{"_id":"6aacf2d0e60485385d01a26a","slug":"volkswagen-recalls-over-208-000-vehicles-in-the-us-over-steering-rack-bolt-defect-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टीयरिंग बोल्ट में खराबी बनी वजह: फॉक्सवैगन ने वापस मंगवाईं दो लाख से ज्यादा गाड़ियां, कौन से मॉडल प्रभावित?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
स्टीयरिंग बोल्ट में खराबी बनी वजह: फॉक्सवैगन ने वापस मंगवाईं दो लाख से ज्यादा गाड़ियां, कौन से मॉडल प्रभावित?
Fri, 18 Sep 2026 01:44 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:44 PM IST
सार
फॉक्सवैगन ने दो लाख से ज्यादा गाड़ियों को रिकॉल करने का बड़ा फैसला लिया है। एनएचटीएसए के अनुसार, प्रभावित वाहनों के स्टीयरिंग रैक बोल्ट में खराबी के कारण उसके टूटने और स्टीयरिंग कंट्रोल खोने का खतरा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है। आइए जानते हैं इस रिकॉल से कौन-कौन से मॉडल प्रभावित हुए हैं और कंपनी इस समस्या का क्या समाधान दे रही है।
विज्ञापन
फॉक्सवैगन की लाखों कारों का रिकॉल (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
फॉक्सवैगन ने अमेरिका में 2,08,724 वाहनों को रिकॉल किया है। इन गाड़ियों में स्टीयरिंग रैक के एक बोल्ट में खराबी पाई गई है। माना जा रहा है कि इनके टूटने की स्थिति में वाहन का स्टीयरिंग कंट्रोल प्रभावित हो सकता है। अमेरिका के नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (एनएचटीएसए) ने इस रिकॉल की जानकारी दी है।
एनएचटीएसए के मुताबिक, प्रभावित वाहनों में स्टीयरिंग रैक बोल्ट में जंग लग सकती है। अगर बोल्ट टूट जाता है, तो इससे स्टीयरिंग कंट्रोल खोने की संभावना बन सकती है और दुर्घटना का जोखिम बढ़ सकता है।
किन गाड़ियों को किया गया है रिकॉल?
इस रिकॉल में फॉक्सवैगन की कुछ पुरानी मॉडल ईयर वाली गाड़ियां शामिल हैं। इनमें 2018 फॉक्सवैगन टिगुआन, 2018-2019 फॉक्सवैगन एटलस और 2019-2021 ऑडी क्यू3 मॉडल शामिल हैं। यह रिकॉल अमेरिका में प्रभावित वाहनों पर लागू है।
विज्ञापन
गाड़ी में खराबी क्या है?
कंपनी कैसे करेगी समस्या का समाधान?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉल के तहत प्रभावित वाहनों के मालिकों को फ्री रिपेयर की सुविधा दी जाएगी। डीलर खराब या प्रभावित दाईं तरफ के स्टीयरिंग रैक माउंटिंग बोल्ट को मुफ्त में बदलेंगे। यानी ग्राहकों को इस समस्या के समाधान के लिए रिपेयर का खर्च नहीं उठाना होगा।
अमेरिका में किया गया है रिकॉल

- एनएचटीएसए के अनुसार, प्रभावित वाहनों के स्टीयरिंग रैक बोल्ट में जंग लग सकती है। समय के साथ यह जंग बोल्ट को कमजोर कर सकती है और इसके टूटने की स्थिति बन सकती है।
- स्टीयरिंग रैक वाहन के स्टीयरिंग सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। ऐसे में अगर बोल्ट टूटने पर स्टीयरिंग कंट्रोल खोने की संभावना बन सकती है। नियामक ने चेतावनी दी है कि इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।
कंपनी कैसे करेगी समस्या का समाधान?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉल के तहत प्रभावित वाहनों के मालिकों को फ्री रिपेयर की सुविधा दी जाएगी। डीलर खराब या प्रभावित दाईं तरफ के स्टीयरिंग रैक माउंटिंग बोल्ट को मुफ्त में बदलेंगे। यानी ग्राहकों को इस समस्या के समाधान के लिए रिपेयर का खर्च नहीं उठाना होगा।
अमेरिका में किया गया है रिकॉल
- यह रिकॉल फिलहाल अमेरिका में 2,08,724 वाहनों के लिए जारी किया गया है। एनएचटीएसए अमेरिका में वाहन सुरक्षा से जुड़े रिकॉल की निगरानी करता है और वाहन मालिकों को सुरक्षा संबंधी खामियों की जानकारी उपलब्ध कराता है।
- अगर किसी वाहन मालिक को अपने वाहन के रिकॉल स्टेटस की जानकारी चाहिए, तो एनएचटीएसए के विन-आधारित रिकॉल लुकअप से जांच की जा सकती है।