{"_id":"6a818c0c3bade1f41803d8fa","slug":"india-vs-china-world-cup-fih-hockey-world-cup-belgium-netherlands-2026-match-updates-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India vs China Live Score: भारत और चीन के बीच कड़ी टक्कर, तीसरे क्वार्टर में 2-2 की बराबरी पर मुकाबला","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
India vs China Live Score: भारत और चीन के बीच कड़ी टक्कर, तीसरे क्वार्टर में 2-2 की बराबरी पर मुकाबला
Sun, 16 Aug 2026 05:42 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड)
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:42 PM IST
सार
महिला हॉकी विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। पूल डी में मौजूद भारतीय टीम आज अपने अभियान की शुरुआत चीन के खिलाफ मुकाबले से कर रही है। यह मैच वेगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India (x)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला हॉकी विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। पूल डी में मौजूद भारतीय टीम ने आज अपने अभियान की शुरुआत चीन के खिलाफ मुकाबले से की है। यह मैच वेगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे
भारत और चीन के बीच महिला हॉकी विश्व कप 2026 के मुकाबले का पहला हाफ रोमांचक रहा, जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए नवनीत कौर ने सातवें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन चीन की झांग यिंग ने 14वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद दीपिका ने 24वें मिनट के करीब पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को फिर आगे कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भारत ने बढ़त कायम रखी, हालांकि बलजीत कौर को 21वें मिनट में ग्रीन कार्ड भी दिखाया गया। हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे है और अब दूसरे हाफ में टीम इस बढ़त को जीत में बदलने के इरादे से उतरेगी।