{"_id":"65f6cfa83c2498c59e0f58dd","slug":"barwani-news-crowd-of-people-gathered-to-see-strange-calf-with-two-heads-four-ears-and-four-eyes-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani News: नगर में जन्मा विचित्र बछड़ा, दो सिर, चार कान और चार आंखें; देखने के लिए लगी लोगों की भीड़","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Barwani News: नगर में जन्मा विचित्र बछड़ा, दो सिर, चार कान और चार आंखें; देखने के लिए लगी लोगों की भीड़
Sun, 17 Mar 2024 04:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 17 Mar 2024 04:40 PM IST
सार
Barwani Hindi News: बड़वानी में रविवार को एक गौ पालक के यहां जन्मा एक विचित्र बछड़ा नगर के लोगों के बीच कोतूहल का विषय बना हुआ है। इस बछड़े के दो मुंह, चार कान और चार आखें हैं। हालांकि कुछ देर बाद कुछ ऐसा हुआ कि लोगों ने बछड़े को फूल मालाओं से लाद दिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
दो मुंह वाला विचित्र बछड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा नगर में रविवार सुबह एक अजीब नजारा देखने को मिला। यहां एक गौ पालक के यहां गर्भवती गाय ने विचित्र बछड़े को जन्म दिया। इस नवजात बछड़े के दो मुंह थे, चार कान और चार आंखें भी थीं। हालांकि जन्म के कुछ समय बाद ही इस विचित्र बछड़े की मृत्यु हो गई। लेकिन नगर वासियों को जैसे ही इसकी खबर मिली तो इसे देखने गौ पालक के घर वे भीड़ लगाकर जुट गए। वहीं, गौ पालक ने भी इस बछड़े का अंतिम संस्कार बड़े ही श्रद्धा भाव से करने की बात कही।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बड़वानी के सेंधवा नगर में रविवार सुबह गौ पालक रवि के घर जन्मा एक विचित्र बछड़ा नगर के लोगों के बीच कोतूहल का विषय बना हुआ है। ग्रामीण थाने के पीछे स्थित वार्ड क्रमांक 2 के निवासी गौ पालक रवि यादव के यहां एक घरेलू गाय ने सुबह करीब नौ बजे एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया। यह बछड़ा शरीर से तो एक ही था लेकिन, उसके दो मुंह थे तो वहीं चार आंखें और चार कान भी थे। हालांकि बछड़े के दो अलग-अलग मुंह स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। लेकिन इस विचित्र बछड़े की जन्म के कुछ देर बाद ही मृत्यु हो गई। उसके बाद अब गौ पालक रवि सम्पूर्ण विधि विधान से इस बछड़े के अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, गौ पालक रवि यादव ने बताया कि बछड़े के जन्म लेने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई थी। लेकिन लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग इस बछड़े को देखने के लिए आ रहे हैं। लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। लेकिन अब हम इस बछड़े का विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन