फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs ZIM W 2nd Odi: After crushing opening victory, clinical India eye series-clinching win over Zimbabwe

वनडे सीरीज जीतना भारत का लक्ष्य: प्रतिका-शेफाली पर रहेंगी नजरें, जानिए संभावित-11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Sun, 25 Oct 2026 08:31 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 25 Oct 2026 08:31 AM IST
सार

  • भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रविवार को वडोदरा में खेला जाएगा।
  • पहले मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया था। श्री चरणी ने चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि प्रतिका रावल ने नाबाद शतक और शेफाली वर्मा ने 33 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए।
  • अब भारतीय टीम की नजरें दूसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम वापसी करना चाहेगी। 

विज्ञापन
IND W vs ZIM W 2nd Odi: After crushing opening victory, clinical India eye series-clinching win over Zimbabwe
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। पहले वनडे में नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होंगी। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन कर सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। भारत ने इससे पहले रायपुर में खेली गई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से सफाया किया था। अब वनडे सीरीज के पहले मैच में भी दमदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम ने अपनी मजबूत स्थिति का संकेत दे दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

IND W vs ZIM W 2nd Odi: After crushing opening victory, clinical India eye series-clinching win over Zimbabwe
मंधाना-प्रतिका - फोटो : BCCI Women
पहले वनडे में भारत का शानदार प्रदर्शन
सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने जिम्बाब्वे को 197 रन पर समेट दिया और फिर लक्ष्य को महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 137 गेंदें शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली।

गेंदबाजी में बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी भारत की सबसे बड़ी स्टार रहीं। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर चार विकेट झटके। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने भी उनका अच्छा साथ निभाया और 42 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। भारतीय टीम दूसरे वनडे में भी अपने गेंदबाजों से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND W vs ZIM W 2nd Odi: After crushing opening victory, clinical India eye series-clinching win over Zimbabwe
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
बिलव्ड बिजा पर फिर होगी जिम्बाब्वे की उम्मीदें
पहले वनडे में जिम्बाब्वे की ओर से 17 वर्षीय बिलव्ड बिजा ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 92 गेंदों पर 62 रन बनाकर टीम की पारी को संभालने की कोशिश की। यह उनके वनडे करियर का चौथा अर्धशतक था। हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका और जिम्बाब्वे की पूरी टीम 197 रन पर सिमट गई। दूसरे मुकाबले में भी टीम को बिजा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। जिम्बाब्वे को सीरीज में वापसी करनी है तो उसके अन्य बल्लेबाजों को भी जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा।
विज्ञापन

IND W vs ZIM W 2nd Odi: After crushing opening victory, clinical India eye series-clinching win over Zimbabwe
प्रतिका रावल - फोटो : BCCI Women
प्रतिका रावल का शतक, शेफाली वर्मा की तूफानी पारी
भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने पहले वनडे में शानदार शतक जड़कर टीम की जीत आसान बना दी। उन्होंने 96 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 15 चौके शामिल रहे। यह उनके वनडे करियर का तीसरा शतक था। वहीं, शेफाली वर्मा ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों पर नाबाद 64 रन ठोक दिए। उनकी पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। शेफाली ने वनडे क्रिकेट में दूसरी बार नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए यह प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

दक्षिण अफ्रीका के आगामी बहु-प्रारूप दौरे से पहले भारतीय टीम अलग-अलग बल्लेबाजी संयोजनों को आजमा रही है। ऐसे में दूसरे वनडे में भी टीम प्रबंधन खिलाड़ियों को नई भूमिकाओं में परख सकता है। हालांकि, पहले मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान हुई शुरुआती गलतियों को सुधारना भी भारत के लिए अहम होगा।

IND W vs ZIM W 2nd Odi: After crushing opening victory, clinical India eye series-clinching win over Zimbabwe
प्रतिका रावल - फोटो : BCCI Women
भारत की नजरें सीरीज जीत पर
भारतीय टीम के पास दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने का मौका होगा। पहले मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दबदबा बनाने वाली टीम इंडिया इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे को भारतीय गेंदबाजों का सामना करने के लिए अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।

IND W vs ZIM W 2nd Odi: After crushing opening victory, clinical India eye series-clinching win over Zimbabwe
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : BCCI Women
कब-कहां और कैसे देखें मैच?
  • भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। 
  • वहीं, जो दर्शक इस मुकाबले को मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वे जियोहॉटस्टार एप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। 
  • यह मुकाबला रविवार को वडोदरा के कोतांबी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। 
  • मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, जिंतामणि कलिता, सायली सतघरे, क्रांति गौड़। 
जिम्बाब्वे: बिलव्ड बिजा, शार्ने मायेर्स, नयाशा ग्वाजुरा, मोडेस्टर मुपाचिवा (विकेटकीपर), चिएद्जा धुरुरु, चिपो मुगेरी तिरिपानो, मिचेले मावुंगा, नोमवेलो सिबांदा (कप्तान), तेंदाई माकुशा, लोर्न फिरी, ओलिंदर चारे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed