फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India vs Pakistan ODI World Cup 2027 Match Gets 8.4 Million Ticket Requests for Just 34,000 Seats

2027 विश्वकप: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए 84 लाख फैंस ने मांगे टिकट, स्टेडियम में 34 हजार लोगों के बैठने की जगह

Tue, 03 Nov 2026 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Nov 2026 09:51 AM IST
सार

2027 वनडे विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए अब तक 83,97,294 टिकट आवेदन मिले हैं, जबकि जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम की क्षमता सिर्फ 34 हजार है। टूर्नामेंट के फाइनल के लिए भी करीब 79 लाख आवेदन आए हैं। आईसीसी को 193 देशों से कुल 12 करोड़ से ज्यादा टिकट आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन
India vs Pakistan ODI World Cup 2027 Match Gets 8.4 Million Ticket Requests for Just 34,000 Seats
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI

विस्तार

क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता का रोमांच एक बार फिर देखने को मिल रहा है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में दोनों देशों के बीच मुकाबले को लेकर ऐसी दीवानगी है कि टिकटों के लिए लाखों लोग कतार में हैं। दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग स्थित द वांडरर्स स्टेडियम में 10 अक्तूबर 2027 को होने वाले इस मुकाबले के लिए अब तक करीब 84 लाख टिकट आवेदन मिल चुके हैं। खास बात यह है कि इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता महज 34 हजार है। यानी उपलब्ध सीटों की तुलना में टिकटों की मांग कई गुना ज्यादा है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए कुल 83,97,294 टिकट आवेदन मिले हैं। यह टूर्नामेंट का अब तक सबसे ज्यादा मांग वाला मुकाबला बन गया है। यहां तक कि विश्व कप फाइनल भी टिकटों की मांग के मामले में इससे पीछे है।

विज्ञापन
Trending Videos

India vs Pakistan ODI World Cup 2027 Match Gets 8.4 Million Ticket Requests for Just 34,000 Seats
वनडे विश्व कप ट्रॉफी - फोटो : ANI

फाइनल के लिए भी करीब 79 लाख आवेदन
2027 वनडे विश्व कप का फाइनल भी जोहानिसबर्ग के इसी वांडरर्स स्टेडियम में 21 नवंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए अब तक 79,00,944 टिकट आवेदन मिले हैं। इस तरह फाइनल टूर्नामेंट का दूसरा सबसे ज्यादा मांग वाला मुकाबला है। भारत-पाकिस्तान मैच और फाइनल के टिकटों की मांग में अंतर इस प्रतिद्वंद्विता की लोकप्रियता को दर्शाता है। हालांकि, दोनों मुकाबलों के लिए उपलब्ध सीटों के मुकाबले आवेदन की संख्या काफी अधिक है।

193 देशों से 12 करोड़ से ज्यादा टिकट आवेदन
आईसीसी के अनुसार, 2027 विश्व कप के लिए दुनियाभर के 193 देशों से 28 लाख अलग-अलग प्रशंसकों ने टिकट पाने में दिलचस्पी दिखाई है। अब तक कुल 12 करोड़ से ज्यादा टिकट आवेदन मिल चुके हैं। वहीं, 3.2 करोड़ से अधिक मैच रजिस्ट्रेशन पूरे किए जा चुके हैं। इससे पता चलता है कि दर्शकों की दिलचस्पी सिर्फ भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबलों तक सीमित नहीं है। टिकट आवेदन के मामले में दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष देशों में शामिल हैं। अकेले अफ्रीकी महाद्वीप से 1.49 करोड़ से ज्यादा टिकट आवेदन आए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)


 

विज्ञापन

India vs Pakistan ODI World Cup 2027 Match Gets 8.4 Million Ticket Requests for Just 34,000 Seats
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : IANS

दक्षिण अफ्रीका में 41 मैचों के लिए 10.5 करोड़ आवेदन
दक्षिण अफ्रीका में आठ स्टेडियमों पर होने वाले 41 मुकाबलों के लिए 10.5 करोड़ से ज्यादा टिकट आवेदन मिले हैं। इनमें मेजबान दक्षिण अफ्रीका के 11 मुकाबलों के लिए करीब 2.6 करोड़ आवेदन शामिल हैं। इन 11 मैचों में पहले से तय सुपर-7 चरण के मुकाबले भी शामिल हैं।

जिम्बाब्वे में भी दर्शकों का उत्साह देखने लायक है। वहां कुल टिकट आवेदनों की संख्या 1.3 करोड़ के पार पहुंच गई है। 24 अक्तूबर को विक्टोरिया फॉल्स के नए मोसी-ओ-तुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे और भारत के बीच होने वाले मैच के लिए ही 33 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। वहीं, नामीबिया के विंडहोक स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले छह मुकाबलों के लिए 20 लाख से ज्यादा टिकट आवेदन मिले हैं। इनमें आठ अक्तूबर को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच के लिए करीब नौ लाख आवेदन शामिल हैं।

विज्ञापन

India vs Pakistan ODI World Cup 2027 Match Gets 8.4 Million Ticket Requests for Just 34,000 Seats
आईसीसी मुख्यालय (फाइल फोटो) - फोटो : IANS

कब तक कर सकते हैं टिकट के लिए आवेदन?
2027 वनडे विश्व कप 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर लौटेगा। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। इसमें 14 टीमें 12 स्टेडियमों में कुल 57 मुकाबले खेलेंगी। टिकट बैलट के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे (दक्षिण अफ्रीकी समय) है। प्रशंसक आईसीसी की आधिकारिक टिकट वेबसाइट पर अपनी पसंद के मुकाबलों के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिन मैचों में मांग उपलब्ध टिकटों से अधिक होगी, उनके टिकटों का आवंटन रैंडम बैलट प्रक्रिया के जरिए होगा। तय समय तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले प्रशंसक इस बैलट के जरिए टिकट पाने के पात्र नहीं होंगे।

टिकट बैलट की प्रक्रिया क्या है?
आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 के टिकट के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 नवंबर 2026 है। आईसीसी ने प्रशंसकों से समयसीमा खत्म होने से पहले अपनी पसंद के मुकाबलों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। टिकट बैलट में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय टिकट खरीदने या भुगतान करने की भी जरूरत नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक प्रशंसक एक मैच के लिए एक ही आवेदन कर सकता है। हालांकि, वह पूरे टूर्नामेंट में होने वाले कई मुकाबलों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)


 

India vs Pakistan ODI World Cup 2027 Match Gets 8.4 Million Ticket Requests for Just 34,000 Seats
जय शाह और टावेंगवा मुखुहलानी - फोटो : ICC

पहले आवेदन करने वालों को नहीं मिलेगी प्राथमिकता
आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि टिकट बैलट की प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नहीं होगी। यानी रजिस्ट्रेशन की अवधि के दौरान किसी भी समय आवेदन करने वाले प्रशंसकों को समान अवसर मिलेगा। आवेदन जल्दी करने से टिकट मिलने की संभावना नहीं बढ़ेगी। जिन मुकाबलों के लिए उपलब्ध टिकटों से ज्यादा आवेदन आएंगे, उनके टिकटों का आवंटन रैंडम बैलट प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। सफल आवेदकों को ईमेल के माध्यम से टिकट खरीदने की प्रक्रिया और आगे के चरणों की जानकारी दी जाएगी। सफल और असफल दोनों तरह के आवेदकों को उनके पंजीकृत ईमेल पते पर इसकी सूचना मिलेगी।

ऐसे करें टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन

विश्व कप के टिकट बैलट में शामिल होने के लिए प्रशंसकों को इन चरणों का पालन करना होगा:

  1. आईसीसी की आधिकारिक टिकट वेबसाइट टिकट्स डॉट क्रिकेटवर्ल्डकप डॉट कॉम (tickets.cricketworldcup.com) पर जाएं।

  2. वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाएं।

  3. मुकाबलों की सूची, टीमों या स्टेडियम के विकल्प के जरिए अपनी पसंद के मैच चुनें।

  4. 21 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे (दक्षिण अफ्रीकी समय) से पहले अपना आवेदन जमा करें।


ध्यान देने वाली बात: टिकट बैलट में रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होगा। यह केवल टिकट पाने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया है। जिन प्रशंसकों का चयन होगा, उन्हें बाद में टिकट खरीदने का अवसर और उससे जुड़ी जानकारी ईमेल के जरिए दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed