फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harmanpreet Kaur, Deepti Sharma Set New Records in Indias ODI Against Zimbabwe

भारत बनाम जिम्बाब्वे: हरमनप्रीत ने मिताली को पीछे छोड़ा, दीप्ति ने रचा इतिहास; मैच में क्या-क्या रिकॉर्ड बने?

Sun, 25 Oct 2026 06:29 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 25 Oct 2026 06:29 PM IST
सार

  • भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में 50 ओवर में छह विकेट पर 328 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 121 गेंदों में 126 रन बनाकर करीब 15 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा और अपना आठवां वनडे शतक पूरा किया।
  • वहीं, दीप्ति शर्मा ने 86 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए। दीप्ति छठे या उससे निचले क्रम पर वनडे शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी हुई, जो इस क्रम पर भारतीय महिला टीम का वनडे में नया रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Harmanpreet Kaur, Deepti Sharma Set New Records in Indias ODI Against Zimbabwe
हरमनप्रीत-दीप्ति - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए। वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शतकीय पारियां खेलकर भारतीय टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हरमनप्रीत ने जहां करीब 15 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ा, वहीं दीप्ति शर्मा ने भी तेज शतक लगाकर इतिहास रच दिया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 153 रनों की साझेदारी ने भी नया भारतीय रिकॉर्ड कायम किया। इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट के नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज हुईं। हरमनप्रीत वनडे में भारत की दूसरी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं, जबकि दीप्ति ने छठे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
Trending Videos

Harmanpreet Kaur, Deepti Sharma Set New Records in Indias ODI Against Zimbabwe
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
हरमनप्रीत कौर का 15 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय शतक
  • भारतीय बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में 121 गेंदों पर 126 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके लगाए। इसके साथ ही हरमनप्रीत ने करीब 15 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया।
  • हरमनप्रीत ने इससे पहले 22 जुलाई 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में 102 रनों की पारी खेली थी। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम एक शतक दर्ज है, जो उन्होंने 19 जून 2024 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। उस मुकाबले में हरमनप्रीत ने 103 रन की नाबाद पारी खेली थी। 
  • जिम्बाब्वे के खिलाफ यह हरमनप्रीत के वनडे करियर का आठवां शतक रहा। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट में वनडे शतकों के मामले में पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Harmanpreet Kaur, Deepti Sharma Set New Records in Indias ODI Against Zimbabwe
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
सर्वाधिक वनडे शतक लगाने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज 
हरमनप्रीत कौर अब भारतीय महिला क्रिकेट में वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने आठ शतक के साथ मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है। भारत की ओर से महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम है। मंधाना अब तक 14 शतक लगा चुकी हैं। वहीं, हरमनप्रीत के आठ शतकों के बाद मिताली राज सात शतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

भारतीय महिला खिलाड़ियों के वनडे शतक
  • स्मृति मंधाना -14 शतक
  • हरमनप्रीत कौर - 8 शतक
  • मिताली राज - 7 शतक
विज्ञापन

Harmanpreet Kaur, Deepti Sharma Set New Records in Indias ODI Against Zimbabwe
दीप्ति शर्मा - फोटो : ANI
दीप्ति शर्मा ने भी जड़ा शतक, बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
हरमनप्रीत कौर के बाद दीप्ति शर्मा ने भी अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर दिया। दीप्ति ने 86 गेंदों पर 106 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके निकले। उन्होंने केवल 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस शतक के साथ दीप्ति शर्मा वनडे क्रिकेट में छठे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं। उन्होंने इस मामले में ऋचा घोष का पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने पिछले साल विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 94 रनों की पारी खेली थी। दीप्ति का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास रहा, क्योंकि शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद उन्होंने हरमनप्रीत के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज
  • 50 गेंद - स्मृति मंधाना बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली, 2025
  • 70 गेंद - स्मृति मंधाना बनाम आयरलैंड, राजकोट, 2025
  • 77 गेंद - स्मृति मंधाना बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुल्लांपुर, 2025
  • 82 गेंद - हरमनप्रीत कौर बनाम इंग्लैंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2025
  • 83 गेंद - दीप्ति शर्मा बनाम जिम्बाब्वे, वडोदरा, 2026

Harmanpreet Kaur, Deepti Sharma Set New Records in Indias ODI Against Zimbabwe
हरमनप्रीत-दीप्ति - फोटो : BCCI Women
हरमनप्रीत और दीप्ति की 153 रनों की साझेदारी ने बनाया रिकॉर्ड
हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 137 गेंदों में 153 रनों की साझेदारी की। यह वनडे क्रिकेट में भारतीय महिला टीम की ओर से पांचवें या उससे निचले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। दोनों बल्लेबाजों ने इस साझेदारी के दौरान जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और भारतीय पारी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर के नाम था। दोनों ने 2022 महिला विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए 122 रन जोड़े थे। हरमनप्रीत और दीप्ति ने 153 रनों की साझेदारी के साथ इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस साझेदारी में दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाकर टीम के स्कोर को 300 रन के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

Harmanpreet Kaur, Deepti Sharma Set New Records in Indias ODI Against Zimbabwe
हरमनप्रीत-दीप्ति - फोटो : BCCI Women
शुरुआती झटकों के बाद भारतीय टीम ने की शानदार वापसी
मुकाबले में भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्मृति मंधाना बिना खाता खोले आउट हो गईं, जबकि शेफाली वर्मा केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। भारत ने 19 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद प्रतिका रावल और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 118 गेंदों में 124 रन जोड़े। प्रतिका ने 67 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल रहे।

प्रतिका के आउट होने के बाद तेजल हसबनीस भी केवल तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद हरमनप्रीत को दीप्ति शर्मा का साथ मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 153 रन जोड़कर भारतीय पारी को नई दिशा दी। हरमनप्रीत के आउट होने के बाद दीप्ति ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 106 रन बनाकर नाबाद लौटीं। सायली सतघरे तीन रन बनाकर नाबाद रहीं। जिम्बाब्वे की ओर से नोमवेलो सिबांडा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए, जबकि तेंदई मकुशा और मिशेल मावुंगा को एक-एक सफलता मिली।

Harmanpreet Kaur, Deepti Sharma Set New Records in Indias ODI Against Zimbabwe
हरमनप्रीत-दीप्ति - फोटो : BCCI Women
भारतीय महिला क्रिकेट के लिए यादगार मुकाबला
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय महिला टीम ने 328 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी की गहराई का शानदार प्रदर्शन किया। हरमनप्रीत कौर का आठवां वनडे शतक, दीप्ति शर्मा का निचले क्रम से ऐतिहासिक शतक और दोनों के बीच 153 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी इस मुकाबले की सबसे बड़ी उपलब्धियां रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed