फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton: Sindhu storms into BWF French Open semifinals Know details

बीडब्ल्यूएफ फ्रेंच ओपन: पीवी सिंधू सेमीफाइनल में पहुंचीं, चीनी ताइपे की खिलाड़ी को सीधे गेमों में हराया

Fri, 23 Oct 2026 07:03 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 23 Oct 2026 07:03 PM IST
सार

  • पीवी सिंधु ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चिऊ पिन-चियान को 21-13, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
  • अब उनका सामना इंडोनेशिया की पुत्री वारदानी या जापान की हिना अकेची से होगा। 

विज्ञापन
Badminton: Sindhu storms into BWF French Open semifinals Know details
पीवी सिंधू - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने बीडब्ल्यूएफ फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधू ने चीनी ताइपे की चिऊ पिन-चियान को सीधे गेमों में 21-13, 21-14 से हराया। सिंधू ने मुकाबले की शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया और पहले गेम में 21-13 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में भी उन्होंने अपना दबदबा कायम रखा। मध्यांतर तक सिंधू 11-2 से आगे थीं। हालांकि, चिऊ पिन-चियान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने संयम बनाए रखते हुए दूसरा गेम 21-14 से जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

फाइनल में जगह बनाने के लिए किससे होगा मुकाबला?
सेमीफाइनल में पीवी सिंधू का सामना इंडोनेशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री वारदानी या जापान की हिना अकेची में से किसी एक से होगा। इस मुकाबले में जीत हासिल करने पर सिंधू खिताबी मुकाबले में पहुंच जाएंगी। इससे पहले सिंधू ने जापान की रिको गुनजी को 21-12, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। यह मुकाबला 44 मिनट तक चला था। खास बात यह रही कि रिको गुनजी ने टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में भारत की उन्नति हुड्डा को बाहर का रास्ता दिखाया था। सिंधू ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक और 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। अब फ्रेंच ओपन में उनकी नजरें एक और खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाने पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्मिता चालिहा का सफर क्वार्टर फाइनल में थमा
भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा का शानदार अभियान क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में उन्हें जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ 10-21, 21-17, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अश्मिता के लिए यह टूर्नामेंट यादगार रहा। उन्होंने गुरुवार को दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची को 21-19, 21-18 से हराकर अपने करियर में पहली बार सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

अश्मिता को एक सप्ताह पहले डेनमार्क में यामागुची के खिलाफ हार मिली थी। लेकिन पेरिस में उन्होंने बेहतर रणनीति और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए जापानी खिलाड़ी को शिकस्त दी। विश्व रैंकिंग में 36वें स्थान पर मौजूद अश्मिता ने इस साल कोरिया मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट जीतकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब भी हासिल किया था।
विज्ञापन

चोट के कारण आयुष शेट्टी को हटना पड़ा
पुरुष एकल में भारत के आयुष शेट्टी का अभियान भी समाप्त हो गया। जापान के छठी वरीयता प्राप्त कोडाई नाराओका के खिलाफ मुकाबले में आयुष को चोट के कारण रिटायर होना पड़ा। आयुष पहला गेम 17-21 से हार गए थे और दूसरे गेम में 6-11 से पीछे चल रहे थे, तभी उन्हें मुकाबले से हटना पड़ा। इससे पहले उन्होंने फ्रेंच ओपन के शुरुआती दौर में भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वहीं, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपने शुरुआती दौर के मुकाबले से पहले ही टूर्नामेंट से हट गए थे।

सात्विक-चिराग और त्रीसा-गायत्री को भी मिली निराशा
युगल वर्ग में भारत की चुनौती को भी शुरुआती दौर में झटका लगा। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी और त्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed