फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   bharat-tiwari-case-manoj-tiwari-meets-family-biloṭi-bhojpur

Bihar: भरत तिवारी मामले में मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को सजा और परिवार को न्याय दिलाएंगे

Mon, 17 Aug 2026 07:24 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 17 Aug 2026 07:24 PM IST
सार

Bihar News: भोजपुर पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने भरत तिवारी के परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मामले में स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर, निलंबन और गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई हुई है। ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों में निर्दोष लोगों को राहत दिलाने की बात भी सांसद ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
bharat-tiwari-case-manoj-tiwari-meets-family-biloṭi-bhojpur
सांसद मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्चित भरत तिवारी मामले को लेकर सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि परिवार और गांव के साथ हुई दुखद घटना की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवार की मांगों को गंभीरता से सुना और एक-एक मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी है। मुख्यमंत्री ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन


अधिकारियों पर कार्रवाई का जिक्र
मनोज तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जिन स्थानीय अधिकारियों की भूमिका सामने आई, उनके खिलाफ एफआईआर, निलंबन और गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में कानून के अनुरूप दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और परिवार को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों का मुद्दा भी उठा
ग्रामीणों ने सांसद के सामने प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमों का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 14 लोगों के खिलाफ नामजद तथा लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। इस पर सांसद ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान लोगों की स्वाभाविक प्रतिक्रिया को देखते हुए वह मुख्यमंत्री के समक्ष रिपोर्ट रखकर निर्दोष ग्रामीणों को राहत दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की गुटबाजी पर जताई चिंता, भाईचारे की अपील
सांसद ने गांव में कथित गुटबाजी पर भी चिंता जताई और ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी का उद्देश्य समाज और लोगों का कल्याण था, इसलिए उनके नाम पर गांव में किसी तरह का विवाद उचित नहीं है।

‘परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा’
मनोज तिवारी ने कहा कि भरत तिवारी के परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। परिवार या ग्रामीणों के पास कोई सुझाव या शिकायत हो तो उसे लिखित रूप में उपलब्ध कराया जाए, ताकि न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जा सके।


स्मारक बनाने की मांग पर भी सांसद ने दी सहमति
भरत तिवारी की बहन द्वारा राखी बांधकर न्याय की गुहार लगाए जाने का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि वह स्वयं को परिवार का सदस्य मानते हैं और हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने भरत तिवारी के नाम पर स्मारक बनाए जाने की मांग पर भी सहमति जताई। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता न्याय की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed