{"_id":"6475947db5e539e1c00dd5b9","slug":"three-seven-seater-mpv-are-ready-to-launch-in-indian-market-maruti-engage-toyota-rumion-kia-carnival-2023-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New 7 Seater MPV: भारतीय बाजार में लॉन्च होने को तैयार, तीन नई सात सीटर एमपीवी, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New 7 Seater MPV: भारतीय बाजार में लॉन्च होने को तैयार, तीन नई सात सीटर एमपीवी, जानें डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 30 May 2023 12:21 PM IST
सार
भारतीय बाजार में एमपीवी सेगमेंट में काफी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेगमेंट में कौन सी तीन नई एमपीवी आ सकती हैं। आइए जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बाजार में एक नहीं बल्कि तीन-तीन नई एमपीवी को लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस एमपीवी को कब तक और किस कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
Trending Videos
मारुति एंगेज
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई एमपीवी को लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक यह एमपीवी कंपनी की ओर से अब तक पेश की गई सबसे महंगी एमपीवी होगी। इसके साथ ही इसे प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए ऑफर किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति एंगेज को कंपनी जुलाई-अगस्त के बीच पेश कर सकती है। इसकी संभावित कीमत भी करीब 18 लाख रुपये के आस-पास से शुरू हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से भी भारतीय बाजार में बजट एमपीवी को पेश करने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से रूमीऑन नाम से नई बजट एमपीवी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस नाम से पहले ही मारुति की अर्टिगा को कई बाजारों में ऑफर करती है, जिनमें अफ्रीकी बाजार भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे जुलाई से दिसंबर के बीच दूसरे नाम से भारत में पेश किया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत करीब 10 लाख रुपये के आस-पास से शुरू हो सकती है।
किआ की ओर से भी नई कार्निवल को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्निवल के नई जनरेशन को को केए4 नाम से भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। चौथी पीढ़ी की नई एमपीवी को साल 2021 के दौरान पहली बार पेश किया गया था और इसे 2023 में हुए ऑटो एक्सपो में भी दिखाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी संभावित कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।