Water In Petrol Tank: बाइक के पेट्रोल टैंक में चला गया है पानी? अपनाएं ये तरीके, नहीं तो सीज हो सकता है इंजन
Bike maintenance tips: बारिश या लापरवाही की वजह से अगर बाइक के पेट्रोल टैंक में पानी चला जाए, तो आपके इंजन को बड़ा नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे में क्या करना चाहिए और किन आपको किन गलतियों से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Motorcycle fuel tank tips: मानसून में बाइक चलाते समय एक छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। पेट्रोल टैंक में पानी चले जाने की समस्या काफी खर्चीली भी साबित हो सकती है। इसे समय रहते ठीक न कराने पर यह इंजन पर गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। सबसे खराब स्थिति में इंजन सीज होने का खतरा भी रहता है, जिसे ठीक कराने में काफी समय और पैसा खर्च हो सकता है। आइए जानते हैं कि अगर आपकी बाइक के पेट्रोल टैंक में पानी चला जाए तो क्या करना चाहिए।
पेट्रोल टैंक में पानी क्यों है बड़ी परेशानी?
अगर बाइक के पेट्रोल टैंक में पानी चला जाए, तो इंजन और फ्यूल सिस्टम पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। पानी की वजह से बाइक स्टार्ट होने में दिक्कत आ सकती है और लंबे समय तक यह समस्या बनी रहने पर इंजन के खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। सबसे खराब स्थिति में इंजन पूरी तरह सीज हो सकता है, जिसके बाद उसे ठीक कराने में हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
क्या नहीं करना चाहिए?
- अगर आपको पता चल गया है कि बाइक के पेट्रोल टैंक में पानी चला गया है, तो सबसे पहले बाइक स्टार्ट करने की कोशिश बिल्कुल न करें।
- ऐसा करने से पानी इंजन तक पहुंच सकता है, जिससे नुकसान और बढ़ सकता है। इसलिए बाइक को उसी स्थिति में छोड़ देना बेहतर होता है।
सबसे पहले क्या करना चाहिए?
- पानी चले जाने के बाद बाइक को बिना स्टार्ट किए पेट्रोल टैंक खाली करना चाहिए।
- टैंक से निकलने वाले पेट्रोल को हमेशा किसी साफ बर्तन में रखें, क्योंकि उसके साथ पानी भी बाहर आ सकता है।
पेट्रोल और पानी को कैसे अलग करें?
- पेट्रोल निकालने के बाद पानी को अलग करना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है।
- जब पेट्रोल और पानी को किसी साफ बर्तन में रखा जाता है, तो कुछ समय बाद पानी नीचे बैठ जाता है और पेट्रोल ऊपर आ जाता है। इसके बाद पेट्रोल को अलग किया जा सकता है।
- हालांकि, इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है।
टैंक को खुला छोड़ना क्यों जरूरी है?
- पेट्रोल निकालने के बाद टैंक को कुछ समय के लिए खुला छोड़ देना चाहिए, ताकि अंदर मौजूद नमी बाहर निकल सके।
- इसके बाद टैंक को खोलकर अच्छी तरह साफ करवाना चाहिए। ऐसा करने से टैंक में बची हुई पानी की बूंदों को भी आसानी से हटाया जा सकता है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- पेट्रोल टैंक में पानी जाने की जानकारी मिलने पर बाइक स्टार्ट न करें।
- पेट्रोल को हमेशा साफ बर्तन में निकालें।
- पेट्रोल और पानी को अलग होने के लिए कुछ समय दें।
- टैंक की पूरी तरह सफाई करवाएं।
- टैंक को कुछ देर तक खुला छोड़ दें।