फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs SL 1st Test: Rain Threatens Galle Test as India WTC Hopes Hang in Balance; Updates WTC Table BAN vs AUS

गॉल टेस्ट पर बारिश का साया!: भारत की WTC फाइनल की उम्मीदों पर भी मंडराया खतरा? 462 बनाने के बाद भी ड्रॉ का डर

Mon, 17 Aug 2026 10:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 17 Aug 2026 10:55 AM IST
सार

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट में बारिश लगातार खेल का मजा किरकिरा कर रही है। भारत ने 462 रन बनाकर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है, लेकिन दो दिनों में काफी समय बारिश की भेंट चढ़ चुका है। अब मौसम के पूर्वानुमान ने भारत की जीत और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की उम्मीदों को चिंता में डाल दिया है।

विज्ञापन
IND vs SL 1st Test: Rain Threatens Galle Test as India WTC Hopes Hang in Balance; Updates WTC Table BAN vs AUS
भारतीय टीम - फोटो : ANI

विस्तार

गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने बल्ले से अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है, लेकिन अब बारिश भारत की सबसे बड़ी चिंता बन गई है। भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए, मगर मैच में अब तक जितना समय बारिश के कारण खराब हुआ है, उसे देखते हुए मुकाबले का नतीजा निकलना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन


भारत ने तीसरे दिन नौ विकेट पर 460 रन से आगे खेलना शुरू किया और दो रन बनाने में आखिरी विकेट गंवा दिया। इससे पहले दो दिन बारिश के कारण खेल प्रभावित हुआ था। दूसरे दिन स्थिति और खराब रही और खेल दोपहर 2:35 बजे शुरू हो सका। दिन में केवल 43 ओवर का खेल संभव हुआ। भारत ने अपने पहले दिन के 288/2 के स्कोर में 172 रन जोड़े, लेकिन इस दौरान उसके सात विकेट भी गिर गए।
विज्ञापन

IND vs SL 1st Test: Rain Threatens Galle Test as India WTC Hopes Hang in Balance; Updates WTC Table BAN vs AUS
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : ANI
पडिक्कल का शानदार शतक, 167 रन पर थमी पारी
भारत की पहली पारी की सबसे बड़ी कहानी देवदत्त पडिक्कल की 167 रन की शानदार पारी रही। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा केएल राहुल ने 82 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 51 रन की उपयोगी पारी खेली। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी योगदान दिया, जिससे भारत 450 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहा।

श्रीलंका के स्पिनरों ने दूसरे दिन वापसी की कोशिश जरूर की। प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट लिए, जबकि डेब्यू कर रहे केशारा नुवांथा ने तीन विकेट अपने नाम किए। नुवांथा ने नई गेंद के साथ ऋषभ पंत और केएल राहुल को लगातार झटके देकर भारत की रफ्तार पर ब्रेक लगाने की कोशिश की। इसके बावजूद भारत ने दूसरे दिन का अंत 460/9 के मजबूत स्कोर के साथ किया।

IND vs SL 1st Test: Rain Threatens Galle Test as India WTC Hopes Hang in Balance; Updates WTC Table BAN vs AUS
बाएं से- जडेजा, कुलदीप और सुथार भारत के तीन स्पिनर्स हैं - फोटो : BCCI Twitter
पिच में स्पिनर होंगे घातक
पिच के समय के साथ और टूटने की संभावना है। ऐसे में भारतीय स्पिनरों को श्रीलंकाई बल्लेबाजों के खिलाफ फायदा मिल सकता है। भारत के लिए आदर्श स्थिति यही होगी कि वह जल्द से जल्द श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजे और पहली पारी के आधार पर ही बड़ी लीड ले और दूसरी पारी में कुछ स्कोर बनाकर श्रीलंका को चेज करने दे। लेकिन असली समस्या समय है।

सोमवार को भी बारिश का खतरा
एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक गाले में सोमवार को बारिश की संभावना 83 प्रतिशत है। घंटे के हिसाब से भी मौसम भारत के लिए राहत देने वाला नहीं है। भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे 47 प्रतिशत, दोपहर 12 बजे 44 प्रतिशत, एक बजे 48 प्रतिशत और दोपहर दो बजे 52 प्रतिशत है। इसके बाद तीन बजे 45, चार बजे 39 और पांच बजे 34 प्रतिशत तक संभावना घटती है। शाम छह बजे एक बार फिर बारिश की संभावना 40 प्रतिशत हो जाती है। इसका मतलब यह है कि अगर बारिश लंबे समय तक नहीं भी होती है, तो रुक-रुककर होने वाली बारिश मैच के लिए उपलब्ध ओवरों को लगातार कम कर सकती है। यही भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी है।
विज्ञापन

IND vs SL 1st Test: Rain Threatens Galle Test as India WTC Hopes Hang in Balance; Updates WTC Table BAN vs AUS
देवदत्त पडिक्कल-केएल राहुल - फोटो : PTI
बड़े स्कोर का फायदा तभी, जब मिले पर्याप्त ओवर
भारत ने पहली पारी में लगभग वह सब कर लिया है, जिसकी उससे उम्मीद थी। 462 का स्कोर उसे मैच में बेहद मजबूत स्थिति में रखता है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ बड़ा स्कोर बनाना पर्याप्त नहीं होता। विपक्षी टीम को दो बार आउट करने और जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त समय भी चाहिए। यही कारण है कि बारिश भारत के लिए सिर्फ मौसम की समस्या नहीं, बल्कि नतीजे की समस्या बन गई है। अगर लगातार बारिश होती रही और भारत को श्रीलंका को आउट करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला, तो मजबूत स्थिति के बावजूद मुकाबला ड्रॉ की ओर जा सकता है।

ड्रॉ से भारत की WTC उम्मीदों को लगेगा झटका
गॉल टेस्ट का नतीजा भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की स्थिति के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। सीरीज में आने से पहले भारत का पॉइंट्स प्रतिशत 48.15 था और वह तालिका में पांचवें स्थान पर था। अब बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद समीकरण और चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। मौजूदा WTC चक्र में दो टेस्ट की सीरीज के प्रत्येक मैच में 60 अंक दांव पर होते हैं। इसलिए ड्रॉ होने पर भारत को 20 अंक मिलेंगे, जो उस टेस्ट में उपलब्ध अंकों का सिर्फ 33.33 प्रतिशत है। वहीं जीत से पूरे 60 अंक मिलते हैं।

IND vs SL 1st Test: Rain Threatens Galle Test as India WTC Hopes Hang in Balance; Updates WTC Table BAN vs AUS
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
WTC तालिका में भारत पांचवें स्थान पर
बांग्लादेश की जीत के बाद WTC तालिका में ऑस्ट्रेलिया 77.78 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश 66.67 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत 48.15 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 41.67 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर है। इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का नंबर इसके बाद आता है। भारत के लिए अब हर टेस्ट के अंक बेहद अहम हैं। ऐसे में गाले में बारिश अगर मुकाबले को ड्रॉ की ओर धकेलती है, तो टीम इंडिया को सिर्फ एक दिन का खेल नहीं गंवाना पड़ेगा, बल्कि उसकी WTC फाइनल की राह भी मुश्किल हो सकती है।

अब भारत को मौसम से भी लड़ना होगा
भारत ने 462 का विशाल स्कोर बनाकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पिच के बिगड़ने के साथ उसके स्पिनरों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। लेकिन इसके लिए मैदान पर पर्याप्त समय मिलना जरूरी है। अब गॉल टेस्ट में भारत की सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंका के बल्लेबाज नहीं, बल्कि बादल और बारिश हैं। भारत को WTC फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जीत की जरूरत है और इसके लिए सोमवार को मौसम का साथ देना बेहद जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed