{"_id":"6a8186dee38271311c0e9a2e","slug":"mahindra-scorpio-lifestyler-vs-toyota-hilux-design-specs-comparison-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Comparison: हिलक्स को सीधी टक्कर देने आ रही स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर; डिजाइन, पावर और फीचर्स में कौन बेहतर?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Comparison: हिलक्स को सीधी टक्कर देने आ रही स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर; डिजाइन, पावर और फीचर्स में कौन बेहतर?
Sun, 16 Aug 2026 03:16 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sun, 16 Aug 2026 03:16 PM IST
सार
Upcoming Mahindra Pickup: लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में महिंद्रा अपनी नई स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर के साथ धमाकेदार एंट्री करने जा रही है, इसी के साथ यह टोयोटा हिलक्स को सीधी टक्कर देने के लिए भी तैयार है। तो क्या प्रीमियम केबिन, लेवल-2 ADAS और दमदार इंजन के साथ आने वाली स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर टोयोटा हिलक्स का मुकाबला कर पाएगी? जानिए दोनों पिकअप्स के डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस की तुलना।
विज्ञापन
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर बनाम टोयोटा हिलक्स
- फोटो : toyotabharat and mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mahindra Scorpio Lifestyler vs Toyota Hilux Comparison: भारतीय बाजार के लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में महिंद्रा और टोयोटा दो अलग-अलग अप्रोच के साथ सामने आ रही हैं। महिंद्रा ने अपनी आगामी स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप के पूरी जानकारी सार्वजनिक कर दी है। लेकिन चर्चा इसके कीमत को लेकर हो रही है। महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर की अनुमानित शुरुआती कीमत लगभग 19.79 लाख रुपये है, जो टोयोटा हिलक्स की 31.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत से लगभग 12 लाख रुपये कम है। जो खरीदार हिलक्स जैसी लाइफस्टाइल पिकअप खरीदना चाहते थे लेकिन ऊंची कीमत के कारण कदम पीछे खींच लेते थे, उनके लिए यह 12 लाख रुपये का अंतर इस सेगमेंट को पूरी तरह बदलने वाला साबित हो सकता है।
यहां पर एक बात और ध्यान दें कि स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर के आंकड़े महिंद्रा के वर्तमान अनुमान पर आधारित हैं, क्योंकि इसकी सटीक अंतिम कीमत, पूर्ण स्पेसिफिकेशन और फीचर लिस्ट 2027 के भारत लॉन्च तक कन्फर्म होगी। वहीं, हिलक्स के स्पेक्स और कीमतें पहले से कन्फर्म हैं और यह बिक्री के लिए उपलब्ध है।
एक्सटीरियर और डिजाइन: किसका स्टांस है ज्यादा दमदार?
दोनों गाड़ियों के लुक और एक्सटीरियर स्टाइलिंग में काफी अंतर देखने को मिल सकता है।
केबिन और इंटीरियर: रग्ड या प्रीमियम?
केबिन के मामले में दोनों ब्रांड्स ने अलग-अलग दिशा चुनी है:
इंजन और पावरट्रेन: परफॉर्मेंस में कौन आगे?
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर संभवत: स्कॉर्पियो एन के इंजन ऑप्शंस शेयर कर सकती है। 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल: 200 hp पावर और 380 Nm टॉर्क।
दोनों में से कौन ज्यादा सुरक्षित?
सुरक्षा के मामले में भी दोनों गाड़ियां मजबूत फीचर्स से लैस हैं, इनमे सेफ्टी को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यहां पर एक बात और ध्यान दें कि स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर के आंकड़े महिंद्रा के वर्तमान अनुमान पर आधारित हैं, क्योंकि इसकी सटीक अंतिम कीमत, पूर्ण स्पेसिफिकेशन और फीचर लिस्ट 2027 के भारत लॉन्च तक कन्फर्म होगी। वहीं, हिलक्स के स्पेक्स और कीमतें पहले से कन्फर्म हैं और यह बिक्री के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
एक्सटीरियर और डिजाइन: किसका स्टांस है ज्यादा दमदार?
दोनों गाड़ियों के लुक और एक्सटीरियर स्टाइलिंग में काफी अंतर देखने को मिल सकता है।
- फ्रंट लुक: स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर के फ्रंट में स्क्वेयर-ऑफ LED हेडलैंप (इंटीग्रेटेड DRL के साथ) और क्रोम-हेवी ग्रिल दी गई है। वहीं, टोयोटा हिलक्स में स्लिम LED हेडलैंप, हनीकॉम्ब ग्रिल और ज्यादा सादा बंपर डिजाइन मिलता है।
- साइड प्रोफाइल व व्हील्स: साइड से देखने पर लाइफस्टाइलर लंबाई में हिलक्स से थोड़ी छोटी है, लेकिन इसमें बड़े 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। दूसरी ओर, हिलक्स 17-इंच व्हील्स के साथ आती है।
- समानता: दोनों ही वाहनों में डुअल-कैब लेआउट और पीछे की तरफ कर्व्ड रियर विंडोलाइन दी गई है।
विज्ञापन
केबिन और इंटीरियर: रग्ड या प्रीमियम?
केबिन के मामले में दोनों ब्रांड्स ने अलग-अलग दिशा चुनी है:
- महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर: इसका टीज किया गया डैशबोर्ड पोर्ट्रेट टचस्क्रीन और ग्लॉस-ब्लैक डुअल-टोन ट्रिम दिखाता है, जो केबिन को काफी आधुनिक और प्रीमियम फील देता है।
- टोयोटा हिलक्स: हिलक्स अपने पारंपरिक, फंक्शनल और रग्गेड केबिन लेआउट के साथ सिंपल स्विचगियर डिजाइन पर कायम है, जो ऑफ-रोडिंग और कठिन इस्तेमाल के लिहाज से व्यावहारिक है।
इंजन और पावरट्रेन: परफॉर्मेंस में कौन आगे?
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर संभवत: स्कॉर्पियो एन के इंजन ऑप्शंस शेयर कर सकती है। 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल: 200 hp पावर और 380 Nm टॉर्क।
- 2.2-लीटर डीजल: 172.6 hp पावर और 400 Nm टॉर्क।
- गियरबॉक्स व ड्राइव: दोनों इंजनों में 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। इसके अलावा डीजल में RWD (रियर-व्हील ड्राइव) और 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) के विकल्प मिलेंगे।
- टोयोटा हिलक्स: इसमें सिंगल इंजन ऑप्शन मिलता है:
- 2.8-लीटर डीजल (माइल्ड-हाइब्रिड असिस्टेंस के साथ): यह 201 hp की पावर और 500 Nm का भारी-भरकम टॉर्क जनरेट करता है।
- गियरबॉक्स व ड्राइव: यह केवल 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है और RWD तथा 4WD दोनों कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है।
दोनों में से कौन ज्यादा सुरक्षित?
सुरक्षा के मामले में भी दोनों गाड़ियां मजबूत फीचर्स से लैस हैं, इनमे सेफ्टी को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है।
- स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर: इसमें संभावित सेफ्टी किट के तौर पर Level 2 ADAS, 540-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स शामिल हैं।
- टोयोटा हिलक्स: यह 7 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा के साथ आती है। दोनों वाहन सेफ्टी पैकेज के अलग-अलग और आधुनिक पहलुओं पर जोर देते हैं।