{"_id":"6a40a39d370770240606661d","slug":"these-3-classic-bikes-offer-more-power-touring-performance-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Premium Bikes: दमदार परफॉर्मेंस व बेहतरीन हाईवे क्रूजिंग वाली बाइक की है तलाश? ये हैं बेस्ट ऑप्शन; देखें लिस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Premium Bikes: दमदार परफॉर्मेंस व बेहतरीन हाईवे क्रूजिंग वाली बाइक की है तलाश? ये हैं बेस्ट ऑप्शन; देखें लिस्ट
Sun, 28 Jun 2026 10:03 AM IST
Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:03 AM IST
सार
Touring Bikes: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में इन दिनों क्लासिक डिजाइन और मॉडर्न टेक्नोलाॅजी वाली बाइक्स युवाओं को आकर्षित कर रही है। अगर आप भी नई बाइक लेने का सोच रहे हैं, और ऐसी ही मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे हैं, तो यहां जानिए तीन शानदार विकल्पों के बारे में...
विज्ञापन
तीन प्रीमियम बाइक्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Best Modern Classic Bikes: अगर आप लंबे समय से ज्यादा पावर, बेहतर हाईवे क्रूजिंग और प्रीमियम राइडिंग अनुभव चाहते हैं, तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। मॉडर्न-क्लासिक सेगमेंट की कुछ मोटरसाइकिल्स दमदार इंजन, बेहतरीन रोड प्रेजेंस और लंबी दूरी के सफर के लिए शानदार पैकेज ऑफर करती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650
अगर आपको टाइमलेस, आइकॉनिक और एकदम विंटेज लुक पसंद है, लेकिन आप इंजन में बिल्कुल नेक्स्ट लेवल का पंच चाहते हैं, तो रॉयल एनफील्ड की यह बाइक आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है।
विज्ञापन
हार्ले-डेविडसन X440 T
जो राइडर्स सीधे दो-सिलिंडर यानी की ट्विन-सिलिंडर बाइक के भारी वजन पर शिफ्ट नहीं होना चाहते, लेकिन इसके साथ ही एक बेहद प्रीमियम और इंटरनेशनल ब्रांड भी चाहते हैं, तो X440 का यह अपग्रेडेड वर्जन यानी X440 T सबसे शानदार ऑप्शन है।
ट्रायम्फ बॉनेविल T100
दुनियाभर के मॉडर्न क्लासिक बाइक्स लवर्स के लिए ट्रायम्फ बॉनेविल T100 एक ड्रीम अपग्रेड (सपनों की बाइक) मानी जाती है। कीमत के मामले में यह काफी ऊपर है, लेकिन यह जो ओनरशिप एक्सपीरियंस देती है, उसकी कोई तुलना नहीं है।
अगर आप क्लासिक डिजाइन के साथ ज्यादा पावर चाहते हैं तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 बेहतरीन विकल्प बन सकती है। टॉर्क, ब्रांड वैल्यू और अलग रोड प्रेजेंस चाहिए तो हार्ले-डेविडसन X440 T बेहतर साबित हो सकती है। वहीं, अगर आप प्रीमियम राइडिंग अनुभव और हाई-एंड मॉडर्न क्लासिक मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं, तो ट्रायम्फ बॉनेविल T100 सबसे मजबूत विकल्प है।

- इंजन और पावर: इसमें कंपनी का सबसे भरोसेमंद और प्रूवन 648 cc का पैरेलल-ट्विन (दो-सिलिंडर) इंजन दिया गया है, जो 47 PS की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
- राइडिंग एक्सपीरियंस: अपने सेगमेंट की दूसरी सिंगल-सिलिंडर गाड़ियों के मुकाबले यह थोड़ी भारी जरूर है, लेकिन इसका दो-सिलिंडर वाला मक्खन जैसा स्मूद इंजन आपको बिना किसी एफर्ट के शानदार एक्सेलरेशन और बेहतरीन हाईवे क्रूजिंग का मजा देता है। इसका भारी और रिच एग्जॉस्ट नोट हर सफर को यादगार बना देता है।
हार्ले-डेविडसन X440 T
जो राइडर्स सीधे दो-सिलिंडर यानी की ट्विन-सिलिंडर बाइक के भारी वजन पर शिफ्ट नहीं होना चाहते, लेकिन इसके साथ ही एक बेहद प्रीमियम और इंटरनेशनल ब्रांड भी चाहते हैं, तो X440 का यह अपग्रेडेड वर्जन यानी X440 T सबसे शानदार ऑप्शन है।
- इंजन और पावर: इसमें 440 cc का ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है, जो 27 PS की पावर और 38 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
- राइडिंग एक्सपीरियंस: यह बाइक केवल टॉप स्पीड के पीछे नहीं भागती, बल्कि इसका लो-एंड परफॉर्मेंस और टॉर्की स्वभाव राइडिंग को बेहद मजेदार बनाता है। जैसे ही आप थ्रॉटल (एक्सेलेटर) घुमाएंगे, इसका 38 Nm का टॉर्क आपको सीधे आगे की तरफ धकेलता हुआ महसूस होता है। प्रीमियम रोड प्रेजेंस के साथ इसमें USD फ्रंट फॉर्क्स और बेहद आरामदायक राइडिंग पोस्चर मिलता है।
ट्रायम्फ बॉनेविल T100
दुनियाभर के मॉडर्न क्लासिक बाइक्स लवर्स के लिए ट्रायम्फ बॉनेविल T100 एक ड्रीम अपग्रेड (सपनों की बाइक) मानी जाती है। कीमत के मामले में यह काफी ऊपर है, लेकिन यह जो ओनरशिप एक्सपीरियंस देती है, उसकी कोई तुलना नहीं है।
- इंजन और पावर: इस प्रीमियम मशीन में 900 cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है, जो 65 PS की जबरदस्त पावर और 80 Nm का भारी-भरकम टॉर्क देता है।
- राइडिंग एक्सपीरियंस: यह बाइक पूरे रेव रेंज में बिना किसी दबाव के बेहद रिफाइंड और रिलैक्स्ड तरीके से परफॉर्म करती है। इसके प्रीमियम स्विचगियर, वर्ल्ड-क्लास हाई-क्वालिटी फिनिशिंग और टाइमलेस स्टाइलिंग की वजह से इस बाइक पर की गई हर एक सवारी बेहद आलीशान बन जाती है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला करने वाली भारतीय बाजार में बेहद कम बाइक्स हैं।