फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Ranchi Student Protest Irfan Ansari Devendra Mahto hunger strike end CM Hemant JPSC JSSC CBI Probe

Ranchi Student Protest: देवेंद्र महतो का अनशन तुड़वाने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, CM की घोषणा के बाद क्या?

Tue, 18 Aug 2026 12:27 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:27 AM IST
सार

Ranchi Student Protest: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत और परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा के बाद आंदोलनकारी देवेंद्र महतो ने अनशन समाप्त कर दिया। उनका अनशन तुड़वाने मंत्री इरफान अंसारी समेत कई अन्य लोग पहुंचे। CM की घोषणा के बाद क्या-क्या हुआ? किसने क्या कहा? रांची के छात्र आंदोलन से जुड़े तमाम अपडेट्स इस खबर में पढ़ें

विज्ञापन
Jharkhand Ranchi Student Protest Irfan Ansari Devendra Mahto hunger strike end CM Hemant JPSC JSSC CBI Probe
झारखंड छात्र आंदोलन - फोटो : एएनआई-अमर उजाला ग्राफिक्स-एआई

विस्तार

झारखंड का छात्र आंदोलन बीते लगभग एक माह से सुर्खियों में है। जेपीएससी और जेएसएससी में गड़बड़ियों से आक्रोशित छात्रों और युवाओं ने सिस्टम की खामियों को दूर करने के लिए धरना-प्रदर्शन और अनशन का रास्ता चुना। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बीते करीब एक महीने से जारी आंदोलन को सफलता उस समय मिली जब कई दौर की वार्ता के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा रद्द करने का एलान किया। हालांकि, इसके बावजूद छात्रों का कहना है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच के मुद्दे पर वे कोई समझौता नहीं करेंगे। सीएम हेमंत की तरफ से किए गए एलान के बाद बीते लगभग तीन सप्ताह से अनशन कर रहे आंदोलनकारी देवेंद्र महतो समेत अन्य छात्र और युवा अपनी भूख हड़ताल और अनशन खत्म करने पर राजी हो गए। झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने खुद देर रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाकर युवाओं का अनशन खत्म कराया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC आंदोलन: सीएम हेमंत सोरेन के एलान के बाद छात्रों में खुशी, CBI जांच की मांग पर आंदोलन जारी
विज्ञापन


कई अहम सवाल, CM से लेकर आंदोलनकारियों तक, किसने क्या कहा?
इस मामले में सोमवार को पूरे दिन क्या कुछ हुआ? झारखंड सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत के बाद खुद सीएम हेमंत सोरेन ने क्या कहा? राज्य सरकार के मंत्री, आंदोलन कर रहे युवा, अभ्यर्थी और छात्रों की प्रतिक्रिया क्या रही? जेपीएससी-जेएसएससी में गड़बड़ियों को दूर करने को लेकर भावी योजना या रणनीति क्या होगी? बीते करीब एक महीने के दौरान इस आंदोलन में कौन से पड़ाव अहम रहे? इस खबर में जानिए ऐसे तमाम सवालों के जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed