फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand-chatra-maoist-lakshman-ganjhu-arrest-two-policemen-killing

Jharkhand: झारखंड में दो पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी माओवादी गिरफ्तार, श्राद्ध में शामिल होने गांव आया था

Mon, 17 Aug 2026 08:43 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 17 Aug 2026 08:43 PM IST
सार

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित माओवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोच्छू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वह 2024 में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित था। आरोपी श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने अपने गांव आया था।

विज्ञापन
jharkhand-chatra-maoist-lakshman-ganjhu-arrest-two-policemen-killing
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित माओवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के एक एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी 2024 में दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था और उसके खिलाफ चतरा जिले के दो थानों में कम से कम तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस, ऐसे दबोचा गया आरोपी
पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को लक्ष्मण गंझू उर्फ मोच्छू (40) को गिरफ्तार किया। वह चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के परमातू गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने गांव में श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


2024 में दो पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप
चतरा के पुलिस अधीक्षक अनीमेष नैथानी ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी टीएसपीसी से जुड़ा हुआ है और 2024 में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए उसे उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच तेज, JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी

दो थानों में दर्ज हैं तीन आपराधिक मामले
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लक्ष्मण गंझू के खिलाफ चतरा जिले के दो पुलिस थानों में कम से कम तीन आपराधिक मामले लंबित हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों और उसकी आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed