क उपयोगकर्ताओं को ड्राइवर की दिशा बदलने या वाहन के खतरे में होने की जानकारी नहीं मिल सकती।
  • NHTSA के अनुसार इससे क्रैश का जोखिम बढ़ सकता है। सीट बेल्ट रिमाइंडर काम नहीं करने पर दुर्घटना की स्थिति में चालक या यात्रियों के चोटिल होने का जोखिम भी बढ़ सकता है।


टोयोटा करेगी फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट

  • इस समस्या का समाधान हार्डवेयर बदलकर नहीं, बल्कि combination meter के सॉफ्टवेयर को अपडेट करके किया जा सकता है। साथ ही ग्राहकों को Toyota डीलरशिप पर बुलाया जाएगा और डीलर बिना किसी शुल्क के सॉफ्टवेयर अपडेट करेंगे।
  • Toyota ने डीलर्स को रिकॉल की जानकारी भेजनी शुरू कर दी है। प्रभावित वाहन मालिकों को रिकॉल नोटिस अक्तूबर 5, 2026 तक भेजे जाने की योजना है, जबकि रेमेडी से जुड़े ग्राहक नोटिफिकेशन सितंबर के अंत से चरणबद्ध तरीके से शुरू होने हैं।


समस्या का पता कैसे चला?

  • NHTSA के अनुसार Toyota को इस समस्या से जुड़े मामलों की रिपोर्ट जुलाई 2024 से मिलनी शुरू हुई थी। शुरू में कंपनी और सप्लायर समस्या को दोबारा दोहरा नहीं पा रहे थे।
  • बाद में अक्तूबर 2025 से Toyota और सप्लायर ने सॉफ्टवेयर initialization को लेकर विस्तृत जांच शुरू की। 2026 में टेस्टिंग आगे बढ़ी और जुलाई 2026 के अंत में पूरे वाहन पर इस समस्या को दोहराकर पुष्टि की गई कि सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी की वजह से ब्लैंक मीटर के साथ टर्न सिग्नल और हैजर्ड लाइट भी प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed