{"_id":"6a92e3e140f2b8545c0e1c17","slug":"volvo-ex90-india-launch-scheduled-for-october-12-check-expected-features-driving-range-specs-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो EX90 भारत में 12 अक्तूबर को होगी लॉन्च: जानें रेंज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
वोल्वो EX90 भारत में 12 अक्तूबर को होगी लॉन्च: जानें रेंज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Sat, 29 Aug 2026 07:21 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:21 PM IST
सार
वोल्वो EX90 को भारत में 12 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च किया जाएगा। EX90 इलेक्ट्रिक SUV को पहली बार 2022 में दिखाया गया था और यह ब्रांड की ग्लोबल फ्लैगशिप पेशकश है। खास बात यह है कि EX90 ब्रांड की EV लाइनअप में दूसरा मॉडल होगा।
विज्ञापन
Volvo EX90 Electric SUV
- फोटो : Volvo Cars
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वीडिश कार निर्माता कंपनी वोल्वो भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी Volvo EX90 को 12 अक्तूबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है। वैश्विक स्तर पर 2022 में पहली बार प्रदर्शित की गई यह कार ब्रांड की सबसे प्रमुख इलेक्ट्रिक एसयूवी है।
भारतीय बाजार में वोल्वो की EX30 कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के बाद EX90 कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो का दूसरा मॉडल होगी। आधुनिक तकनीक और प्रीमियम डिजाइन से लैस यह ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत के लग्जरी ईवी सेगमेंट में सीधे एंट्री करेगी।
विज्ञापन
भारतीय बाजार में वोल्वो की EX30 कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के बाद EX90 कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो का दूसरा मॉडल होगी। आधुनिक तकनीक और प्रीमियम डिजाइन से लैस यह ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत के लग्जरी ईवी सेगमेंट में सीधे एंट्री करेगी।
विज्ञापन
Volvo EX90 में कौन-से बैटरी पैक, मोटर और रेंज के विकल्प मिलते हैं?
Volvo EX90 को एडवांस्ड 800V आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है, जिसमें 92 kWh और 106 kWh के दो बड़े बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं:- 92 kWh बैटरी (सिंगल मोटर): रियर-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आने वाला यह मॉडल 333 hp की पावर और 480 Nm का टॉर्क देता है। WLTP साइकिल के अनुसार यह सिंगल चार्ज में 565 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। यह वेरिएंट 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 6.6 सेकंड में पकड़ लेता है।
- 106 kWh बैटरी (ट्विन-मोटर AWD): ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप वाला यह वेरिएंट 456 hp की पावर और 670 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी दावा की गई रेंज 608 किलोमीटर है। और यह 5.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है।
- परफॉर्मेंस वेरिएंट: 106 kWh बैटरी वाले इस टॉप-एंड वेरिएंट में 680 hp की अधिकतम पावर और 870 Nm का भारी-भरकम टॉर्क मिलता है। यह महज 4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेता है और इसकी रेंज 602 किमी तक है।
इस नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन और लुक कैसा है?
साइज की बात करें तो वोल्वो EX90 कंपनी की मशहूर XC90 के काफी समान है। लेकिन इसमें ईवी-स्पेसिफिक आधुनिक बदलाव किए गए हैं:- फ्रंट लुक: आगे की तरफ सिग्नेचर T-शेप वाले LED हेडलैम्प्स, पिक्सेल-स्टाइल LED DRLs और बॉडी-कलर की सील्ड-ऑफ ग्रिल मिलती है। जिसके सेंटर में वोल्वो का लोगो दिया गया है। बम्पर के निचले हिस्से में एयर इनटेक्स दिए गए हैं।
- साइड व रियर प्रोफाइल: साइड प्रोफाइल में फ्लश लुक के साथ 20-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। पिछले हिस्से में C-शेप की LED टेललाइट्स, रियर विंडस्क्रीन पर वर्टिकल लाइट स्लैट्स और एक रूफ स्पॉइलर दिया गया है।
Volvo EX90 का इंटीरियर और केबिन फीचर्स कैसे हैं?
वोल्वो EX90 का केबिन डार्क ग्रे और बेज शेड्स के साथ ड्यूल-टोन थीम में आता है। जो काफी शांत और प्रीमियम अहसास देता है:- डिस्प्ले और टेक: केबिन में गूगल-बेस्ड 14.5-इंच की वर्टिकल टचस्क्रीन, 9-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 13.2-इंच का हेड-अप डिस्प्ले (HUD) दिया गया है।
- सीटिंग कॉन्फिगरेशन: यह एसयूवी स्टैंडर्ड तौर पर 7-सीटर विकल्प में आती है। जबकि इसके चुनिंदा वेरिएंट्स में 6-सीटर का विकल्प भी मिलता है।
- मुख्य फीचर्स: इसमें डिजिटल की (Digital Key), 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, केबिन एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे हाई-एंड लग्जरी फीचर्स शामिल हैं।