New Bajaj Pulsar: नया अवतार, मोनोशॉक-TFT डिस्प्ले... लॉन्च से पहले जानें नई पल्सर 125 व 150 में क्या होगा खास?
Pulsar new platform: टू-व्हीलर बाजार में बजाज ऑटो 24 अगस्त को अपनी दो बाइक्स बजाज पल्सर 125 और पल्सर 150 का नया अवतार लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वर्षों बाद आ रहे इस सबसे बड़े अपडेट में नया फ्रेम, मोनोशॉक सस्पेंशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कलर TFT डिस्प्ले जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख करीब आ रही है, ग्राहकों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आइए, लॉन्च से पहले एक नजर डाल लेते हैं कि इस बार आपको इन बाइक्स में क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bajaj Pulsar new model: बजाज ऑटो पल्सर 125 और पल्सर 150 को बड़े बदलावों के साथ भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है। दोनों नई बाइक्स 24 अगस्त 2026 को लॉन्च होंगी। कंपनी इन दोनों बाइक्स में डिजाइन से लेकर प्लेटफॉर्म और फीचर्स तक कई अहम बदलाव करने जा रही है। खास बात है कि यह अपडेट सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव तक सीमित नहीं है। दोनों बाइक नए फ्रेम और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन पर जाएंगी, जबकि टॉप वेरिएंट्स में कलर TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
नया प्लेटफॉर्म और मोनोशॉक सेटअप
- पल्सर 125 और पल्सर 150 में सबसे बड़ा बदलाव इनके चेसिस और फ्रेम में देखने को मिलेगा। दोनों बाइक नए फ्रेम पर आधारित होंगी।
- पुराने ट्विन-शॉक रियर सस्पेंशन की जगह अब मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया जाएगा। फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क्स जारी रहने की उम्मीद है।
- मोनोशॉक सेटअप से बाइक की राइड क्वालिटी, स्टेबिलिटी और कॉर्नरिंग बिहेवियर में सुधार की संभावना है। 125-150cc प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट में यह एक महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है।
ब्रेकिंग सेटअप में बड़ा बदलाव नहीं
ब्रेकिंग के मामले में फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार, इसके फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम का कॉम्बिनेशन जारी रहेगा। यानी चेसिस और सस्पेंशन में बड़ा बदलाव होने के बावजूद ब्रेकिंग पैकेज मौजूदा मॉडल्स के करीब रहने की संभावना है।
नया लुक कैसा होगा?
- नई पल्सर 125 और पल्सर 150 के डिजाइन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। टेस्ट मॉडल्स के आधार पर इनमें बड़ा हेडलाइट काउल, ज्यादा मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्लिमर टेल सेक्शन जैसे डिजाइन एलिमेंट्स आने की उम्मीद है।
- इन बदलावों से दोनों बाइक मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा आधुनिक और स्पोर्टी दिख सकती हैं, हालांकि पल्सर की पहचान वाली डिजाइन लैंग्वेज को बरकरार रखा जाएगा।
क्या इंजन में होगा बदलाव?
- हालांकि अभी सिर्फ इसके इंजन से संभावित जानकारी सामने आई है, लेकिन अभी इनके पावर और टॉर्क के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं। पल्सर 150 में एक अतिरिक्त बड़ा बदलाव ऑयल कूलिंग के रूप में देखने को मिलेगा। मौजूदा पल्सर 150 में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे इंजन के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, खासकर लंबे समय तक चलने या ज्यादा लोड की स्थिति में।
- नई पल्सर 125 और पल्सर 150 की फाइनल पावर, टॉर्क और अन्य इंजन स्पेसिफिकेशन अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं। इसलिए लॉन्च से पहले सामने आए किसी भी पावर या माइलेज आंकड़े को अंतिम स्पेसिफिकेशन नहीं माना जाना चाहिए।
TFT डिस्प्ले बनेगा बड़ा आकर्षण
- नई पल्सर का एक अहम अपडेट इसका कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल हो सकता है। टॉप-स्पेक वेरिएंट्स में कलर TFT डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
- इन फीचर्स से 125-150cc सेगमेंट में पल्सर को तकनीक के मामले में बढ़त मिल सकती है।
TFT डिस्प्ले लगभग कन्फर्म क्यों माना जा रहा है?
पहले सामने आए कुछ डीलरशिप स्पाई शॉट्स में नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल पहले से फिट दिखाई दिया था। इसी वजह से टीएफटी कंसोल और उससे जुड़े फीचर्स को सिर्फ सामान्य अटकल नहीं माना जा रहा, हालांकि फाइनल फीचर लिस्ट लॉन्च के समय ही कन्फर्म होगी।
कितनी हो सकती है कीमत?
- बजाज ऑटो ने अभी तक नई पल्सर 125 और पल्सर 150 की आधिकारिक कीमत घोषित नहीं की है। हालांकि शुरुआती अनुमान के अनुसार पल्सर 125 का प्राइज करीब 85 हजार और पल्सर 150 लगभग 1.10 लाख हो सकता है।
- ध्यान रहे कि ये सिर्फ अनुमानित एक्स-शोरूम कीमतें हैं। अंतिम कीमत 24 अगस्त के लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी।
किन बाइक्स से होगा मुकाबला?
- लॉन्च के बाद नई पल्सर 125 और पल्सर 150 का मुकाबला प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट में कई लोकप्रिय मोटरसाइकिलों से होगा। इनमें हीरो ग्लैमर और टीवीएस राइडर 125 जैसे मॉडल प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं।
- नई पल्सर में मोनोशॉक और TFT जैसे फीचर्स आने से इसका मुकाबला ज्यादा तकनीक-केंद्रित हो सकता है।