फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka 1st Test Ravindra Jadeja completes 350 Test wickets, joins Kapil Dev in elite club

IND vs SL: 350 टेस्ट विकेट पूरे करते ही जडेजा ने हासिल किया कीर्तिमान, कपिल देव की इस एलीट सूची में हुए शामिल

Mon, 17 Aug 2026 07:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Aug 2026 07:53 PM IST
सार

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की। जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे किए और इसके साथ ही उन्होंने कपिल देव की बराबरी कर ली।

विज्ञापन
India vs Sri Lanka 1st Test Ravindra Jadeja completes 350 Test wickets, joins Kapil Dev in elite club
रवींद्र जडेजा - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान 350 विकेट पूरे कर लिए। जडेजा ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में एक विशेष कीर्तिमान हासिल किया है। जडेजा 4000 टेस्ट रन बनाने के साथ ही 350 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे ऑलराउंडर हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान कपिल देव की बराबरी कर ली है। 
विज्ञापन

तीसरे दिन हासिल की उपलब्धि 
जडेजा ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही जडेजा अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव और हरभजन सिंह के बाद टेस्ट में 350 विकेट लेने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय भी बन गए हैं। जडेजा ने 89 मैचों में 4095 रन और 348 विकेट के साथ इस टेस्ट की शुरुआत की थी, यानी उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो विकेटों की दरकार थी। उनका 350वां शिकार तब आया जब केशरा नुवान्था ने बाहर जाती हुई गेंद पर ऑफ साइड की तरफ शॉट खेलने का प्रयास किया और शुभमन गिल ने कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया। इस तरह जडेजा को उनका ऐतिहासिक विकेट मिला्।

इस उपलब्धि के साथ जडेजा कपिल देव की बराबरी पर आ गए हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर का अंत 5248 रन और 434 विकेट के साथ किया था। इससे पहले केवल तीन अन्य खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने 4000 से अधिक टेस्ट रन और 350 से अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है, जिनमें इयान बॉथम (5,200 रन और 383 विकेट), डेनियल विटोरी (4,531 रन, 362 विकेट) और कपिल देव शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट में 350 विकेट लेने वाले तीसरे बाएं हाथ के स्पिनर
जडेजा टेस्ट इतिहास में ऐसे तीसरे बाएं हाथ के स्पिनर हैं जिन्होंने लाल गेंद के प्रारूप में 350 या इससे अधिक विकेट लिए हैं। जडेजा के अलावा श्रीलंका के दिग्गज रंगना हेराथ (433) और न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी डेनियल विटोरी (362) ऐसा कर चुके हैं। इस दौरान जडेजा का स्ट्राइक रेट भी 58.1 का शानदार है, जिसमें कम से कम 125 टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनरों में केवल केशव महाराज का स्ट्राइक रेट ही उनसे बेहतर है।
विज्ञापन

भारत ने ली मजबूत बढ़त
मैच की बात करें तो सोनल दिनुषा और निरोशन डिकवेला ने तीसरे दिन श्रीलंका को फॉलोऑन से बचा लिया, लेकिन भारतीय टीम मजबूत बढ़त लेने में सफल रही। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए और दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर ऑलआउट कर 178 रन की बढ़त ले ली। श्रीलंका के ऑलआउट होते ही बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल जल्द समाप्त किया गया। अब चौथे दिन भारत दूसरी पारी खेलने उतरेगा और उसकी नजरें बढ़त को और मजबूत करने पर टिकी होंगी। भारत के लिए पहली पारी में मानव सुथार ने चार विकेट लिए, जबकि जडेजा को तीन विकेट मिले। वहीं, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed