सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   With 23kmpl Mileage, Sunroof & 6 Airbags, India’s Best-Selling Hybrid Car

23Km माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग्स: भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी यह 7-सीटर हाइब्रिड कार, देखें कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 20 May 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Toyota Innova Hycross Sales April 2026: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय कार बाजार अब हाइब्रिड कारों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। बेहतरीन माइलेज, कम प्रदूषण और दमदार परफॉर्मेंस के कारण लोग इन गाड़ियों को हाथों-हाथ खरीद रहे हैं। वहीं, अप्रैल 2026 के बिक्री के जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने हर किसी को चौंका दिया है।
 

With 23kmpl Mileage, Sunroof & 6 Airbags,  India’s Best-Selling Hybrid Car
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड कार - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Best Selling Hybrid Car India: भारत में हाइब्रिड कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अप्रैल 2026 के बिक्री आंकड़ों के अनुसार, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस (Toyota Innova Hycross) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड कार बनकर उभरी है। करीब 18.70 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस लग्जरी 7-सीटर कार ने हायराइडर और ग्रैंड विटारा जैसी दिग्गज SUVs को भी पीछे छोड़ दिया है।



Toyota Innova Hycross बनी नंबर-1 हाइब्रिड कार
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस अप्रैल 2026 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड कार रही। कंपनी ने इस दौरान इसकी 4,100 यूनिट्स बेचीं। हालांकि पिछले महीने की तुलना में बिक्री में 35.5% की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन इसके बावजूद Hycross हाइब्रिड सेगमेंट में टॉप पर बनी रही। कीमत की बात करें तो यह 7-सीटर MPV करीब 18.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो 23.24 kmpl तक का ARAI प्रमाणित माइलेज देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों पसंद आ रही है Hycross?
खरीदार टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को खासतौर पर शानदार हाइब्रिड माइलेज, बड़ा और प्रीमियम केबिन, आरामदायक 7-सीटर लेआउट, सनरूफ और मॉडर्न फीचर्स व 6 एयरबैग्स और बेहतर सेफ्टी की वजह से लोगों को अधिक पसंद आ रही है। यह कार लंबी फैमिली ट्रिप और रोजाना इस्तेमाल दोनों के लिए बेहतर विकल्प मानी जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


टोयोटा हाईराइडर भी पीछे नहीं
टोयोटा अर्बन हाईराइडर की अप्रैल 2026 में 2,657 यूनिट्स बिकीं है। हालांकि बिक्री में 16.7% की गिरावट आई, लेकिन स्टाइलिश डिजाइन, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और अच्छे माइलेज की वजह से यह SUV अब भी लोकप्रिय बनी हुई है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 10.99 लाख रुपये है।

Maruti Victors में दिखा बड़ा उछाल
मारुति सुजुकी की विक्टर्स हाइब्रिड ने अप्रैल 2026 में हाइब्रिड कार सेगमेंट में सबसे तेज ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने इस मॉडल की 793 यूनिट्स बेचीं, जो महीने-दर-महीने 116.1% की शानदार बढ़त है। खरीदारों को इसका हाइब्रिड पावरट्रेन, बेहतर फीचर्स और किफायती कीमत काफी आकर्षित कर रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.49 लाख रुपये है।

Maruti Invicto की भी बनी मजबूत पकड़
वहीं, मारुति सुजुकी इनविक्टो ने अप्रैल 2026 में 237 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह प्रीमियम MPV अपनी स्पेशियस सीटिंग, लग्जरी फीचर्स और दमदार हाइब्रिड पावरट्रेन के कारण ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है। लंबी फैमिली ट्रिप्स और प्रीमियम कम्फर्ट चाहने वालों के लिए यह एक मजबूत विकल्प मानी जा रही है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 24.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Grand Vitara को मिल रही लगातार डिमांड
मारुति सुजुकी ग्रांड विटारा अप्रैल 2026 में 426 यूनिट्स बिकीं। इस हाइब्रिड SUV को प्रीमियम इंटीरियर, बेहतर माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए पसंद किया जा रहा है। शहरी और हाईवे ड्राइविंग दोनों के लिए यह एसयूवी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 10.77 लाख रुपये  (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

भारत में क्यों बढ़ रही है हाइब्रिड कारों की मांग?
ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारतीय ग्राहक अब सिर्फ स्टाइल या पावर नहीं, बल्कि माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच हाइब्रिड कारें बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, कम प्रदूषण और मॉडर्न फीचर्स का संतुलन देती हैं। यही वजह है कि भारतीय बाजार में हाइब्रिड वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed