{"_id":"6adcad7250d093c2f6037b11","slug":"pv-sindhu-sets-french-open-final-with-world-number-one-an-se-young-know-2026-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन: फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधू, खिताबी मुकाबले में विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
फ्रेंच ओपन: फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधू, खिताबी मुकाबले में विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
Sat, 24 Oct 2026 06:37 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:37 PM IST
सार
- भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने फ्रेंच ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में जापान की हिना अकेची को 21-10, 20-22, 21-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
- एक घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधू ने शानदार धैर्य और खेल का प्रदर्शन किया। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना विश्व नंबर-1 दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी एन से यंग से होगा।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने जापान की हिना अकेची को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-10, 20-22, 21-16 से हराया। अब खिताब के लिए उनका सामना दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 खिलाड़ी एन से यंग से होगा। 31 वर्षीय सिंधू ने एक घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में शानदार धैर्य और अनुभव का परिचय दिया। इस साल यह उनका दूसरा सुपर 750 फाइनल है। इससे पहले उन्होंने जुलाई में जापान ओपन का खिताब अपने नाम किया था।
पहला गेम जीतने के बाद दूसरे में चूकीं सिंधू
मुकाबले की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। स्कोर 4-4 और फिर 8-8 से बराबर रहा। हालांकि, सिंधू ने ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए अंतिम 12 में से 11 अंक जीते और पहला गेम 21-10 से अपने नाम कर लिया।
दूसरे गेम में जापान की हिना अकेची ने शानदार वापसी की। सिंधु ने पिछड़ने के बाद स्कोर 7-7 और फिर 10-10 से बराबर किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला लगातार रोमांचक बना रहा। सिंधू ने 14-14 और 16-16 पर बराबरी हासिल की, लेकिन अकेची ने गेम प्वाइंट हासिल कर लिया। सिंधू ने 20-20 पर स्कोर बराबर करके मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन जापानी खिलाड़ी ने अगला मौका भुनाते हुए दूसरा गेम 22-20 से जीत लिया। इससे मुकाबला निर्णायक तीसरे गेम में पहुंच गया।
विज्ञापन
निर्णायक गेम में सिंधू ने दिखाया दम
तीसरे गेम में सिंधू ने 5-3 की बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन अकेची ने वापसी करते हुए 6-5 से बढ़त हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद अपनी लय पकड़ी और ब्रेक तक दो अंकों की बढ़त बनाए रखी। अकेची ने हार नहीं मानी और शानदार नेट प्ले तथा स्मैश के दम पर स्कोर 15-15 कर दिया। इसके बाद 38 शॉट तक चली लंबी रैली में जापानी खिलाड़ी की नेट पर हुई गलती से सिंधू को 18-16 की बढ़त मिल गई। सिंधू ने इसके बाद लगातार दबाव बनाए रखा। शानदार नेट शॉट के बाद उन्हें मैच जीतने के चार मौके मिले। आखिरकार क्रॉस-कोर्ट स्मैश लगाकर उन्होंने मुकाबला 21-16 से जीत लिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया।
फाइनल में एन से यंग की चुनौती
खिताबी मुकाबले में सिंधू के सामने दक्षिण कोरिया की शीर्ष खिलाड़ी एन से यंग होंगी। सिंधू जानती हैं कि यह चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि एन से यंग शानदार फॉर्म में चल रही हैं।