{"_id":"6a812cc126d3d4190b018959","slug":"hockey-world-cup-2026-indian-men-s-team-now-face-england-in-group-clash-know-head-to-head-records-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hockey World Cup: भारतीय पुरुष टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड से, दोनों टीमों के बीच कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Hockey World Cup: भारतीय पुरुष टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड से, दोनों टीमों के बीच कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
Sun, 16 Aug 2026 08:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:51 AM IST
सार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। वेल्स को हराने के बाद अब भारतीय टीम का सामना सोमवार को ग्रुप चरण के दूसरे मैच में इंग्लैंड से होगा। विश्व कप में दोनों टीमों का रिकॉर्ड एक दूसरे के खिलाफ करीब समान ही रहा है।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। बेल्जियम और नीदरलैंड की सह मेजबानी में 15 से 30 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता की शुरुआत भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को वेल्स पर जीत के साथ धमाकेदार अंदाज में की है। टीम इंडिया का अगला मैच इंग्लैंड के साथ है। स्वतंत्रता दिवस (शनिवार) पर हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने वेल्स पर 3-1 से जीत दर्ज की। एम्सटल्विन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अहम भूमिका रही। भारतीय कप्तान ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल किए। इसके अलावा, एक गोल संजय राणा ने किया था। संजय ने मैच का शुरुआती गोल (9वें मिनट) में किया था।
विज्ञापन
कब शुरू होगा मुकाबला?
पूल डी में शामिल भारतीय टीम का अगला मैच सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 से खेला जाएगा। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए जरुरी है कि वेल्स की तरह ही इंग्लैंड पर भी बड़ी जीत दर्ज करे। हालांकि, टीम इंडिया के लिए वेल्स की अपेक्षा इंग्लैंड कड़ी चुनौती पेश कर सकता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 141 मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लैंड ने 90 मैच जीते हैं, जबकि भारतीय टीम ने 28 मैच जीते हैं। 23 मैच ड्रा रहे हैं।

विश्व कप में कैसा है रिकॉर्ड
वहीं, हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में इंग्लैंड और भारत ने एक दूसरे के खिलाफ नौ मैच खेले हैं। इंग्लैंड को चार, जबकि भारतीय टीम को तीन मैचों में जीत मिली है। दो मैच टाई रहे हैं। किसी एक मैच में इंग्लैंड ने सर्वाधिक तीन, जबकि भारत ने चार गोल किए हैं। इंग्लैंड और भारत दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ 15-15 गोल किए हैं। विश्व कप में भारत ने इंग्लैंड को बराबर की टक्कर दी है। सोमवार को होने वाले मुकाबले में हरमप्रीत एंड कंपनी को दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पछाड़ना होगा। बता दें कि भारतीय टीम ने 1975 के बाद हॉकी विश्व कप में पदक नहीं जीता है।