फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: Smaller Squad, Bigger Support System! Cricket Gets 20, Shooting 15 Support Staff

एशियाड में भारत का छोटा दल: 36 खेलों में 504 खिलाड़ियों की मांगी मंजूरी; 30 क्रिकेटरों पर 20 का सपोर्ट स्टाफ!

Mon, 17 Aug 2026 08:46 AM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:46 AM IST
सार

एशियाई खेलों में इस बार भारत का दल छोटा रहेगा। आईओए ने 36 खेलों में 504 खिलाड़ियों की मंजूरी मांगी है। इनमें 275 पुरुष और 229 महिला खिलाड़ी हैं। खिलाड़ियों के साथ 167 कोचिंग व सपोर्ट स्टाफ और 69 अतिरिक्त टीम ऑफिशियल्स की मंजूरी मांगी गई है। क्रिकेट और शूटिंग टीमों के लिए विशेष रूप से बड़ा सपोर्ट स्टाफ रहेगा।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Smaller Squad, Bigger Support System! Cricket Gets 20, Shooting 15 Support Staff
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI

विस्तार

एशियाई खेलों में इस बार पिछली बार के मुकाबले भारत का दल छोटा रहेगा। हांगझोउ एशियाड में भारत ने 40 खेलों में 661 सदस्यीय दल उतारा था, लेकिन इस बार भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 36 खेलों में 504 खिलाडि़यों को उतारने की सरकार से मंजूरी मांगी है। इनमें 275 पुरुष और 229 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन


खेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद भारतीय दल की संख्या या तो और कम हो सकती है या फिर इसमें मामूली बढ़ोतरी होगी। 504 खिलाडि़यों के साथ 167 कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के अलावा 68 अतिरिक्त टीम ऑफिशियल्स की मंजूरी मांगी गई है।
विज्ञापन


क्रिकेट के कद को देखते हुए पिछले एशियाड में स्वर्ण जीतने वाली पुरुष और महिला टीम के साथ सबसे बड़ा सपोर्ट स्टाफ दल जोड़ा जा रहा है। बीसीसीआई ने पुरुषों के लिए 15 और महिलाओं की 15 सदस्यीय टीम के साथ 10-10 का सपोर्ट स्टाफ भेजने का फैसला लिया है। वहीं, पिछले एशियाड में देश को सर्वाधिक सात स्वर्ण समेत 22 पदक दिलाने वाली शूटिंग टीम भी 30 सदस्यीय है, लेकिन उसके लिए 15 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील जोशी होंगे गेंदबाजी कोच
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने वाली पुरुष टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण चुने गए हैं। टीम के साथ सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में स्पिन गेंदबाजी कोच और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सुनील जोशी गेंदबाजी कोच और अंडर-19 टीम के डेवलपमेंट कोच ऋषिकेश कानितकर बल्लेबाजी कोच होंगे। महिला टीम की टीम की कमान अमोल मजूमदार संभालेंगे। गेंदबाजी कोच अविष्कार साल्वी और फील्डिंग कोच मुनीष बाली होंगे। पुरुष टीम के फील्डिंग कोच शुभदीप घोष होंगे। नियमों के मुताबिक टीम सदस्यों का 33 प्रतिशत सपोर्ट स्टाफ को दिया जाता है। बीसीसीआई ने दोनों की 30 सदस्यीय टीम पर 10 सपोर्ट स्टाफ दिया है जबकि 10 अतिरिक्त सपोर्ट स्टाफ की अतिरिक्त टीम ऑफिशियल के रूप में मांग की है।

कुल 759 सदस्यीय दल की मांगी गई मंजूरी
504 खिलाडि़यों, 167 सपोर्ट स्टाफ और 69 अतिरिक्त टीम ऑफिशियल्स को मिलाकर कुल 740 सदस्यीय दल बनता है। इसमें चेफ डि मिशन सहदेव यादव की अगुवाई में 19 सदस्यीय आईओए का दल भी शामिल होगा। इस लिहाज से आईओए ने सरकार से कुल 759 सदस्यीय दल की मंजूरी मांगी है। आईओए के दल में चार डिप्टी चेफ डि मिशन, डॉ. दिनशा पारदीवाला की अगुवाई में छह सदस्यीय मेडिकल स्टाफ, दो प्रेस अटैची भी शामिल हैं।


22.6 करोड़ की लागत से भेजा जाएगा दल
आईओए ने एशियाई खेलों में भारतीय दल भेजने की अनुमानित लागत 22.6 करोड़ रुपये लगाई है। इसमें सेरिमोनियल किट, प्लेइंग किट, पॉकेट भत्ता, टिकट, इंश्योरेंस का खर्च शामिल है। सबसे बड़ा दल एथलेटिक्स का है। इनमें 72 एथलीट और 26 सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। एथलेटिक्स पर तीन करोड़ से अधिक का खर्च आएगा, जबकि क्रिकेट के 50 सदस्यीय दल पर एक करोड़ 84 लाख रुपये का खर्च आएगा। 58 सदस्यीय हॉकी दल पर दो करोड़़ से अधिक और शूटिंग पर लगभग डेढ़ करोड़ का खर्च आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed