Skoda Slavia Facelift: लॉन्च से पहले दिखी स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट की झलक, नया लुक सकता है खास; कब होगी लॉन्च?
Skoda Slavia facelift 2026: लंबे समय से इंतजार की जा रही स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट की लॉन्च से पहले ही पहली झलक सामने आ गई है। इसके साथ ही कार की आधिकारिक लॉन्च डेट का भी खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं कि यह भारत में कब दस्तक देगी और इसमें आपको क्या-क्या नया देखने को मिलेगा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Skoda Slavia facelift launch: स्कोडा ने भारत में अपनी प्रीमियम मिडसाइज सेडान स्लाविया के लंबे समय से इंतजार किए जा रहे फेसलिफ्ट मॉडल की पहली आधिकारिक झलक पेश कर दी है। साथ ही कंपनी ने पुष्टि की है कि स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट भारत में 18 अगस्त को लॉन्च होगी।
चूंकि यह एक मिड-लाइफ अपडेट है, इसलिए कार में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, कार के फ्रंट और रियर डिजाइन, इंटीरियर फीचर्स और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाले ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को काफी अपग्रेड किया जा रहा है।
फ्रंट डिजाइन में दिख सकते हैं बड़े बदलाव
- अब तक सामने आई स्पाई तस्वीरों और कंपनी की पहली झलक के आधार पर नई स्लाविया के फ्रंट हिस्से में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- कार में अपडेटेड हेडलैंप, बदली हुई फॉग लैंप हाउसिंग और नए डिजाइन का फ्रंट बंपर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें नई ग्रिल भी दी जा सकती है, जिसमें लाइटिंग एलिमेंट्स को इंटीग्रेट करने की संभावना है।
- नई ग्रिल और फ्रंट डिजाइन को स्कोडा कूशाक फेसलिफ्ट से प्रेरित रखा जा सकता है, जिससे दोनों मॉडलों में ज्यादा समान डिजाइन भाषा नजर आएगी।
नए अलॉय व्हील भी मिल सकते हैं
- हालांकि साइड प्रोफाइल में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, स्लाविया फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं।
- ओवरऑल बॉडी शेप और मौजूदा डिजाइन लैंग्वेज को बरकरार रखने की संभावना है, क्योंकि यह पूर्ण नई पीढ़ी का मॉडल नहीं बल्कि मिड-लाइफ फेसलिफ्ट है।
केबिन में क्या बदल सकता है?
- इंटीरियर में मौजूदा डैशबोर्ड लेआउट को काफी हद तक बरकरार रखने की उम्मीद है। यानी केबिन की बेसिक डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा।
- हालांकि, फेसलिफ्ट मॉडल में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसके साथ नई सीट अपहोल्स्ट्री भी दी जा सकती है।
- लोगों के मन में एक सवाल यह भी है कि क्या कंपनी इसमें रियर सीट मसाज फंक्शन जोड़ेगी। यह फीचर इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Kushaq Facelift में पेश किया गया था, लेकिन Slavia Facelift में इसे लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं है।
मौजूदा फीचर्स भी रहेंगे बरकरार
नई Slavia में कई मौजूदा फीचर्स जारी रहने की उम्मीद है। इनमें सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग पैड, रियर AC वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, छह एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी TPMS जैसे फीचर्स शामिल हैं। फीचर्स की पूरी वेरिएंट-वाइज लिस्ट लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
किन चीजों में बदलाव नहीं होगा?
- इंजन की बात करें तो इसमें कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। नई Slavia में मौजूदा इंजन लाइनअप को ही जारी रखा जा सकता है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115hp की पावर देता है। वहीं ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 150hp की पावर जनरेट करता है।
- यानी फेसलिफ्ट का मुख्य फोकस इंजन बदलने के बजाय डिजाइन, फीचर्स और ट्रांसमिशन अपडेट पर रहने की संभावना है।
1.0 TSI में मिलेगा 8-स्पीड ऑटोमैटिक?
- सबसे बड़ा बदलाव 1.0-लीटर TSI इंजन के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में देखने को मिल सकता है। फिलहाल 1.0 TSI के साथ 6-स्पीड मैनुअल जारी रहने की उम्मीद है। वहीं मौजूदा 6-स्पीड AQ250 ऑटोमैटिक की जगह नया 8-स्पीड AQ300 ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।
- यह वही 8-स्पीड यूनिट है जिसे हाल ही में अपडेटेड कूशाक में पेश किया गया था। अब उम्मीद है कि Skoda इसे Slavia में भी लाएगी।
- दूसरी ओर, 1.5 TSI इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स पहले की तरह जारी रह सकता है।
कीमत कितनी हो सकती है?
- फिलहाल स्कोडा स्लाविया की एक्स-शोरूम कीमत दस लाख से ₹18.19 लाख के बीच है। फेसलिफ्ट में डिजाइन और फीचर्स के अपडेट को देखते हुए इसकी कीमत में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है।
- हालांकि, नई Slavia की फाइनल कीमत लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
किन कारों से हो सकता है मुकाबला?
- फेसलिफ्ट के बाद भी स्लाविया का मुकाबला इसी प्रीमियम मिडसाइज सेडान सेगमेंट में रहेगा। जिससे इसका मुकाबला ह्यंदै वर्ना, होंडा सिटी, फॉक्सवैगन वर्टस से हो सकता है।
- अगर 8-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प 1.0 TSI में आता है, तो Slavia को खास तौर पर ऑटोमैटिक सेडान खरीदने वालों के बीच एक नया आकर्षण मिल सकता है।