फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Welcome to the Race, Elon Musk! Alef Aeronautics Teases Tesla with Flying Car

अब हवा में होगी कारों की रेस: टेस्ला को चैलेंज देकर एलेफ एयरोनॉटिक्स ने उड़ाई अपनी कार, कहा- 'वेलकम टू द रेस'

Sun, 18 Oct 2026 10:46 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 18 Oct 2026 10:46 AM IST
सार

कैलिफोर्निया की कंपनी एलेफ एयरोनॉटिक्स ने अपनी फ्लाइंग कार मॉडल एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें यह कार टेस्ला रोडस्टर के ऊपर से उड़ती हुई नजर आ रही है। साथ ही कंपनी ने एलन मस्क और टेस्ला को साथ में फ्लाइंग कार रेस में उतरने का निमंत्रण भी दिया है। आइए जानते हैं इन दोनाें कार के बारे में...
 

विज्ञापन
Welcome to the Race, Elon Musk! Alef Aeronautics Teases Tesla with Flying Car
एलेफ एयरोनॉटिक्स की कार - फोटो : @AlefAeronautics

विस्तार

जहां एक तरफ एलन मस्क की टेस्ला रोडस्टर ने हर कार लवर्स को खूब आकर्षित किया है, वहीं दूसरी तरफ कैलिफोर्निया की ‘एलेफ एयरोनॉटिक्स’ ने अपनी फ्लाइंग कार का शानदार वीडियो जारी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में एलेफ की मॉडल ए कार एक टेस्ला रोडस्टर के ठीक ऊपर से उड़ती हुई नजर आ रही है। इसी वीडियो के जरिए कंपनी ने एलन मस्क और टेस्ला को हल्के-फुल्के अंदाज में फ्लाइंग कार रेस में उतरने का खुला न्योता भी दे दिया है। कंपनी ने पोस्ट में लिखा कि 'फ्लाइंग कार की रेस में टेस्ला और एलन मस्क का स्वागत है। हम यहां ग्यारह वर्षों से हैं!'

विज्ञापन

 

एलेफ मॉडल ए की खासियत और तकनीक क्या है?
एलेफ एयरोनॉटिक्स ने अपनी मॉडल ए का वीडियो जारी करते हुए टेस्ला और एलन मस्क को फ्लाइंग कार रेस में स्वागत किया। अगर एयरोनॉटिक्स के फ्लाइंग कार के खासियत की बात करें तो यह सामान्य कारों से बिल्कुल अलग और आधुनिक तकनीक पर आधारित है। 

विज्ञापन
  • ड्राइविंग और फ्लाइंग जैसे डबल खूबी: यह शानदार गाड़ी न केवल सड़कों पर सामान्य कारों की तरह ड्राइव कर सकती है, बल्कि इसमें वर्टिकल टेकऑफ यानी सीधे ऊपर हवा में उठने की क्षमता भी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रेंज और क्षमता: कंपनी के दावो के अनुसार, यह कार एक बार चार्ज होने पर सड़क पर लगभग 200 मील (करीब 320 किमी) और हवा में करीब 110 मील (करीब 177 किमी) की उड़ान रेंज देने में सक्षम है।
  • कीमत: अगर इस कार के कीमत की बात करें तो एलेफ मॉडल ए की कीमत करीब तीन लाख डॉलर तय की गई है।


सीईओ ने क्या तंज कसा?

  • एलेफ एयरोनॉटिक्स कंपनी के सीईओ जिम दुखोवनी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनकी टीम पिछले पूरे 11 वर्षों से इस अनोखी तकनीक पर चुपचाप और अकेले ही काम कर रही थी। अब जब प्रोजेक्ट अपने मुकाम पर पहुंच रहा है, तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में टेस्ला जैसी दिग्गज कंपनी को इस मैदान में आने का स्वागत किया है।
  • साथ ही सीइओ ने बताया कि कंपनी को मॉडल ए के लिए अमेरिकी फेडरेल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी की एफएए से स्पेशल एयरवर्थिनेस सर्टिफिकेट मिल चुका है। बता दें कि यह सर्टिफिकेट केवल एविएशन से जुड़े कुछ खास उद्देश्य के लिए ही दिया जाता है। यहां एक और बात समझना जरूरी है कि वास्तविक इस्तेमाल प्रमाणपत्र की शर्तों और लागू नियमों पर निर्भर कर सकता है।


क्या कारों के प्री-ऑर्डर मिल चुके?
इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि मॉडल ए के लिए अब तक 3,600 से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी ने 2026 में सीमित संख्या में डिलीवरी शुरू करने की योजना भी बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed