फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Porsche Taycan Could Be Axed by 2030 Amid Falling Global Demand Claims Report

Porsche Taycan: पोर्शे टायकन पर मंडरया संकट! बंद हो सकती है जर्मन ब्रांड की यह लग्जरी ईवी, जानें वजह

Tue, 18 Aug 2026 01:37 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Tue, 18 Aug 2026 01:37 PM IST
सार

Porsche की पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार Taycan का भविष्य अब अनिश्चित नजर आ रहा है। जर्मनी के एक बिजनेस मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, Porsche वर्ष 2030 तक Taycan का उत्पादन बंद कर सकती है।

विज्ञापन
Porsche Taycan Could Be Axed by 2030 Amid Falling Global Demand Claims Report
Porsche Taycan Facelift 2025 - फोटो : Amar Sharma

विस्तार

जर्मन बिजनेस मैगजीन 'विर्टशाफ्ट्सवोखे' की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पोर्शे (Porsche) वर्ष 2030 तक अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Taycan को पूरी तरह से बंद कर सकती है।
विज्ञापन

यह खबर 2027 मॉडल टायकन को वैश्विक रूप से प्रदर्शित करने के महज कुछ महीनों बाद और पोर्शे द्वारा 'टायकन' व 'पानामेरा' (Panamera) नेमप्लेट को मर्ज करने की योजनाओं की खबरों के बीच सामने आई है।
विज्ञापन

टायकन की बिक्री में कितनी गिरावट आई है और कंपनी क्यों ले रही है ऐसा फैसला?

हाल के वर्षों में पोर्श की इस पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार की वैश्विक मांग में भारी गिरावट देखने को मिली है:
  • बिक्री में 60% से अधिक की गिरावट: वर्ष 2023 में टायकन की बिक्री 40,960 यूनिट्स के अपने उच्चतम स्तर पर थी। हालांकि, वर्ष 2025 में इसकी वैश्विक बिक्री घटकर महज 16,339 यूनिट्स रह गई। जो 60 प्रतिशत से अधिक की बड़ी गिरावट को दर्शाती है।
  • प्रोडक्शन रोकने की नौबत: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिक्री के इतने निराशाजनक आंकड़ों के कारण पोर्शे को पिछले कुछ समय में कई बार टायकन का उत्पादन रोकना पड़ा है।
  • चरणबद्ध तरीके से बंद करने पर सहमति: जर्मन रिपोर्ट का दावा है कि हालांकि अभी तक आधिकारिक कागजी कार्रवाई पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। लेकिन पोर्शे के कार्यकारी बोर्ड और जनरल वर्क्स काउंसिल के बीच टायकन का उत्पादन धीरे-धीरे बंद करने पर सहमति बन गई है। फिलहाल इसका निर्माण कंपनी के स्टटगार्ट स्थित प्लांट में जारी रहेगा।

Porsche Taycan Could Be Axed by 2030 Amid Falling Global Demand Claims Report
Porsche Taycan Facelift 2025 - फोटो : Amar Sharma

पोर्शे टायकन के भविष्य और इसके उत्तराधिकारी को लेकर सीईओ का क्या कहना है?

पोर्शे अपनी हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सेडान की महत्वाकांक्षाओं को पूरी तरह खत्म नहीं करेगी। माना जा रहा है कि टायकन का उत्तराधिकारी मॉडल 'पानामेरा' लाइनअप का हिस्सा बन सकता है। और दोनों गाड़ियों को एक ही नेमप्लेट के तहत पेश किया जा सकता है। ठीक वैसे ही जैसे पोर्श ने Macan और Cayenne लाइनअप के साथ किया है।

जर्मन समाचार पत्र 'फ्रैंकफर्टर ऑलगेमाइन जितुंग' को दिए इंटरव्यू में पोर्शे के सीईओ माइकल लेइटर्स ने कहा:
"कम अवधि में हमारी टायकन को बंद करने की कोई योजना नहीं है। हमने इस मॉडल में काफी निवेश किया है और हम देखना चाहते हैं कि आगे इसकी मांग किस तरह विकसित होती है।"

 

विज्ञापन

पोर्शे के रोडमैप और लीपजिग प्लांट को लेकर क्या योजनाएं हैं?

  • संसाधनों का सही उपयोग: पोर्शे का लीपजिग (Leipzig) प्लांट वर्तमान में पानामेरा और मेकेन इलेक्ट्रिक जैसे मॉडल्स का निर्माण करता है। इस प्लांट की असेंबली लाइन पेट्रोल, प्लग-इन हाइब्रिड और ऑल-इलेक्ट्रिक सभी तरह के मॉडल्स को संभालने में सक्षम है।
  • उत्पादन ट्रांसफर की संभावना: लागत कम करने और इकोनॉमीज ऑफ स्केल का लाभ उठाने के लिए पोर्शे भविष्य में टायकन के उत्तराधिकारी मॉडल का उत्पादन स्टटगार्ट से हटाकर लीपजिग प्लांट में शिफ्ट कर सकती है।
  • प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट में देरी: रिपोर्ट के अनुसार, आगामी मॉडल के प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट में हुई देरी के कारण पोर्श को पहले ही लगभग 1.8 अरब यूरो का नुकसान सहना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed