फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sarfaraz Khan Opens Up on India Recall Frustration, Asks 'Why Should I Work Hard?'

सरफराज का छलका दर्द: '22 kg वजन घटाया, घरेलू क्रिकेट में रन बनाए', टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने पर क्या कहा?

Tue, 03 Nov 2026 09:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Nov 2026 09:30 AM IST
सार

घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने और 22 किलो वजन घटाने के बावजूद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी नहीं होने से सरफराज खान निराश हैं। उन्होंने कहा कि कई बार खुद से पूछते हैं कि इतनी मेहनत क्यों करें। सरफराज ने अपने पिता को सबसे बड़ी प्रेरणा बताया और कहा कि टीम इंडिया से बुलावा आने पर वह खेलने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan Opens Up on India Recall Frustration, Asks 'Why Should I Work Hard?'
सरफराज - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने और अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत करने के बावजूद टीम इंडिया में वापसी का मौका नहीं मिलने पर निराशा जाहिर की है। मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद सरफराज ने कहा कि कई बार उनके मन में सवाल आता है कि आखिर वह इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और जब भी भारतीय टीम से बुलावा आएगा, वह खेलने के लिए तैयार रहेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

Sarfaraz Khan Opens Up on India Recall Frustration, Asks 'Why Should I Work Hard?'
सरफराज खान - फोटो : twitter
हर सुबह पांच बजे शुरू होती है दिनचर्या
सरफराज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'बहुत कुछ हो चुका है। मैं अब ज्यादा नहीं सोचता। हर सुबह उठकर खुद से एक ही सवाल पूछता हूं कि मुझे इतनी मेहनत क्यों करनी चाहिए? सुबह पांच बजे वही दिनचर्या शुरू होती है। मैं भारत के लिए खेल चुका हूं। सामान्य दिनचर्या के साथ भी मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेल सकता हूं, क्योंकि मैं 30, 50 और 100 रन बना रहा हूं।'

उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में उनके पिता नौशाद खान उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। सरफराज के मुताबिक, जब वह अपने पिता को मेहनत करते देखते हैं तो उनके मन में दोबारा मैदान पर जाकर रन बनाने का जुनून पैदा होता है। उन्होंने कहा, 'जब मैं अपने पिता को मेहनत करते देखता हूं तो सोचता हूं कि ठीक है, मैं उनके लिए मैदान पर जाकर रन बनाऊंगा। अगर किसी को सरफराज खान से मिलना है तो उसे मेरे घर आने की जरूरत नहीं है। वह सुबह छह बजे आजाद मैदान या क्रॉस मैदान में मुझसे मिल सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Sarfaraz Khan Opens Up on India Recall Frustration, Asks 'Why Should I Work Hard?'
दोहरा शतक लगाने के बाद सरफराज खान। - फोटो : amar ujala
विदेशी जमीन पर रन बनाने के बावजूद नहीं मिला मौका
सरफराज ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसा महसूस होता है कि भारतीय टीम उन्हें मुख्य रूप से घरेलू परिस्थितियों में होने वाले टेस्ट मुकाबलों के लिए देख रही है। हालांकि, किसी चयनकर्ता ने उन्हें सीधे तौर पर ऐसी बात नहीं कही है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में भारत ए की ओर से खेलते हुए शतक लगाने का उदाहरण दिया। सरफराज ने कहा, 'जब मैं दक्षिण अफ्रीका गया था तो मैंने भारतीय टीम के खिलाफ 63 गेंदों में शतक लगाया था। इंग्लैंड में भी 76 गेंदों में शतक बनाया था। ऐसा नहीं है कि मैंने भारत से बाहर रन नहीं बनाए हैं। यह चयनकर्ताओं का नजरिया है। मेरा काम क्रिकेट खेलना है।'

सरफराज फरवरी 2024 में टेस्ट पदार्पण करने के बाद अब तक छह टेस्ट खेल चुके हैं। उनके सभी मुकाबले भारतीय मैदानों पर हुए हैं। वह श्रीलंका दौरे पर साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन

Sarfaraz Khan Opens Up on India Recall Frustration, Asks 'Why Should I Work Hard?'
सरफराज खान - फोटो : ANI
22 किलो वजन घटाया, पिता को दिया श्रेय
सरफराज ने अपनी फिटनेस पर की गई मेहनत का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुल 22 किलो वजन घटाया है। उनके मुताबिक, किसी ने उन्हें वजन कम करने के लिए नहीं कहा था, लेकिन सोशल मीडिया और लोगों की बातों को सुनकर उन्होंने इस दिशा में काम किया। उन्होंने कहा, 'पहले मैंने 10 किलो वजन कम किया था। अब 12 किलो और घटाया है। कुल 22 किलो वजन कम कर चुका हूं। मेरा फुटवर्क अच्छा हो रहा है और मैंने ऑफ सीजन में काफी मेहनत की है।'

उन्होंने अपने पिता को हर मुश्किल में साथ देने वाला एकमात्र व्यक्ति बताया। सरफराज ने कहा, 'अगर मेरी जिंदगी में किसी ने मेरा साथ दिया है तो वह सिर्फ मेरे पिता हैं। मैंने उनकी मेहनत और सपने को पूरा किया है। घरेलू क्रिकेट में एक-दो बार रन बनाकर मैं भारत के लिए नहीं खेला हूं। मैंने 250 और 300 रन की पारियां खेली हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 2024 में खेली गई आखिरी टेस्ट सीरीज की चार पारियों में सरफराज 11, 9, 0 और 1 रन ही बना सके थे। इसके बाद से उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। रेलवे के खिलाफ रणजी मुकाबले में उन्होंने 100 गेंदों पर 55 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed