फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   TVS Ronin Dominates 205cc-340cc Motorcycle Segment August 2026; Sales Soar76.34% YoY

205-340cc बाइक की बिक्री में उछाल: 39% शेयर के साथ इस मॉडल ने मारी बाजी, देखें अगस्त 2026 की सेल्स रिपोर्ट

Thu, 01 Oct 2026 11:38 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 01 Oct 2026 11:38 AM IST
सार

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में मिड-कैपेसिटी (205cc-340cc) बाइक सेगमेंट की मांग में भारी उछाल देखने को मिला है। अगस्त 2026 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, इस सेगमेंट की बिक्री में साल-दर-साल 72% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। आइए जानते हैं कि इस सेगमेंट में अगस्त के महीने में लोगों ने सबसे ज्यादा कौन-सी मोटरसाइकिल पसंद की और किसकी सबसे ज्यादा बिक्री हुई...   
 

विज्ञापन
TVS Ronin Dominates 205cc-340cc Motorcycle Segment August 2026; Sales Soar76.34% YoY
205-340cc बाइक की बिक्री में उछाल - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

भारतीय बाजार में 205cc से 340cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में अगस्त 2026 के बिक्री आंकड़े सामने आ गए हैं। इस सेगमेंट में कुल 14 मॉडल शामिल रहे, जिनमें टीवीएस, बजाज, सुजुकी, केटीएम, हीरो, कावासाकी, हुस्कवर्ना और यामाहा जैसी कंपनियों के मॉडल शामिल हैं। अगस्त में इस सेगमेंट की कुल बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 72.03 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बिक्री टीवीएस रोनिन 225 की हुई, जबकि कुछ मॉडल्स की बिक्री में गिरावट भी देखने को मिली। आइए जानते हैं अगस्त 2026 में किस बाइक की कितनी यूनिट बिकीं।

विज्ञापन


कौन-सी बाइक रही नंबर वन?
205cc से 340cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में टीवीएस रोनिन 225 ने अगस्त 2026 में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की। इसकी कुल 11,679 यूनिट बिकीं। जबकि अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 6,623 यूनिट था। यानी बढ़त साफ नजर आ रही है। एक साल में रोनिन की बिक्री में 5,056 यूनिट की बढ़ोतरी हुई और इसे साल-दर-साल आधार पर 76.34% की ग्रोथ मिली। अगस्त में इस मॉडल की बाजार हिस्सेदारी 39.48% रही।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर किसका नाम?
बिक्री के मामले में बजाज पल्सर 220/250 दूसरे स्थान पर रही। अगस्त 2026 में इसकी 7,179 यूनिट बिकीं, जबकि अगस्त 2025 में 5,975 यूनिट बिकी थीं। इस तरह इसकी बिक्री में 1,204 यूनिट की बढ़ोतरी हुई और साल-दर-साल आधार पर 20.15 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई। इसका मार्केट शेयर 24.27 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केटीएम 250 की बिक्री में 117% से ज्यादा की ग्रोथ
केटीएम 250 अगस्त 2026 में बिक्री के मामले में तीसरे स्थान पर रही। इसकी 4,471 यूनिट बिकीं, जबकि अगस्त 2025 में 2,056 यूनिट की बिक्री हुई थी। एक साल में इसकी बिक्री 2,415 यूनिट बढ़ी और मॉडल को 117.46 प्रतिशत की YoY ग्रोथ मिली। अगस्त में केटीएम 250 की बाजार हिस्सेदारी 15.11 प्रतिशत रही।

चौथे स्थान पर किसने मारी बाजी?
बजाज एवेंजर  220 की अगस्त 2026 में 2,127 यूनिट बिकीं। अगस्त 2025 में यह आंकड़ा सिर्फ 395 यूनिट था। इस तरह बिक्री में 1,732 यूनिट की बढ़ोतरी हुई और इसे साल-दर-साल आधार पर 438.48% की ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 7.19 प्रतिशत रहा।

टीवीएस अपाचे 310/RTX भी मजबूत रही
टीवीएस अपाचे 310/RTX की अगस्त 2026 में 1,925 यूनिट बिकीं। पिछले साल अगस्त में इसकी 884 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी बिक्री में 1,041 यूनिट का इजाफा हुआ और इसे 117.76 प्रतिशत की YoY ग्रोथ मिली। इस मॉडल की बाजार हिस्सेदारी 6.51% रही।

सुजुकी वी-स्ट्रॉम 250 की बिक्री में सबसे बड़ी ग्रोथ
सुजुकी वी-स्ट्रॉम 250 की अगस्त 2026 में 1,012 यूनिट बिकीं। अगस्त 2025 में इसकी सिर्फ 101 यूनिट बिकी थीं। इस तरह बिक्री में 911 यूनिट की बढ़ोतरी हुई और मॉडल की साल-दर-साल ग्रोथ 901.98 प्रतिशत रही। इसका मार्केट शेयर 3.42% रहा।

बजाज डोमिनार 250 की बिक्री घटी
बजाज डोमिनार 250 इस सेगमेंट के उन मॉडलों में रही, जिनकी बिक्री में गिरावट आई। अगस्त 2026 में इसकी 541 यूनिट बिकीं, जबकि अगस्त 2025 में 625 यूनिट की बिक्री हुई थी।
इस तरह इसकी बिक्री 84 यूनिट कम हुई और साल-दर-साल आधार पर 13.44% की डिग्रोथ दर्ज की गई। इसका मार्केट शेयर 1.83% रहा।

हीरो एक्सट्रीम 250R की बिक्री बढ़ी
अगस्त 2026 में हीरो एक्सट्रीम 250R की अगस्त 2026 में 385 यूनिट बिकीं। अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 323 यूनिट था। यानी बिक्री में 62 यूनिट की बढ़ोतरी हुई और इसे 19.2% की YoY ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 1.3% रहा।

कावासाकी 300 और सुजुकी गिक्सर 250 का प्रदर्शन
कावासाकी 300 की अगस्त 2026 में 151 यूनिट बिकीं, जबकि अगस्त 2025 में 110 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी बिक्री 41 यूनिट बढ़ी और इसे 37.27% की ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 0.51% रहा।
वहीं सुजुकी गिक्सर 250 की अगस्त 2026 में 59 यूनिट बिकीं। अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 16 यूनिट था। इसकी बिक्री में 43 यूनिट की बढ़ोतरी हुई और इसे 268.75% की YoY ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 0.2% रहा।

हुस्कवर्ना (Husqvarna)  250 की बिक्री भी बढ़ी
हुस्कवर्ना (Husqvarna) 250 की अगस्त 2026 में 43 यूनिट बिकीं, जबकि अगस्त 2025 में 31 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह इसकी बिक्री 12 यूनिट बढ़ी और इसे 38.71 प्रतिशत की साल-दर-साल ग्रोथ मिली। अगस्त में इसका मार्केट शेयर 0.15% रहा।

कावासकी KLX 230 और हीरो करिज्मा 210 की बिक्री घटी
कावासकी KLX 230 की अगस्त 2026 में सिर्फ 5 यूनिट बिकीं, जबकि अगस्त 2025 में 29 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी बिक्री 24 यूनिट कम हुई और इसे 82.76% की डिग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 0.02% रहा। वहीं हीरो करिज्मा 210 की अगस्त 2026 में 4 यूनिट बिकीं। अगस्त 2025 में इसकी 24 यूनिट बिकी थीं। इस तरह बिक्री 20 यूनिट कम हुई और इसे 83.33% की डिग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 0.01% रहा।

यमाहा R3 की सिर्फ एक  यूनिट बिकी
अगस्त 2026 की बिक्री लिस्ट में सबसे कम बिक्री यमाहा R3 की रही। अगस्त 2026 में इसकी सिर्फ 1 यूनिट बिकी, जबकि अगस्त 2025 में 4 यूनिट बिकी थीं। इस तरह इसकी बिक्री 3 यूनिट कम हुई और साल-दर-साल आधार पर 75 प्रतिशत की डिग्रोथ दर्ज की गई। अगस्त में इसका मार्केट शेयर 0% रहा।

एक नजर में देखें पूरी सेल्स रिपोर्ट...

नं. मॉडल अगस्त 2026 अगस्त 2025 अंतर (यूनिट्स) ग्रोथ % (YoY) मार्केट शेयर %
1 टीवीएस रोनिन 225 11,679 6,623 5,056 76.34% 39.48%
2 बजाज पल्सर 220/250 7,179 5,975 1,204 20.15% 24.27%
3 केटीएम 250 4,471 2,056 2,415 117.46% 15.11%
4 बजाज एवेंजर 220 2,127 395 1,732 438.48% 7.19%
5 टीवीएस अपाचे 310/आरटीएक्स 1,925 884 1,041 117.76% 6.51%
6 सुजुकी वी-स्ट्रॉम 250 1,012 101 911 901.98% 3.42%
7 बजाज डोमिनार 250 541 625 -84 -13.44% 1.83%
8 हीरो एक्सट्रीम 250R 385 323 62 19.2% 1.3%
9 कावासाकी 300 151 110 41 37.27% 0.51%
10 सुजुकी जिक्सर 250 59 16 43 268.75% 0.2%
11 हुस्कवर्ना 250 43 31 12 38.71% 0.15%
12 कावासाकी KLX 230 5 29 -24 -82.76% 0.02%
13 हीरो करिज्मा 210 4 24 -20 -83.33% 0.01%
14 यामाहा R3 1 4 -3 -75% 0%
कुल टोटल 29,582 17,196 12,386 72.03% 100%

अगस्त में कुल बिक्री 72% बढ़ी
205cc से 340cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में अगस्त 2026 के दौरान कुल 29,582 यूनिट बिकीं। अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 17,196 यूनिट था। यानी एक साल में इस सेगमेंट की बिक्री में 12,386 यूनिट की बढ़ोतरी हुई और कुल 72.03 प्रतिशत की YoY ग्रोथ दर्ज की गई। इस तरह अगस्त में इस सेगमेंट में टीवीएस रोनिन 225 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही, जबकि सुजुकी वी-स्ट्रॉम 250 ने साल-दर-साल ग्रोथ के मामले में सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed