{"_id":"6abdcf5fb0d1c9082302134f","slug":"top-5-car-launches-october-2026-mercedes-maybach-volvo-ex90-audi-q3-renault-duster-hybrid-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर में लॉन्च होंगी ये पांच नई कारें: लग्जरी सेडान से इलेक्ट्रिक एसयूवी तक, जानें इनकी खासियत; देखें लिस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
अक्तूबर में लॉन्च होंगी ये पांच नई कारें: लग्जरी सेडान से इलेक्ट्रिक एसयूवी तक, जानें इनकी खासियत; देखें लिस्ट
Thu, 01 Oct 2026 08:41 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:41 AM IST
सार
कार लवर्स के लिए अक्तूबर 2026 बेहद खास होने वाला है। भारतीय ऑटो बाजार में इस महीने कई शानदार गाड़ियां एंट्री लेने जा रही हैं। अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट से लेकर किफायती हाइब्रिड तक, कंपनियां अपनी नई तकनीक और दमदार इंजन वाली कारें पेश करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं पांच गाड़ियों की लॉन्च तारीख और उनके फीचर्स के बारे में विस्तार से।
विज्ञापन
अक्तूबर में लॉन्च होने वाली कारें
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
अगर आप अक्तूबर में नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस महीने आपको कई शानदार विकल्प मिल सकते हैं। अक्तूबर 2026 में मर्सिडीज-मेबैक, वोल्वो, ऑडी और रेनो जैसे बड़े ब्रांड अपनी नई कारें भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाले हैं। लिस्ट में लग्जरी सेडान, 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी, लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान, प्रीमियम एसयूवी और हाइब्रिड एसयूवी शामिल हैं। इनमें कुछ कारें अपनी दमदार पावर के लिए खास होंगी, तो कुछ लंबी इलेक्ट्रिक रेंज और नई तकनीक के साथ आ सकती हैं। आइए जानते हैं अक्तूबर में लॉन्च होने वाली इन पांच कारों की लॉन्च डेट और खासियतें।
विज्ञापन
1. मर्सिडीज-मेबैक S-क्लास फेसलिफ्ट
लॉन्च डेट: पांच अक्तूबर 2026
अक्तूबर में सबसे पहले मर्सिडीज-मेबैक S-क्लास फेसलिफ्ट दस्तक देगी। कंपनी इसे 5 अक्तूबर को लॉन्च करेगी। अपडेटेड मॉडल में एक्सटीरियर से लेकर केबिन तक कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
नई कार में पहले से बड़ा इल्यूमिनेटेड ग्रिल मिलेगा। इसके साथ नया हेडलाइट डिजाइन और स्टार-शेप डीआरएल दिए जाएंगे, जिससे कार का फ्रंट लुक पहले से अलग होगा।
विज्ञापन
ट्रिपल-स्क्रीन वाला लग्जरी केबिन
केबिन में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिल सकता है। इसमें 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 14.4-इंच सेंट्रल स्क्रीन और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल होंगे। इंजन की बात करें तो इसमें 4.0-लीटर V8 इंजन मिलने की संभावना है। यह इंजन 537 hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क दे सकता है।
2. वॉल्वो EX90
लॉन्च डेट: 12 अक्तूबर 2026
लिस्ट में दूसरे नंबर पर वॉल्वो EX90 है। 12 अक्तूबर को वोल्वो भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी EX90 लॉन्च करेगी। यह कंपनी की 3-रो वाली 7-सीटर ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसमें 106 kWh की बैटरी और डुअल-मोटर एडब्ल्यूडी सिस्टम मिलेगा। यह सेटअप 456 hp की पावर और 670 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। फुल चार्ज पर इसकी रेंज 625 किलोमीटर तक होगी।
प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी EX90
वोल्वो EX90 में 14.5-इंच टचस्क्रीन और 9-इंच ड्राइवर स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा कार में बाउर्स एंड विल्किंस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और ADAS सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे।
3. वॉल्वो ES90
लॉन्च डेट: 12 अक्तूबर 2026
तीसरे नंबर पर भी वॉल्वाे की ही कार है। वॉल्वो EX90 के साथ ही ES90 भी 12 अक्तूबर को भारत में लॉन्च होगी। यह कंपनी की लग्जरी ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान है। इसमें 92 kWh और 106 kWh के दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से पावर 333 hp से 680 hp तक होगी। इसके टॉप मॉडल की WLTP रेंज 696 किलोमीटर तक होगी।
800V सिस्टम और 350kW चार्जिंग
ES90 में 800V आर्किटेक्चर दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक सेडान 350 kW तक डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इससे लंबी रेंज के साथ तेज चार्जिंग भी कार की प्रमुख खासियतों में शामिल होगी।
4. न्यू-जनरेशन ऑडी Q3
लॉन्च डेट: 16 अक्तूबर 2026
ऑडी की नई जनरेशन Q3 16 अक्तूबर को भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। यह Q3 की तीसरी जनरेशन होगी। नई Q3 की लंबाई पुराने मॉडल के मुकाबले 40 mm ज्यादा होगी।
भारत में इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क दे सकता है। इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव मिलेगा।
5. रेनो डस्टर हाइब्रिड
लॉन्च डेट: 17 अक्तूबर 2026
अक्तूबर में रेनो भी अपनी डस्टर को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च करेगी। 17 अक्तूबर को आने वाली डस्टर हाइब्रिड में 1.8-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर का सेटअप मिलेगा।
इसका हाइब्रिड सिस्टम कुल 160 hp की पावर और 172 Nm का टॉर्क देगा। कार में 1.4 kWh का बैटरी पैक और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।
80 प्रतिशत तक सफर ईवी मोड पर
डस्टर हाइब्रिड की सबसे खास बात इसका ईवी मोड हो सकता है। दावा किया जा रहा है कि शहर के ट्रैफिक में कार 80 प्रतिशत तक सफर सिर्फ ईवी मोड पर तय कर सकती है।
एक नजर में देखें सभी लॉन्च
- फोटो : एआई जनरेटेड
अक्तूबर में इन पांच कारों पर रहेगी नजर
अक्तूबर 2026 में लॉन्च होने वाली इन पांच कारों में अलग-अलग तरह की तकनीक देखने को मिल सकती है। मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास फेसलिफ्ट लग्जरी इंजन में अपडेट के साथ आएगी, जबकि वोल्वो EX90 और ES90 इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।
वहीं, नई ऑडी Q3 प्रीमियम SUV सेगमेंट में नई जनरेशन के साथ आएगी और रेनो डस्टर हाइब्रिड तकनीक के साथ दस्तक देगी। यानी अक्तूबर में भारतीय कार बाजार में लग्जरी, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और नई जनरेशन मॉडल्स का अच्छा खासा विकल्प देखने को मिलेगा।
अक्तूबर 2026 में लॉन्च होने वाली इन पांच कारों में अलग-अलग तरह की तकनीक देखने को मिल सकती है। मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास फेसलिफ्ट लग्जरी इंजन में अपडेट के साथ आएगी, जबकि वोल्वो EX90 और ES90 इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।
वहीं, नई ऑडी Q3 प्रीमियम SUV सेगमेंट में नई जनरेशन के साथ आएगी और रेनो डस्टर हाइब्रिड तकनीक के साथ दस्तक देगी। यानी अक्तूबर में भारतीय कार बाजार में लग्जरी, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और नई जनरेशन मॉडल्स का अच्छा खासा विकल्प देखने को मिलेगा।