फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pranav Soorma won the gold medal in men's club throw F51 event at Asian Para Games Dharamvir clinched bronze

पैरा एशियन गेम्स: प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो में जीता स्वर्ण, खिताब का किया बचाव; धरमवीर को मिला कांस्य पदक

Fri, 23 Oct 2026 06:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Oct 2026 06:47 PM IST
सार

  • भारत के पैरा एथलीटों का पैरा एशियन गेम्स में पदक जीतने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।
  • प्रणव सूरमा पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • इसी स्पर्धा में भारत के धरमवीर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
Pranav Soorma won the gold medal in men's club throw F51 event at Asian Para Games Dharamvir clinched bronze
प्रणव सूरमा - फोटो : X

विस्तार

भारत के प्रणव सूरमा ने शुक्रवार को पैरा एशियन गेम्स की पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि धरमवीर ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। सूरमा ने 32.87 मीटर की दूरी के साथ खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए पिछले चरण में जीते अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। उन्होंने 2024 पेरिस पैरालंपिक में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन


कोरिया के जिवोन जंग ने 28.40 मीटर की दूरी के साथ रजत पदक जीता, जबकि धरमवीर ने 27.71 मीटर के प्रदर्शन से कांस्य पदक हासिल किया। एफ51 वर्ग उन पैरा खिलाड़ियों के लिए है जिनके धड़, पैरों और हाथों की गतिविधियां काफी हद तक प्रभावित होती हैं, जबकि बांहों की गति भी कम से मध्यम स्तर तक प्रभावित रहती है। इस वर्ग के सभी खिलाड़ी बैठकर प्रतिस्पर्धा करते हैं।
विज्ञापन


भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत ने आइची-नागोया में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड पदक जीत लिए हैं। भारत ने हांगझू में जीते पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। भारत मौजूदा पैरा एशियन गेम्स में 30 स्वर्ण सहित 114 पदक जीत चुका है जो उसका इस टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed