फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ronaldo-Georgina Wedding Video: रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी की पहली झलक आई सामने, Vogue ने जारी किया वीडियो

Mon, 17 Aug 2026 09:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 17 Aug 2026 09:07 AM IST
सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्ज की बेहद निजी शादी की पहली तस्वीरें Vogue ने जारी कर दी हैं। दोनों ने 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्केस स्थित अपने घर में शादी की। समारोह में उनके पांच बच्चे और सिर्फ चार गवाह मौजूद रहे। इसी दौरान रोनाल्डो ने अपने फुटबॉल करियर के भविष्य और संभावित संन्यास को लेकर भी बड़ा संकेत दिया।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez Wedding Photos and Video Revealed by Vogue
रोनाल्डो-जॉर्जिना की शादी का वीडियो - फोटो : Vogue Instagram
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी आखिरकार दुनिया के सामने आ गई है। लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले इस कपल ने बेहद सादगी से शादी की थी। अब फैशन मैगजीन Vogue ने उनकी शादी की पहली तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें इस खास दिन की कई झलकियां देखने को मिली हैं।


रोनाल्डो और जॉर्जिना ने 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्केस स्थित अपने घर में शादी की। खास बात यह रही कि यह तारीख उनके पहली बार मिलने की 10वीं सालगिरह भी थी। दोनों की पहली मुलाकात मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी, जहां उस समय जॉर्जिना सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं।
Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez Wedding Photos and Video Revealed by Vogue
रोनाल्डो और जॉर्जिना - फोटो : Instagram
कभी महल में शादी का सपना देखती थीं जॉर्जिना
जॉर्जिना ने Vogue से बातचीत में बताया कि बचपन में वह अपनी शादी को बेहद भव्य तरीके से देखती थीं। हालांकि, समय के साथ उनकी सोच बदल गई। उन्होंने कहा, 'जब मैं छोटी थी, तो मैं सबसे बड़े महल, सबसे शानदार बग्घी, सबसे लंबी ड्रेस और हीरों से भरे मुकुट का सपना देखती थी।' उन्होंने आगे कहा, 'अब मैं कहती हूं- नहीं। मैं अपने पार्टनर और बच्चों के साथ घर पर कुछ निजी और अंतरंग चाहती हूं। क्योंकि महल, घर, द्वीप, घोड़े और कारें हमारे पास हर दिन हैं। लेकिन कुछ निजी और अंतरंग होना हमारे लिए बहुत दुर्लभ है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vogue (@voguemagazine)


Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez Wedding Photos and Video Revealed by Vogue
रोनाल्डो और जॉर्जिना की लव स्टोरी - फोटो : Instagram @georgina
बच्चों के बीच हुई शादी, सिर्फ चार गवाह मौजूद
शादी 11 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। समारोह में रोनाल्डो और जॉर्जिना के पांचों बच्चे मौजूद थे। इसके अलावा सिर्फ चार गवाहों ने शादी में हिस्सा लिया। इनमें रोनाल्डो के लंबे समय से दोस्त मिगुएल पैशो, जॉर्जिना की बहन इवाना रोड्रिगेज और उनके दोस्त जोस रोड्रिगेज सांगिल तथा मोनिका गोंजालेज मार्टिनेज शामिल थे। रोनाल्डो ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर हाथों में शादी की अंगूठियां पहने दोनों की तस्वीर साझा कर शादी की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez Wedding Photos and Video Revealed by Vogue
रोनाल्डो जॉर्जिना की शादी का वीडियो - फोटो : Vogue Instagram
वोग ने दिखाए शादी के खास पल
फोटोग्राफर जुएर्गेन टेलर ने शादी और उसके आसपास के पलों को कैमरे में कैद किया। तस्वीरों में रोनाल्डो हल्के रंग के सूट और सफेद शर्ट में नजर आए, जबकि जॉर्जिना ने सफेद स्कर्ट-जैकेट और मैचिंग शर्ट पहनी थी। दोनों ने अपनी शादी के बाद एक मास में भी हिस्सा लिया, जहां उनके रिश्ते को आशीर्वाद दिया गया। तस्वीरों में जॉर्जिना अपने बच्चों के साथ भी दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा पूल के पास चोपार्ड ज्वेलरी में उनकी तस्वीरें और उनकी शानदार शू कलेक्शन की झलक भी देखने को मिली।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)


विज्ञापन
Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez Wedding Photos and Video Revealed by Vogue
रोनाल्डो जॉर्जिना - फोटो : Instagram
शादी के बाद रोनाल्डो ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा संकेत
शादी के बीच रोनाल्डो ने अपने फुटबॉल करियर को लेकर भी बड़ा बयान दिया। 41 वर्षीय पुर्तगाली स्टार ने संकेत दिया कि 2026-27 का सीजन उनके करियर का आखिरी साल हो सकता है। उन्होंने कहा, 'संभवतः यह फुटबॉल में मेरा आखिरी साल है और मैं एक शानदार विरासत छोड़ना चाहता हूं।' हालांकि, रोनाल्डो ने अभी आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा नहीं की है। वह अब तक क्लब और देश के लिए 1,330 मैचों में 976 गोल कर चुके हैं और 1,000 गोल के ऐतिहासिक आंकड़े से सिर्फ 24 गोल दूर हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vogue (@voguemagazine)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed