सब्सक्राइब करें
Swapnil

Swapnil Shashank

363 Followers

About

शब्दों के पीछे का चेहरा
खेल सिर्फ एक विषय नहीं, बल्कि जुनून है। अमर उजाला वेब की स्पोर्ट्स टीम का नेतृत्व करते हुए क्रिकेट, फुटबॉल, बॉक्सिंग, ओलंपिक खेलों, एथलेटिक्स और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और फीचर स्टोरीज पर लगातार काम। खेल जगत की बड़ी घटनाओं से लेकर खिलाड़ियों की प्रेरक कहानियों तक, हर पहलू को पाठकों तक सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर विशेष ध्यान। 

सितंबर 2021 से अमर उजाला के साथ जुड़ाव। डिजिटल स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में खबरों की गति, त ... ...और पढ़ें

शब्दों के पीछे का चेहरा
खेल सिर्फ एक विषय नहीं, बल्कि जुनून है। अमर उजाला वेब की स्पोर्ट्स टीम का नेतृत्व करते हुए क्रिकेट, फुटबॉल, बॉक्सिंग, ओलंपिक खेलों, एथलेटिक्स और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और फीचर स्टोरीज पर लगातार काम। खेल जगत की बड़ी घटनाओं से लेकर खिलाड़ियों की प्रेरक कहानियों तक, हर पहलू को पाठकों तक सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर विशेष ध्यान। 

सितंबर 2021 से अमर उजाला के साथ जुड़ाव। डिजिटल स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में खबरों की गति, तथ्यों की सटीकता और गहन विश्लेषण को संतुलित करते हुए पाठकों को बेहतर अनुभव देने का प्रयास लगातार जारी। खेल पत्रकारिता के साथ-साथ बॉक्सिंग सीखने में भी रुचि, जिससे खेलों को एक खिलाड़ी और पत्रकार दोनों के नजरिए से समझने का अवसर।

मेरी कहानी, मेरी बुनियाद
बिहार के मधुबनी जिले से संबंध। वर्तमान में नोएडा में कार्यरत हैं। खेलों के प्रति गहरा लगाव और प्रतिस्पर्धा की दुनिया को करीब से समझने की इच्छा की वजह से खेल पत्रकारिता की राह चुनी। क्रिकेट समेत विभिन्न खेलों की ऑन-ग्राउंड और ऑफ-ग्राउंड कवरेज। लाइव कवरेज, पोस्ट-मैच विश्लेषण और खिलाड़ियों की प्रोफाइल आधारित स्टोरीज पर विशेष पकड़। टीम भावना और निरंतर सीखने की सोच। शैक्षणिक रूप से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री। यूजीसी-नेट भी उत्तीर्ण।

शब्दों की लय
लेखन में खबर की प्रकृति के अनुसार शैली और आक्रामकता को महत्व। तेज रफ्तार ब्रेकिंग न्यूज हो, गहन विश्लेषण हो या किसी खिलाड़ी की प्रेरक कहानी, हर विषय को उसके स्वभाव के अनुरूप प्रस्तुत करने का प्रयास। फीचर लेखन, स्टोरीटेलिंग और डेटा आधारित विश्लेषण में विशेष रुचि। 

अमर उजाला के साथ शुरुआत से ही स्पोर्ट्स सेक्शन में कार्यरत। इस दौरान सिर्फ डेस्क आधारित पत्रकारिता तक सीमित न रहकर मैदान से भी लगातार रिपोर्टिंग। पहलवानों के विरोध प्रदर्शन से लेकर फीफा विश्व कप, एशियाई खेल, ओलंपिक और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों तक, कई खिलाड़ियों और खेल हस्तियों के साक्षात्कार। खेल पत्रकारिता में लक्ष्य सिर्फ स्कोर बताना नहीं, बल्कि खेल के पीछे छिपी कहानी, संघर्ष, रणनीति और भावनाओं को पाठकों तक पहुंचाना है। यही दृष्टिकोण लेखन की पहचान और प्रेरणा दोनों है।

विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed