पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla Recall Update: NHTSA Closes Power Steering Investigation

Tesla Safety Probe: क्या टेस्ला कार अब पूरी तरह सुरक्षित? स्टीयरिंग फेलियर मामले की जांच बंद, जानें पूरा मामला

Sun, 28 Jun 2026 01:44 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 28 Jun 2026 01:44 PM IST
सार

Tesla Recall: टेस्ला के लाखों वाहनों में पावर स्टीयरिंग खराबी की जांच अब बंद कर दी गई है। रिकॉल और सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने केस समाप्त कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या थी यह तकनीकी गड़बड़ी और इससे किन गाड़ियों पर असर पड़ा...
 

विज्ञापन
Tesla Recall Update: NHTSA Closes Power Steering Investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Electric Car Recall: एलन मस्क की ईवी दिग्गज कंपनी टेस्ला को एक बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी सुरक्षा नियामक ने टेस्ला की गाड़ियों में अचानक पावर स्टीयरिंग फेल होने या जाम होने से जुड़ी जांच को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। सरकारी एजेंसी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने साफ किया कि उनके ऑफिस ऑफ डिफेक्ट्स इंवेस्टिगेशन ने इस इंजीनियरिंग एनालिसिस दर्जे की जांच को अब आधिकारिक रूप से क्लोज कर दिया है। लेकिन क्या एक सॉफ्टवेयर अपडेट से सुरक्षा को लेकर उठने वाले सारे सवाल खत्म हो जाएंगे? जानिए विस्तार से...
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला?
यह पूरा मामला टेस्ला की 2023 के मॉडल वाले वाहनों से जुड़ा था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस जांच के दायरे में करीब 3,76,241 टेस्ला वाहन शामिल थे, जिनमें मुख्य रूप से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें मॉडल 3 और मॉडल Y शामिल थीं।
विज्ञापन


कैसे शुरू हुई जांच?
जुलाई 2023 में एनएचटीएसए को कई टेस्ला मालिकों से शिकायतें मिलीं कि ड्राइविंग के दौरान अचानक कारों का स्टीयरिंग कंट्रोल खो जाता है।

क्या समस्या थी?
  • कई गाड़ी मालिकों ने बताया कि कार चलाते समय स्टीयरिंग व्हील घुमाने में दिक्कत आती थी या फिर उसे मोड़ने के लिए बहुत ज्यादा शारीरिक ताकत और प्रयास लगाना पड़ता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जिसके बाद शिकायतों को गंभीरता को देखते हुए, साल 2024 की शुरुआत में सरकार ने इस शुरुआती मूल्यांकन को और गहराई से जांचने के लिए इंजीनियरिंग एनालिसिस में अपग्रेड कर दिया था।

कितने वाहनों का रिकॉल हुआ था?
  • इन समस्याओं को देखने हुए और सरकारी दबाव के चलते टेस्ला ने अमेरिकी बाजार से अपने करीब 3,76,000 वाहनों को रिकॉलकरने का बड़ा कदम उठाया था। कंपनी ने माना था कि पावर स्टीयरिंग असिस्ट फीचर में एक तकनीकी खराबी है, जिसकी वजह से खासकर कम स्पीड (धीमी गति) पर गाड़ी को मोड़ना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे सड़क पर दुर्घटना या क्रैश होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
  • इस दौरान कंपनी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि उसने यह रिकॉल NHTSA की चल रही सरकारी जांच के दबाव या जवाब में नहीं किया था, क्योंकि उस समय रेगुलेटर की जांच खुली हुई थी और किसी अंतिम फैसले पर नहीं पहुंची थी।

जांच के दौरान क्या समस्या आई?
जांच के दौरान इस खराबी के पीछे की तकनीकी वजह भी सामने आई। टेस्ला ने रेगुलेटर्स को बताया कि कारों के प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर लगे मोटर ड्राइव कंपोनेंट्स में ओवरवोल्टेज ब्रेकडाउन और ओवरस्ट्रेस (ज्यादा वोल्टेज और दबाव) की समस्या आ रही थी। यही गड़बड़ी थी जो स्टीयरिंग को घुमाने में लगने वाले प्रयास को अचानक बढ़ा देती थी।


कैसे सुलझी समस्या?
इस समस्या को खत्म करने के लिए कंपनी ने घर बैठे ही एक ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया। यह सॉफ्टवेयर विशेष रूप से सर्किट बोर्ड पर होने वाले ओवरवोल्टेज और ओवरस्ट्रेस को रोकने के लिए डिजाइन किया गया था। इसके बाद जब यह सही हुआ तो, अमेरिकी नियामकों ने इस पूरी फाइल को हमेशा के लिए बंद करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed