{"_id":"6a82c6dff04eeb043b092af3","slug":"david-warner-to-join-yuvraj-singh-ab-de-villiers-and-dwayne-bravo-in-wcl-season-3-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WCL: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सीजन-3 में वॉर्नर की एंट्री, युवी-ABD और ब्रावो जैसे दिग्गज भी आएंगे नजर","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
WCL: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सीजन-3 में वॉर्नर की एंट्री, युवी-ABD और ब्रावो जैसे दिग्गज भी आएंगे नजर
Mon, 17 Aug 2026 02:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:03 PM IST
सार
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन में क्रिकेट के कई दिग्गज एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टूर्नामेंट में डेब्यू करेंगे। उनके साथ युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी और मोईन अली जैसे सितारे भी खेलेंगे। टूर्नामेंट 3 से 18 अक्टूबर तक होगा।
विज्ञापन
बाएं से- ब्रावो, युवराज, डिविलियर्स और वॉर्नर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी है। फैंस को एकबार फिर कई पुराने दिग्गजों को मैदान पर एकसाथ देखने का मौका मिलने वाला है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के तीसरे सीजन में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी खेलते नजर आएंगे। आयोजकों ने सोमवार को इसकी घोषणा की। डब्ल्यूसीएल का तीसरा सीजन तीन से 18 अक्तूबर तक खेला जाएगा। हालांकि, टूर्नामेंट के आयोजन स्थल की घोषणा अभी नहीं की गई है। इस सीजन में वॉर्नर के अलावा युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी और मोईन अली जैसे पूर्व दिग्गजों की मौजूदगी भी तय है।
विज्ञापन
वॉर्नर के साथ कई बड़े नाम
आयोजकों की ओर से जारी बयान के मुताबिक, तीसरे सीजन में पहले से जुड़े कई बड़े सितारे अपनी टीमों का हिस्सा बने रहेंगे। इनमें युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, डीजे ब्रावो, शाहिद अफरीदी और मोईन अली शामिल हैं। इनके अलावा डेविड वॉर्नर और बांग्लादेश के पूर्व ऑलराउंडर महमूदुल्लाह रियाद जैसे नए बड़े नाम भी टूर्नामेंट से जुड़ेंगे। इससे तीसरे सीजन का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है। आयोजकों ने कहा, 'लगातार दो रिकॉर्ड तोड़ने वाले सीजन के बाद डब्ल्यूसीएल 2026 में और ज्यादा स्टार पावर, ज्यादा रोमांच, ज्यादा राष्ट्रीय गौरव और क्रिकेट के कई यादगार पल देखने को मिलेंगे। तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस को भी टूर्नामेंट में शामिल किया गया है।'

भारत ने जीता था पहला सीजन
डब्ल्यूसीएल के पहले सीजन में इंडिया चैंपियंस ने खिताब जीता था। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद दूसरे सीजन में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर खिताब पर कब्जा किया। पाकिस्तान की टीम लगातार दो बार फाइनल में पहुंची, लेकिन उसे दोनों मौकों पर हार का सामना करना पड़ा। अब तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस के जुड़ने से टूर्नामेंट में टीमों की संख्या और मुकाबलों का रोमांच बढ़ने की उम्मीद है।

यूके से बाहर होगा तीसरा सीजन
डब्ल्यूसीएल के संस्थापक और सीईओ हर्षित तोमर ने कहा कि तीसरा सीजन कई मायनों में खास होने वाला है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन ब्रिटेन से बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'सीजन-3 बहुत खास होने वाला है। इस सीजन हम यूके से बाहर जाएंगे और अपने सभी प्रशंसकों को कई सरप्राइज देंगे। हम क्रिकेट के सबसे बड़े नामों और उन सितारों को लाने का वादा करते हैं, जिनके बारे में प्रशंसक सोच भी सकते हैं।' टूर्नामेंट की तारीखें तीन से 18 अक्तूबर तय हैं, लेकिन आयोजन स्थल और टीमों की पूरी जानकारी का इंतजार है। डेविड वॉर्नर जैसे बड़े नाम की एंट्री से WCL के तीसरे सीजन को लेकर प्रशंसकों की दिलचस्पी अभी से बढ़ गई है।