एशियन पैरा गेम्स LIVE: मोना ने जीता दूसरा गोल्ड, विश्व रिकॉर्ड भी बनाया; भारत ने बराबर किया स्वर्ण का रिकॉर्ड
- एशियन पैरा गेम्स 2026 में आज भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत के कई एथलीट्स ने स्वर्ण अपने नाम किए।
- नितेश कुमार, नवीन शिवकुमार और हरविंदर सिंह-संदीप विजय ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि संदीप कुमार ने 400 मीटर टी64 में विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- भारत ने बैडमिंटन, तीरंदाजी और एथलेटिक्स में कई पदक अपने नाम किए और कुल पदकों की संख्या 100 के पार पहुंचा दी है।
लाइव अपडेट
एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा बैडमिंटन में थुलासिमथी-नितेश की जोड़ी ने जीता रजत
थुलासिमथी मुरुगेसन और नितेश कुमार को मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा के फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया की लियानी रात्रि ओक्तिला और हिकमत रमदानी ने 2-1 से हराया। भारत ने पहला गेम 21-11 से जीतकर शानदार शुरुआत की, लेकिन इंडोनेशियाई जोड़ी ने वापसी करते हुए अगले दोनों गेम 21-19 और 21-14 से अपने नाम कर लिए। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में दबदबा बनाया, लेकिन निर्णायक मौकों पर इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाया। 51 मिनट तक चले मुकाबले में जीत के साथ इंडोनेशिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत के पदकों की संख्या
एशियन पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका में चीन 170 स्वर्ण, 90 रजत और 94 कांस्य सहित कुल 354 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। जापान 50 स्वर्ण, 51 रजत और 53 कांस्य सहित 154 पदकों के साथ दूसरे, जबकि उज्बेकिस्तान 41 स्वर्ण, 43 रजत और 43 कांस्य सहित 127 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत 27 स्वर्ण, 33 रजत और 43 कांस्य सहित कुल 103 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।
भारत के खेलवार प्रदर्शन की बात करें तो पैरा एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 57 पदक मिले। इनमें 20 स्वर्ण, 18 रजत और 19 कांस्य शामिल हैं। पैरा बैडमिंटन में भारत ने दो स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य सहित 14 पदक जीते। पैरा तैराकी में तीन रजत और सात कांस्य सहित 10 पदक मिले, जबकि पैरा टेबल टेनिस में सात कांस्य पदक आए। पैरा तीरंदाजी में तीन स्वर्ण और तीन रजत सहित छह पदक मिले। शूटिंग पैरा स्पोर्ट में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित पांच पदक भारत के खाते में आए। पैरा जूडो में एक रजत और एक कांस्य, जबकि पैरा पावरलिफ्टिंग में दो रजत पदक मिले।
पदक तालिका
|
रैंक |
देश |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल |
|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
चीन |
170 |
90 |
94 |
354 |
|
2 |
जापान |
50 |
51 |
53 |
154 |
|
3 |
उज्बेकिस्तान |
41 |
43 |
43 |
127 |
|
4 |
भारत |
27 |
33 |
43 |
103 |
खेलवार भारत के पदक
|
खेल |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल |
|---|---|---|---|---|
|
पैरा तीरंदाजी |
3 |
3 |
0 |
6 |
|
पैरा एथलेटिक्स |
20 |
18 |
19 |
57 |
|
पैरा बैडमिंटन |
2 |
4 |
8 |
14 |
|
पैरा जूडो |
0 |
1 |
1 |
2 |
|
पैरा पावरलिफ्टिंग |
0 |
2 |
0 |
2 |
|
पैरा तैराकी |
0 |
3 |
7 |
10 |
|
पैरा टेबल टेनिस |
0 |
0 |
7 |
7 |
|
शूटिंग पैरा स्पोर्ट |
2 |
2 |
1 |
5 |
|
कुल |
27 |
33 |
43 |
103 |
एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा तीरंदाजी में कांस्य पदक से चूका भारत, शूटऑफ में ईरान ने हराया
एशियन पैरा गेम्स में भारत की पैरा रिकर्व मिश्रित टीम को कांस्य पदक के मुकाबले में ईरान के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा। हरविंदर सिंह और भावना चौधरी की भारतीय जोड़ी शूटऑफ तक पहुंचे मुकाबले में 4-5 से हार गई और पदक से चूक गई। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित सेटों के बाद स्कोर बराबर होने के कारण फैसला शूटऑफ से हुआ। भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए मुकाबले को निर्णायक दौर तक पहुंचाया, लेकिन शूटऑफ में ईरान ने बाजी मारकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा शूटिंग में मोना अग्रवाल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण, अवनि लेखरा चौथे स्थान पर
भारत की निशानेबाज मोना अग्रवाल ने इतिहास रचते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड बना दिया। मोना ने 357.5 अंक हासिल किए और स्वीडन की अन्ना बेंसन के 356 अंकों के पिछले विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस स्पर्धा में चीन की कुइपिंग झांग ने 353.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया की म्योंग किम 344.4 अंकों के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। भारत की अवनि लेखरा 333.2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। मोना के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन ने भारतीय निशानेबाजी दल के लिए इस स्पर्धा को यादगार बना दिया। इस स्वर्ण पदक के साथ भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 27 हो गई है। इसके साथ ही भारत ने पिछले संस्करण में जीते गए 27 स्वर्ण पदकों के अपने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा शूटिंग में मोना अग्रवाल शीर्ष पर पहुंचीं, अवनि लेखरा चौथे स्थान पर
एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में भारत की मोना अग्रवाल ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। मोना 235.1 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है, जिनके 234.2 अंक हैं। नागोया में फाइनल मुकाबला जारी है और दोनों भारतीय निशानेबाजों की नजरें पदक पर टिकी हैं।एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा शूटिंग में अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल पदक की दौड़ में
नागोया में एशियन पैरा गेम्स के दौरान महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1 स्पर्धा का फाइनल जारी है। भारत की मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा दोनों पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। मोना अग्रवाल 203.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अवनि लेखरा 202.7 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर चल रही हैं। चीन की झांग कुइपिंग फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। दोनों भारतीय निशानेबाजों की नजरें अब पदक जीतने पर टिकी हैं।एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा टेबल टेनिस में जेहान-शुभम की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक
नागोया में जारी एशियन पैरा गेम्स में भारत के जेहान डोराब मदन और शुभम वाधवा ने पुरुष युगल एमडी4 टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। शुक्रवार को ग्रुप ए के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय जोड़ी को दक्षिण कोरिया के पार्क जिनचियोल और किम क्यूंग-ह्यून के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी यह मुकाबला 12-14, 7-11, 5-11 से हारी, लेकिन ग्रुप की शीर्ष चार जोड़ियों में रहने के कारण उसे कांस्य पदक मिला।50 वर्षीय जेहान इस तरह एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतने वाले भारतीय दल के सबसे उम्रदराज सदस्य बन गए। वह पूर्व रेसिंग ड्राइवर हैं। जेहान ने 2023 आईटीटीएफ मिस्र पैरा ओपन में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता था। उनके जोड़ीदार शुभम की उम्र 29 साल है।
भारतीय जोड़ी का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा। दोनों ने ग्रुप के चार मुकाबलों में से केवल एक में जीत दर्ज की। बुधवार को उन्होंने सऊदी अरब के रकान अलसलमी और इब्राहिम अलहसन को 3-1 से हराया था। इसके बाद उन्हें थाईलैंड के थिरायु चुआवोंग और नट्टावुत थिनाथत से 0-3 और दक्षिण कोरिया के किम ह्योनुक और जांग योंगजिन से 1-3 से हार मिली। दक्षिण कोरिया ने इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीते। किम ह्योनुक और जांग योंगजिन ने स्वर्ण, जबकि पार्क जिनचियोल और किम क्यूंग-ह्यून ने रजत पदक हासिल किया। थाईलैंड की जोड़ी को भी कांस्य पदक मिला।
एशियन पैरा गेम्स LIVE: आज अब तक कितने पदक?
भारत ने पुरुष भाला फेंक F37/38 में एक स्वर्ण, पुरुष रिकर्व युगल तीरंदाजी में एक स्वर्ण, पुरुष एकल एसएल3 और एसएल4 बैडमिंटन में दो स्वर्ण, पुरुष 400 मीटर टी64 में एक स्वर्ण और एक कांस्य, पुरुष 1500 मीटर टी46 में एक रजत, महिला लंबी कूद टी46 में एक रजत, महिला रिकर्व युगल तीरंदाजी में एक रजत और महिला एकल एसएच6 बैडमिंटन में एक रजत पदक जीता है। यानी भारत के खाते में आज पांच स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य, कुल 10 पदक दर्ज हैं। आज के पदकों से भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 26 हो गई है।एशियन पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। भारत ने अब तक 26 स्वर्ण, 32 रजत और 43 कांस्य सहित कुल 101 पदक जीते हैं। चीन पहले, जापान दूसरे और उज्बेकिस्तान तीसरे स्थान पर है। भारत के खेलवार प्रदर्शन की बात करें तो पैरा एथलेटिक्स में सर्वाधिक 57 पदक (20 स्वर्ण, 18 रजत, 19 कांस्य), पैरा बैडमिंटन में 13 (2 स्वर्ण, 3 रजत, 8 कांस्य), पैरा तैराकी में 10 (3 रजत, 7 कांस्य), पैरा टेबल टेनिस में सात (सभी कांस्य), पैरा तीरंदाजी में छह (3 स्वर्ण, 3 रजत), पैरा शूटिंग में चार (1 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य), पैरा जूडो में दो (1 रजत, 1 कांस्य) और पैरा पावरलिफ्टिंग में दो रजत पदक शामिल हैं।
मौजूदा पदक तालिका
|
रैंक |
देश |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल पदक |
|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
चीन |
162 |
86 |
92 |
340 |
|
2 |
जापान |
45 |
49 |
52 |
146 |
|
3 |
उज्बेकिस्तान |
40 |
41 |
43 |
124 |
|
4 |
भारत |
26 |
32 |
43 |
101 |
भारत का खेलवार प्रदर्शन
|
खेल |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल पदक |
|---|---|---|---|---|
|
पैरा तीरंदाजी |
3 |
3 |
0 |
6 |
|
पैरा एथलेटिक्स |
20 |
18 |
19 |
57 |
|
पैरा बैडमिंटन |
2 |
3 |
8 |
13 |
|
पैरा जूडो |
0 |
1 |
1 |
2 |
|
पैरा पावरलिफ्टिंग |
0 |
2 |
0 |
2 |
|
पैरा तैराकी |
0 |
3 |
7 |
10 |
|
पैरा टेबल टेनिस |
0 |
0 |
7 |
7 |
|
पैरा शूटिंग |
1 |
2 |
1 |
4 |
|
कुल |
26 |
32 |
43 |
101 |
एशियन पैरा गेम्स LIVE: जेवलिन थ्रो में हनी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
भारत के हनी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की भाला फेंक एफ37/38 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 60.49 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले उन्होंने पांचवें प्रयास में 59.72 मीटर का थ्रो किया था। इस स्वर्ण पदक के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 101 हो गई।एशियन पैरा गेम्स LIVE: आज अब तक कितने पदक?
भारत ने पुरुष रिकर्व युगल तीरंदाजी में एक स्वर्ण, पुरुष एकल एसएल3 और एसएल4 बैडमिंटन में दो स्वर्ण, पुरुष 400 मीटर टी64 में एक स्वर्ण और एक कांस्य, पुरुष 1500 मीटर टी46 में एक रजत, महिला लंबी कूद टी46 में एक रजत, महिला रिकर्व युगल तीरंदाजी में एक रजत और महिला एकल एसएच6 बैडमिंटन में एक रजत पदक जीता है। यानी भारत के खाते में आज चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य, कुल नौ पदक दर्ज हैं। नवीन शिवकुमार के स्वर्ण के बाद भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 25 हो गई है।एशियन पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। भारत ने अब तक 25 स्वर्ण, 32 रजत और 43 कांस्य सहित कुल 100 पदक जीते हैं। चीन 159 स्वर्ण समेत 331 पदकों के साथ पहले, जापान 45 स्वर्ण समेत 145 पदकों के साथ दूसरे और उज्बेकिस्तान 39 स्वर्ण समेत 122 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत के खेलवार प्रदर्शन की बात करें तो पैरा एथलेटिक्स में सर्वाधिक 56 पदक (19 स्वर्ण, 18 रजत, 19 कांस्य), पैरा बैडमिंटन में 13 (2 स्वर्ण, 3 रजत, 8 कांस्य), पैरा तैराकी में 10 (3 रजत, 7 कांस्य), पैरा टेबल टेनिस में सात (सभी कांस्य), पैरा तीरंदाजी में छह (3 स्वर्ण, 3 रजत), पैरा शूटिंग में चार (1 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य), पैरा जूडो में दो (1 रजत, 1 कांस्य) और पैरा पावरलिफ्टिंग में दो रजत पदक शामिल हैं।
मौजूदा पदक तालिका
|
रैंक |
देश |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल पदक |
|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
चीन |
159 |
82 |
90 |
331 |
|
2 |
जापान |
45 |
48 |
52 |
145 |
|
3 |
उज्बेकिस्तान |
39 |
41 |
42 |
122 |
|
4 |
भारत |
25 |
32 |
43 |
100 |
भारत का खेलवार प्रदर्शन
|
खेल |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल पदक |
|---|---|---|---|---|
|
पैरा तीरंदाजी |
3 |
3 |
0 |
6 |
|
पैरा एथलेटिक्स |
19 |
18 |
19 |
56 |
|
पैरा बैडमिंटन |
2 |
3 |
8 |
13 |
|
पैरा जूडो |
0 |
1 |
1 |
2 |
|
पैरा पावरलिफ्टिंग |
0 |
2 |
0 |
2 |
|
पैरा तैराकी |
0 |
3 |
7 |
10 |
|
पैरा टेबल टेनिस |
0 |
0 |
7 |
7 |
|
पैरा शूटिंग |
1 |
2 |
1 |
4 |
|
कुल |
25 |
32 |
43 |
100 |